एक्सप्लोरर

Layoffs: अब Intel से बड़ी संख्या में होगी कर्मचारियों की छंटनी, 3 बिलियन डॉलर की बचत का प्लान

Intel Computer और फोन के प्रोसेसर निर्माण के लिए फेमस है, जिसमें दुनियाभर के लोग काम करते हैं. कंपनी 3 बिलियन डॉलर की वार्षिक बचत करने की योजना बना रही है.

Intel Layoffs 2022 India: विश्व की जानी मानी कंपनियों में से एक इंटेल (Intel) से बुरी खबर सामने आ रही है. Intel ने बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा कर दी है. इसके पीछे की वजह आने वाली वैश्विक मंदी को बताया जा रहा है.

बचत की नई योजना बनाई 

इंटेल कंप्यूटर (Intel Computer) और फोन के प्रोसेसर निर्माण के लिए फेमस है, जिसमें दुनियाभर के लोग काम करते हैं. इस छंटनी के जरिए कंपनी करीब 3 बिलियन डॉलर की वार्षिक बचत करने की योजना बना रही है, जो साल 2025 तक 8-10 बिलियन डॉलर तक हो सकता है.

Intel ने क्या कहा 

इंटेल के सीईओ पैट जेल्सिंगर (Intel CEO Pat Gelsinger) का कहना है कि उनकी कंपनी लागत कम करने के लिए कुछ कड़े कदम उठा रही है. इसके जरिए ये सुनिश्चित करने की भी कोशिश हो रही कि वो वैश्विक बाजार में मजबूती के साथ टिके रहें. आने वाले दिनों में लागत को कम करने के अलावा संरचनात्मक लागत में कटौती की भी योजना है. आपको बता दे कि छंटनी से वार्षिक बचत को 3 बिलियन डॉलर करना है. इसके बाद इसे 2025 तक 8 से 10 बिलियन डॉलर तक ले जाना है.

ऐसे कर्मचारी होंगे बाहर

CEO का कहना है कि ये हमारे वफादार इंटेल परिवार को प्रभावित करने वाले कठिन निर्णय हैं, लेकिन हमें बढ़े हुए निवेश को संतुलित करने की आवश्यकता है. वैसे तो अभी तक कंपनी ने ये नहीं बताया है कि वो कितने कर्मचारियों को निकालेगी, वही कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सबसे ज्यादा सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जाएगा. पिछले कुछ दिनों से इंटेल को घाटा हो रहा है, वैश्विक स्तर पर कंप्यूटर की बिक्री में गिरावट दर्ज की हुई है.

इतनी हुई कमाई 

रिपोर्ट के अनुसार इंटेल ने तीसरी तिमाही में 15.3 बिलियन डॉलर का रेवेन्यू जनरेट किया है. जिसमें 378 मिलियन डॉलर का ऑपरेटिंग लॉस (घाटा) हुआ है. इसके पीछे की वजह डिमांड में कमी को बताई जा रही है. कंपनी परिणामों से संतुष्ट नहीं है, जिस कारण कड़े कदम उठाने जा रहे है.

ये भी पढ़ें- Forex Reserve: फिर घटा देश का विदेशी मुद्रा भंडार, 3.85 अरब डॉलर घटकर 524.52 अरब डॉलर तक नीचे आया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या करवा चौथ पर बंद रहेंगे बैंक? जानें छुट्टी की लिस्ट में आपके शहर का नाम है या नहीं
क्या करवा चौथ पर बंद रहेंगे बैंक? जानें छुट्टी की लिस्ट में आपके शहर का नाम है या नहीं
दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget