एक्सप्लोरर

Budget 2024: मोदी सरकार का अंतरिम बजट, अफोर्डेबल हाउसिंग सेक्टर को मिल सकता है ‘बिलियन डॉलर बूस्ट’

Interim Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अपना छठा बजट पेश करने वाली हैं, जो मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट भी है...

आज से ठीक दो सप्ताह बाद नया बजट पेश होने वाला है. बजट की तैयारियां पहले ही शुरू हो चुकी हैं और विभिन्न उपायों व राहतों आदि पर जोर-शोर से काम चल रहा है. आगामी 1 फरवरी को जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी, तभी साफ हो पाएगा कि किस सेक्टर को क्या मिला, लेकिन उससे पहले कयासों का बाजार गर्म है. बजट से हर किसी को उम्मीदें रहती हैं. अफोर्डेबल हाउसिंग सेक्टर को भी बजट से काफी उम्मीदें हैं.

31 जनवरी से शुरू होगा बजट सेशन

सबसे पहले आपको बता दें कि यह बजट मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट होने वाला है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के हिस्से एक और बजट आने वाला है. यह वित्त मंत्री के रूप में उनका लगातार छठा बजट होगा. चूंकि यह बजट चुनावों से पहले आ रहा है, यह पूर्ण बजट न होकर अंतरिम बजट होगा. संसद के बजट सत्र की शुरुआत 31 जनवरी से होगी और बजट से पहले आर्थिक समीक्षा पेश की जाएगी.

लगातार रहा है मोदी सरकार का फोकस

खबरों में ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी बजट अफोर्डेबल हाउसिंग सेगमेंट के लिए शानदार साबित हो सकता है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मोदी सरकार इस बजट में किफायती आवास सेक्टर को बिलियन डॉलर बूस्ट दे सकती है. किफायती आवास सेक्टर लगातार मोदी सरकार के फोकस में रहा है.

बजट में 12 बिलियन डॉलर की उम्मीद

रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि इस बार के बजट में अफोर्डेबल हाउसिंग सेक्टर के लिए सरकार पिछले बजट की तुलना में 15 फीसदी ज्यादा प्रावधान कर सकती है और आवंटन बढ़कर 12 बिलियन डॉलर हो सकता है.

भारत में इतने घरों की है कमी

मोदी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में ही महत्वाकांक्षी योजना ‘हाउसिंग फोर ऑल’ की शुरुआत की थी. इस योजना का लक्ष्य देश में हर किसी को अपना घर मुहैया कराना है. सरकारी आकलन के अनुसार, ग्रामीण भारत में 2 करोड़ से ज्यादा घरों की शॉर्टेज है, जबकि शहरी क्षेत्रों में 15 लाख से ज्यादा घरों की कमी है. साल 2030 तक यह आंकड़ा डबल होने की आशंका भी है.

इस योजना को मिल सकता है विस्तार

इससे पहले सरकार ने पिछले महीने संसद में बताया था कि पिछले पांच सालों के दौरान केंद्र सरकार व राज्य सरकारों ने किफायती आवास पर अरबों डॉलर खर्च किया है. सरकारी आंकड़े के अनुसार, सरकारों ने सभी को घर मुहैया कराने के लिए बीते 5 सालों में कुल मिलाकर 29 बिलियन डॉलर का खर्च किया है. सरकारी की यह योजना दिसंबर 2024 में समाप्त होने वाली है, लेकिन रॉयटर्स की रिपोर्ट में एक अन्य सरकारी सूत्र के हवाले से कहा गया है कि सरकार लक्ष्य से दूरी को देखते हुए योजना को 3 से 5 साल के लिए आगे बढ़ा सकती है.

ये भी पढ़ें: मकान मालिक ने पैन देने से कर दिया मना, फिर भी एचआरए पर बचेगा इनकम टैक्स! जानें कैसे...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIP या STP? अमीरों के निवेश का नया तरीका, हर महीने 50 हजार से शुरू
SIP या STP? अमीरों के निवेश का नया तरीका, हर महीने 50 हजार से शुरू
पाकिस्तान में भयंकर आर्थिक सुस्ती, ग्रोथ घटकर हुआ सिर्फ 3.65%
पाकिस्तान में भयंकर आर्थिक सुस्ती, ग्रोथ घटकर हुआ सिर्फ 3.65%
दशहरे के बाद बढ़ेगा महंगाई भत्ता? केंद्रीय कर्मचारियों को अब इस तारीख से है उम्मीद
दशहरे के बाद बढ़ेगा महंगाई भत्ता? केंद्रीय कर्मचारियों को अब इस तारीख से है उम्मीद
स्टारलिंक की लॉन्चिंग के बाद क्या भारत के बच्चों को भी शेयर बांटेंगे एलन मस्क?
स्टारलिंक की लॉन्चिंग के बाद क्या भारत के बच्चों को भी शेयर बांटेंगे एलन मस्क?

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
Embed widget