एक्सप्लोरर

Investment Tips: इस तरह करें इन्वेस्टमेंट, तो आपका पैसा हो जाएगा डबल, ऐसे समझे क्या है फंडा

आज कल लोगों को अपना पैसा सही जगह इन्वेस्टमेंट (Investment) करने पर ज्यादा ध्यान देना पड़ता है, क्योकि डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले काफी बढ़ गए है.

Investment Planner in India : आज कल लोगों को अपना पैसा सही जगह इन्वेस्टमेंट (Investment) करने पर ज्यादा ध्यान देना पड़ता है, क्योकि डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले काफी बढ़ गए है. वही दूसरी ओर शेयर बाजार (Share Market) में भारी उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है. सभी निवेशकों की हिम्‍मत पैसा लगाने की नहीं होती है. 

Investment Double
ऐसे में सुरक्षा की गारंटी के साथ अपने निवेश को दोगुना करने के लिए आपको लंबा इंतजार करना पड़ता है. ऐसे में आपके मन में यह सवाल उठता होगा कि आखिर कौन सा निवेश का विकल्‍प है जो सुरक्षा के साथ जल्‍दी पैसों को डबल बना दे. 

NPS Tier-2 
अगर सुरक्षित निवेश विकल्‍पों पर नजर डालें तो इसमें Fixed Deposit, PPF, Sukanya Samriddhi Yojana, Kisan Vikas Patra (KVP), National Savings Certificate (NSC) and National Pension Scheme (NPS) Tier-2 जैसे ऑप्‍शन आते हैं. इक्विटी म्‍यूचुअल फंड में जुलाई में सिर्फ 8,898 करोड़ का निवेश है, जो 9 महीने में सबसे कम है. ऐसे में सुरक्षित विकल्‍प का महत्‍व बढ़ जाता है, आप अपना पैसा कहां लगाएं, इसे एक्‍सपर्ट के नजरिये से देखें.

Mutual Fund
बैंकबाजार डॉट कॉम (bankbazaar.com) के सीईओ आदिल शेट्टी का कहना है कि ज्‍यादातर निवेश विकल्प पैसा डबल कर सकते हैं. पैसा डबल होने में समय कितना लगेगा. कुछ म्‍यूचुअल फंड (Mutual Fund) योजनाएं 4-5 साल में डबल करने की क्षमता रखती हैं. सरकारी निवेश विकल्पों में जोखिम नहीं है पर पैसा जल्दी डबल करना है तो जोखिम लेना होगा और बाजार से जुड़े विकल्पों में निवेश करना होगा.

क्या है नियम 
आपका पैसा कितने साल में दोगुना होगा. रूल ऑफ 72 Formula यह जानने का आसान तरीका है. इसके तहत आप अपने निवेश पर मिल रहे ब्याज दर से 72 में भाग देते हैं. आपने 4 फीसदी सालाना ब्याज दर पर किसी बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) कराई है तो इसके दोगुना होने में 18 साल लगेंगे. इसके लिए आपको 72 को 4 से भाग देना होगा, जिसका परिणाम 18 होगा. ऐसे निवेश करें, ये है निवेश का तरीका. 

Bank and FD 
रिजर्व बैंक के रेपो रेट बढ़ाने के बाद अधिकतर बैंक अपनी एफडी की ब्‍याज दरों में बढ़ोतरी कर रहे हैं. इस समय एफडी पर औसतन 6 फीसदी का ब्‍याज मिल रहा. ऐसे में यहां आपका पैसा डबल होने में करीब 12 साल लग जाएंगे.

PPF 
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) भी निवेश का बेहतर तरीका है और इस पर अभी सालाना 7.1 फीसदी दर से ब्याज मिल रहा है. लिहाजा इसमें आपके पैसे दोगुना होने में 10.14 साल लगेंगे.

Sukanya Samriddhi Yojana: अगर आप अपनी बेटी के नाम पर सुकन्‍या खाता खुलवाते हैं तो 9.4 साल में आपका पैसा दोगुना हो जाएगा. अभी सुकन्‍या योजना में सालाना 7.6 फीसदी की दर से ब्‍याज मिल रहा है.

KVP- यानी किसान विकास पत्र भी निवेश के लिए बेहतर सरकारी योजना है. इस पर अभी सालाना 6.9 फीसदी की दर से गारंटीड ब्‍याज दर मिल रही है. ऐसे में यह विकल्‍प 10.43 साल में आपके पैसे को दोगुना कर देगा.

NPS- नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NPS) भी सरकार की ओर से चलाई जाने वाली लघु बचत योजना है और इस पर अभी सालाना 6.8 फीसदी की दर से ब्‍याज मिल रहा है. ऐसे में आपके पैसे 10.58 साल में दोगुना हो जाएंगे.

NPS Tier-2 : नेशनल पेंशन स्‍कीम का यह खाता हर किसी के नाम खोला जा सकता है. इसे निजी और सरकारी दोनों क्षेत्रों में काम करने वाले या प्रोफेशनल भी खोल सकते हैं. पिछले कुछ साल का रिकॉर्ड देखें तो 50 फीसदी से ज्‍यादा निवेश इक्विटी में करने वाले फंडों ने इस खाते को 10 से 12 फीसदी का रिटर्न दिया है. अगर हम 10 फीसदी सालाना का भी रिटर्न देखें तो आपके पैसे 7.2 साल में दोगुना हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें- 

Indian Railways: लखनऊ-चंडीगढ़ एक्‍सप्रेस में अब वेट‍िंग की परेशानी नहीं, रेलवे ने की खास तैयारी

Retirement Planner Excel: भारत में 80 फीसदी लोग अपनी रिटायरमेंट प्लानिंग को लेकर परेशान, देखें सर्वे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIP Plan: क्या SIP की तारीख बदलने से मिलता है ज्यादा रिटर्न? कब मिलता है सबसे ज्यादा मुनाफा? जानें
क्या SIP की तारीख बदलने से मिलता है ज्यादा रिटर्न? कब मिलता है सबसे ज्यादा मुनाफा? जानें
Gold Loan: बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
Inflation News: आपकी बढ़ती सुख-सुविधाएं खा रही हैं आपका फंड, क्या होती है 'लाइफस्टाइल इन्फ्लेशन'?
आपकी बढ़ती सुख-सुविधाएं खा रही हैं आपका फंड, क्या होती है 'लाइफस्टाइल इन्फ्लेशन'?
Inflation: पेट्रोल- डीजल के बाद मुंबई में महंगी हुईं सब्जियां, Heatwave का भी है इसमें बड़ा हाथ, जानें कैसे
पेट्रोल- डीजल के बाद मुंबई में महंगी हुईं सब्जियां, Heatwave का भी है इसमें बड़ा हाथ, जानें कैसे

वीडियोज

NEET Paper | Janhit with Chitra Tripathi: आर्मी करेगी अब NEET पेपर की रक्षा | Dharmendra Pradhan
Assam Accident News: हाइवे पर गलत चाल...बन गई काल! | Himanta Biswa Sarma | Highway Accident
Sandeep Chaudhary | Iran Us War: ट्रंप की सनक करेगा अर्थव्यवस्था बर्बाद? | Donald Trump | Inflation
Bakrid Clash | Maharashtra: ईद की नमाज के बीच गूंजी हनुमान चालीसा!
Mahadangal: 40 लाख बच्चों का भविष्य..सरकार कितनी गंभीर? | NEET Paper | CBSE | Dharmendra Pradhan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा डेथ केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
ट्विशा शर्मा केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
Exclusive: 'नीट परीक्षा में एयर फोर्स की मदद, माफियाओं पर एक्शन और सीबीएसई OSM... एबीपी न्यूज़ से क्या-क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान
Exclusive: 'नीट एग्जाम में एयर फोर्स, माफियाओं पर एक्शन और CBSE ... क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान?
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; तेज हुई जुबानी जंग
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; जुबानी जंग तेज
Gold Loan: बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
Embed widget