एक्सप्लोरर

Atal Pension Yojana Scheme : अटल पेंशन योजना में ऐसे करना होगा निवेश, बुढ़ापे में मिलेगा बड़ा सहारा, देखें क्या है प्लान

Central Government द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर शुरू की गई अटल पेंशन योजना इसमें आपकी बड़ी मदद कर सकती है. इस स्कीम में 18-40 वर्ष तक के लोग निवेश कर सकते हैं.

Atal Pension Plan Calculator : हर व्यक्ति को सबसे पहले अपने बुढ़ापे की चिंता होती है, उसे लगता है जब तक उसकी नौकरी है, तब तक वो ऐसे कौन से काम कर ले. जिससे बाद उसका बुढ़ापा चेन से कटे. अगर आप भी इस बारे में सोचते है तो आपके लिए जबरदस्त प्लान है. जिससे आपको बुढ़ापे में मिलने वाली पेंशन एक प्रकार से आपके लिए बड़ा सहारा बन सकती है. यह आपको सम्मान से जीवन व्यतीत करने में मदद कर सकती है. लोग चाहते हैं कि रिटायरमेंट के बाद एक सुनिश्चित पेंशन उन्हें मिलती रहे. अटल पेंशन योजना को बहुत कम समय में काफी लोकप्रियता मिली है. 

इस उम्र के लोग करें निवेश 
केंद्र सरकार (Central Government) द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee) के नाम पर शुरू की गई अटल पेंशन योजना इसमें आपकी बड़ी मदद कर सकती है. आप हर महीने छोटी-छोटी रकम जमा कर बड़ा पेंशन फंड तैयार कर सकते हैं. इस स्कीम में 18-40 वर्ष तक के लोग निवेश कर सकते हैं.

20 साल का है प्लान 
अटल पेंशन योजना में आपको कम-से-कम 20 साल पैसा जमा करना होगा. आपको हर महीने की किस्त आपकी उम्र के हिसाब से देनी होगी. आपको बता दें कि यह योजना असंगठित क्षेत्र के लोगों के लिए शुरू की गई थी. आइए इस योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं.

कितनी मिलेगी पेंशन
सरकार ने पेंशन के लिए 5 स्लैब निर्धारित किए हैं.

ये स्लैब हैं- 1,000, 2000, 3000, 4,000 और 5,000 रुपये मासिक. आपको इसी पेंशन स्लैब के मुताबिक अपना निवेश करना होगा. निवेश की रकम और आपकी उम्र निर्धारित करेगी कि आपको मैच्योरिटी के बाद कितनी पेंशन मिलनी है. अगर आप 5,000 रुपये की पेंशन चाहते हैं तो 18 साल की उम्र से आपको हर महीने 210 रुपये जमा करने होंगे. अगर आप 25 साल की उम्र में निवेश शुरू कर 5,000 रुपये की पेंशन चाहते हैं तो आपको हर महीने 376 रुपये जमा करने होंगे. 30 वालों को 577 रुपये, 35 साल वालों को 902 रुपये और 39 वर्षीय जमाकर्ताओं को 1318 रुपये जमा करने होंगे.

क्या है नियम 
1 अक्‍टूबर, 2022 के बाद ऐसा कोई भी व्‍यक्ति इस योजना में निवेश नहीं कर सकेगा, जो इनकम टैक्‍स देता है. इस संबंध में 10 अगस्त को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. 1 अक्टूबर को या इसके बाद जो आयकरदाता इस योजना के लिए अप्लाई करेगा अकाउंट खुलवाएगा, उसका अकाउंट बंद कर दिया जाएगा और खाते में जमा पेंशन का पैसा सब्‍सक्राइबर्स को लौटा दिया जाएगा.

अब तक 4 करोड़ लोग जुड़े
इस योजना से अब तक 4 करोड़ लोग जुड़ चुके हैं. इस योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2015-16 में की थी. यह योजना खासतौर पर उन लोगों के लिए शुरू की गई थी जो किसी अन्य सरकारी पेंशन का लाभ नहीं ले पा रहे हैं. केवल 6 वर्षों में ही इस योजना ने 4 करोड़ लोगों तक अपनी पहुंच बना ली. 99 लाख तो केवल बीते वित्त वर्ष में इस योजना से जुड़े. पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (Pension Fund Regulatory and Development Authority) के अनुसार, वित्त वर्ष 2022 के अंत तक इस योजना में 4.01 करोड़ लोग निवेश कर रहे थे. इनमें से 44 फीसदी महिलाएं थीं. वहीं, 45 फीसदी सब्सक्राइबर 18-25 वर्ष के आयु वर्ग के थे.

ये भी पढ़ें-

Indian Railways: अजमेर जनशताब्‍दी में चेयर क्लास से करें सफर, 19 अगस्‍त से मिलेगी सुविधा

Indian Railways: द‍िल्‍ली से रोहतक के ल‍िए चलेंगी 16 कोच वाली डेली पैसेंजर्स, देखें क्या है सुव‍िधा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market: एशियाई बाजारों में कोहराम के बीच भारतीय शेयर बाजार की ग्रीन ओपेनिंग, सेंसेक्स-निफ्टी उछले
एशियाई बाजारों में कोहराम के बीच भारतीय शेयर बाजार की ग्रीन ओपेनिंग, सेंसेक्स-निफ्टी उछले
Gold-Silver Rate: सस्ता होता ही जा रहा सोना, आज फिर से लुढ़क गया भाव; चांदी की 2 लाख के पार पहुंची कीमत
सस्ता होता ही जा रहा सोना, आज फिर से लुढ़क गया भाव; चांदी की 2 लाख के पार पहुंची कीमत
LPG Rate Today: आज कितने में बिक रहा आपके यहां 14.2 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर? कमर्शियल का भी चेक करें रेट
आज कितने में बिक रहा आपके यहां 14.2 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर? कमर्शियल का भी चेक करें रेट
Petrol-Diesel Rate: बढ़ गया क्या आज से पेट्रोल-डीजल का रेट? जानें कितने में बिक रहा आपके शहर में 1 लीटर फ्यूल
बढ़ गया क्या आज से पेट्रोल-डीजल का रेट? जानें कितने में बिक रहा आपके शहर में 1 लीटर फ्यूल

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT online Courses: घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
AI Intimacy Survey: AI बन रहा रिलेशनशिप एक्सपर्ट, बेंगलुरु के बाद इन 3 शहरों में रिश्तों पर सवाल पूछ रहे लोग
AI बन रहा रिलेशनशिप एक्सपर्ट, बेंगलुरु के बाद इन 3 शहरों में रिश्तों पर सवाल पूछ रहे लोग
Embed widget