एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: बाजार की शानदार शुरुआत, Sensex में 450 अंकों से ज्यादा का उछाल, Nifty 17400 के करीब

Stock Market Opening: घरेलू शेयर बाजार में आज जोरदार तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई और सेंसेक्स ओपनिंग मिनट में ही 450 अंक से ज्यादा उछला है.

Stock Market Opening: ग्लोबल बाजारों की तेजी के असर से आज घरेलू बाजार को भी सहारा मिला और प्री-ओपनिंग की तेजी से संकेत मिला था कि कल की गिरावट के बाद आज घरेलू बाजार तेजी पर खुल सकते हैं और ऐसा ही हुआ. सेंसेक्स में 450 अंक से ज्यादा की तेजी पर शुरुआत हुई है. आज बीएसई के सेंसेक्स में 470.88 अंक यानी 0.81 फीसदी की उछाल के साथ 58,258.91 पर कारोबार शुरु हुआ और ओपनिंग मिनटों में ये 450 अंकों की तेजी पर ही दिखाई दे रहा है. इसके अलावा निफ्टी को देखें तो इसकी शुरुआत 151 अंकों की तेजी के साथ 17373 के लेवल पर हुई है. 

प्री-ओपनिंग में बाजार
बाजार खुलने से पहले प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स 455.4 अंक यानी 0.79 फीसदी की बड़ी तेजी के साथ 58,243.43 पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी में 151 अंकों की उछाल के बाद 17373 पर ट्रेड देखा जा रहा है. 

निफ्टी के टॉप गेनर्स/लूजर्स
आज निफ्टी के 50 में से 40 शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं और 9 स्टॉक्स में गिरावट है. वहीं 1 शेयर बिना बदलाव के ट्रेड कर रहा है. टॉप गेनर्स में इंफोसिस है और ये 2.29 फीसदी की तेजी पर कारोबार कर रहा है. बजाज फाइनेंस और विप्रो 2 फीसदी से ज्यादा ऊपर हैं. एचसीएल टेक में 1.44 फीसदी की बढ़त देखी जा रही है और टेक महिंद्रा 1.32 फीसदी चढ़ा है. टॉप लूजर्स में सन फार्मा 0.83 फीसदी, एचयूएल 0.4 फीसदी और आईटीसी 0.33 फीसदी गिरे हैं. हीरो मोटोकॉर्प में भी गिरावट के साथ ट्रेड चल रहा है. 

Bank Strike Today: बैंकों से जुड़ा कोई भी काम कराने में होगी दिक्कत, बैंक कर्मचारियों की आज और 17 दिसंबर को हड़ताल

US फेडरल रिजर्व के फैसलों का दिखा असर
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के कल आए फैसलों के बावजूद अमेरिकी बाजारों में कल शानदार तेजी देखी गई. फेड ने फिलहाल ब्याज दरों में बढ़ोतरी का फैसला नहीं किया लेकिन अगले साल यानी 2022 के लिए 3 बार ब्याज दरों को बढ़ाने का फैसला भी अमेरिकी बाजारों की तेजी को रोक नहीं पाया. डाओ जोंस में कल 383 अंकों की बढ़त रही और नैस्डेक 1.6 फीसदी ऊपर रहा. इसके अलावा एसएंडपी 500 में सवा दो फीसदी के करीब की उछाल के साथ कारोबार बंद हुआ है. 

एशियाई बाजारों में आज तेजी का रुझान
कल के अमेरिकी बाजारों की शानदार तेजी का असर आज एशियाई बाजारों पर भी देखा जा रहा है. सारे एशियाई बाजार आज तेजी के हरे निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं. हैंगसेंग, कोस्पी, ताइवान, शंघाई और स्ट्रेट टाइम्स में बढ़त बनी हुई है. आज के कारोबार में जापान का निक्केई जबरदस्त तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है. भारतीय बाजार के SGX निफ्टी की बात करें तो ये प्री-ओपनिंग से पहले ही 106 अंक यानी 17357 के लेवल पर बना हुआ है और कल की गिरावट के बाद ये रुझान अच्छा संकेत माना जा सकता है. 

Petrol Diesel Price Today 16 December 2021: क्या आज मिली पेट्रोल-डीजल के दाम में राहत, जानिए आपके शहर में क्या हैं रेट्स

बुधवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट पर बंद हुए भारतीय बाजार
घरेलू बाजार में बुधवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई. बीएसई का सेंसेक्स 329.06 अंक यानी 0.57 फीसदी की गिरावट के साथ 57,788.03 के लेवल पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 50 को देखें तो 103.50 अंक यानी 0.6 फीसदी की गिरावट के साथ 17,221.40 पर बंद हुआ है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: क्या सच में 69000 हो जाएगी मिनिमम सैलरी? 3.83 फिटमेंट फैक्टर पर टिकी निगाहें
क्या सच में 69000 हो जाएगी मिनिमम सैलरी? 3.83 फिटमेंट फैक्टर पर टिकी निगाहें
पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव! जानें आपके शहर में आज कितना है भाव
Petrol- Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव! जानें आपके शहर में आज कितना है भाव
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget