एक्सप्लोरर

IPO Update: पैसे हाथ में लेकर हो जाएं तैयार, आज से खुल गए इन 4 कंपनियों के आईपीओ

New IPOs: आज से बाजार में खुले चारों आईपीओ बोली लगाने के लिए 16 जुलाई तक उपलब्ध रहेंगे. ये चारों आईपीओ एसएमई सेगमेंट के हैं और मिलकर 133 करोड़ रुपये जुटाने जा रहे हैं...

शेयर बाजार के निवेशकों के लिए सप्ताह का अंतिम दिन मौकों की भरमार लेकर आया है. आज से बाजार में चार कंपनियों के आईपीओ खुल गए हैं, जिससे निवेशकों को एक साथ पैसे कमाने के कई मौके खुल गए हैं. इन चारों आईपीओ में कंपनियां बाजार से 133.34 करोड़ रुपये जुटाने का प्रयास कर रही हैं. ये आईपीओ 16 जुलाई को बंद होने वाले हैं.

ऐलिया कमॉडिटीज आईपीओ (Aelea Commodities IPO)

कृषि उत्पादों का व्यापार करने वाली यह कंपनी आईपीओ से 51 करोड़ रुपये जुटाने का प्रयास कर रही है. इस आईपीओ में 53.68 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू होने वाला है. कंपनी ने आईपीओ के लिए 91 से 95 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है. इस आईपीओ के एक लॉट में 1200 शेयर हैं. यानी निवेशकों को इस आईपीओ में बोली लगाने के लिए कम से कम 1 लाख 14 हजार रुपये की जरूरत पड़ने वाली है.

सती पॉली प्लास्ट आईपीओ (Sati Poly Plast IPO)

पैकेजिंग मटीरियल बनाने वाली इस कंपनी के आईपीओ का साइज 17.36 करोड़ रुपये है. इस आईपीओ में भी सिर्फ शेयरों का फ्रेश इश्यू शामिल है. कंपनी आईपीओ के जरिए 13.35 लाख नए शेयर जारी करेगी. आईपीओ का प्राइस बैंड 123-130 रुपये है और उसके एक लॉट में 1 हजार शेयर शामिल हैं. यानी इस आईपीओ में निवेश करने के लिए कम से कम 1 लाख 30 हजार रुपये की जरूरत पड़ने वाली है.

प्राइजॉर विजटेक आईपीओ (Prizor Viztech IPO)

सीसीटीवी समेत सिक्योरिटी एंड सर्विलांस सॉल्युशंस बनाने वाली कंपनी आईपीओ से 25.15 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है. इस आईपीओ में भी ऑफर फोर सेल नहीं है. इस आईपीओ में लगभग 29 लाख नए शेयर जारी होने जा रहे हैं. कंपनी ने प्राइस बैंड 82 रुपये से 87 रुपये तय किया है. आईपीओ के हर लॉट में 1600 शेयर शामिल हैं. इस तरह बोली लगाने के लिए कम से कम 1 लाख 39 हजार 200 रुपये की जरूरत पड़ने वाली है.

थ्री एम पेपर बोर्ड्स आईपीओ (Three M Paper Boards IPO)

रिसाइकल किए गए पेपर से डुप्लेक्स बोर्ड बनाने वाली कंपनी आईपीओ से 39.83 करोड़ रुपये जुटाना चाह रही है. इस आईपीओ में 57.72 लाख नए शेयर जारी हो रहे हैं. आईपीओ के एक लॉट में 2 हजार शेयर हैं, जबकि उनका प्राइस बैंड 67 से 69 रुपये प्रति शेयर है. यानी इस आईपीओ में बोली लगाने के लिए निवेशकों को कम से कम 1 लाख 38 हजार रुपये की जरूरत पड़ने वाली है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें:बजट के बाद महंगी होंगी दवाएं? हेल्थकेयर सेक्टर को मोदी सरकार से ये उम्मीदें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
Home Loan Tips: होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम
Sonam Wangchuk: अनशन करने वाले सोनम वांगचुक पैसा कैसे कमाते हैं, अब कितनी है उनकी नेटवर्थ?
Sonam Wangchuk: अनशन करने वाले सोनम वांगचुक पैसा कैसे कमाते हैं, अब कितनी है उनकी नेटवर्थ?

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
Embed widget