एक्सप्लोरर

Investment Tips: क्या NPS और PPF में पैसा लगाकर आप भी बन सकते हैं करोड़पति? यहां जानें पूरा कैलकुलेशन

Investment Tips: पब्लिक प्रोविडेंट फंड एक सरकारी स्कीम है जिसके तहत आप अपना खाता किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में खुलवा सकते हैं. इस स्कीम के तहत आपको 7.1 फीसदी का ब्याज मिलता है.

PPF and NPS Investment Tips: हर व्यक्ति की यह चाह होती है कि उसके पास बुढ़ापे में पैसे की कमी न हो. ऐसे में हर निवेशक यह चाहता है कि अब ऐसी स्कीम्स में निवेश करें जिससे उसे ज्यादा से ज्यादा रिटर्न मिल सकें. वैसे तो शेयर मार्केट में पैसा निवेश करके आप ज्यादा से ज्यादा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन इसमें बहुत ज्यादा मार्केट रिस्क शामिल होता है. ऐसे में आज भी बड़ी संख्या में लोग बिना मार्केट रिस्क भी कुछ शानदार सरकारी स्कीम्स में पैसे निवेश करके ज्यादा से ज्यादा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं. ऐसे में पब्लिक प्रोविडेंट फंड अकाउंट (PPF) आपके लिए शानदार ऑप्शन है. वहीं  नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) भी निवेश का एक अच्छा माध्यम है, लेकिन इसमें मार्केट रिस्क शामिल है. इन दोनों बचत योजनाओं में निवेश करके आप ज्यादा से ज्यादा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं.

अक्सर निवेशकों का यह सवाल रहता है कि क्या पीपीएफ (PPF) खाते और एनपीएस (NPS) खाते में निवेश करके आप करोड़पति बन सकते हैं. यह दोनों लंबे वक्त की सरकारी स्कीम है. आप इन दोनों फंड से कितना रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं यह केवल इस बात पर निर्भर करता है कि आपने कितना राशि कितने सालों तक के लिए निवेश की है. आइए जानते हैं दोनों स्कीम के डिटेल्स और क्या इसमें निवेश करके आप करोड़पति बन सकते हैं-

पब्लिक प्रोविडेंट फंड (Public Provident Fund)
पब्लिक प्रोविडेंट फंड एक सरकारी स्कीम है जिसके तहत आप अपना खाता किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस (Post Office Scheme) में खुलवा सकते हैं. इस स्कीम के तहत आपको 7.1 फीसदी का ब्याज दर मिलता है. आप इस स्कीम के तहत एक वित्त वर्ष में 500 रुपये लेकर 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं. इस स्कीम पर मिलने वाला ब्याज दर हर साल के अंत में खाते में क्रेडिट किया जाता है. इस स्कीम के आपको इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत 1.5 लाख रुपये की छूट मिलती है.

नेशनल पेंशन सिस्टम (National Pension System)
नेशनल पेंशन सिस्टम एक वॉलेंटरी रिटायरमेंट स्कीम (Voluntary Retirement Scheme) है. इस स्कीम के तहत आपको हर महीने की इनकम में से एक हिस्सा इस स्कीम में निवेश करना पड़ता है. इसके बाद 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद आप आपको एक मोटी रकम मिलती है. यह रकम आपके बुढ़ापे में काम आती है. इस स्कीम में आपको कम से कम 20 साल तक के लिए निवेश करना पड़ता है. इस स्कीम में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स की धारा 80सी और 80 सीसीडी के तहत टैक्स छूट का फायदा मिलता है.

PPF और NPS में इस तरह निवेश करके बन सकते हैं करोड़पति-
पब्लिक प्रोविडेंट फंड और नेशनल पेंशन स्कीम यह दोनों केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली स्कीम है. इस स्कीम के तहत आप अगर 1.5 लाख रुपये का निवेश 25 साल करके करोड़पति बन सकते हैं. ध्यान देने वाली बात ये है कि इस स्कीम में अधिकतम 15 साल तक के लिए निवेश कर सकते हैं. 7.1 फीसदी की ब्याज दर के हिसाब से आप पहले 15 साल में 40.6 लाख जमा कर सकते हैं. इसके बाद आप 5-5 साल का अवधि में इस पैसों को दो बार ब्लॉक करना होगा. ऐसे में आपके खाते में कुल जमा करम 1.03 करोड़ की हो जाएगी.

वहीं नेशनल पेंशन सिस्टम में रिटर्न मार्केट के अनुसार निर्भर करता है. ऐसे में सालाना 1.5 लाख रुपये का निवेश करके 10 फीसदी CAGR को मानकर आप 20.5 लाख की अवधि में 1 करोड़ रुपये तक प्राप्त कर सकते हैं. इसके साथ ही आपको बता दें कि एनपीए स्कीम में अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं तय की गई है. अगर आप 2.86 लाख रुपये का हर साल निवेश करते हैं तो आप केवल 15 साल में ही 1.03 करोड़ रुपये तक का मोटा फंड बना सकते हैं. 

ये भी पढ़ें-

Bikaji Foods IPO: बीकाजी आईपीओ 27 गुना तक हुआ सब्सक्राइब, जानें कंपनी के GMP, शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग डेट को

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget