एक्सप्लोरर

Infosys Q4 Results: इंफोसिस ने घोषित किए तिमाही नतीजे, 6128 करोड़ रुपये हुआ मुनाफा, निवेशकों को 17.50 रुपये/शेयर डिविडेंड देने का एलान

Infosys Q4 Results Update: इंफोसिस ने 2022-23 के लिए 17.50 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने की घोषणा की है.

Infosys Q4 Results: टीसीएस (Tata Consultancy Services)  के बाद देश की दूसरी बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस ( Infosys) मे भी वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा की है. चौथी तिमाही में इंफोसिस का मुनाफा 7.8 फीसदी के उछाल के साथ 6128 करोड़ रुपये रहा है. इससे पहले दिसंबर तिमाही में कंपनी को 6586 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था. तानि चौथी तिमाही में तीसरी तिमाही के मुकाबले मुनाफा घटा है. 

चौथी तिमाही में इंफोसिस का रेवेन्यू 16 फीसदी के उछाल के साथ 37,441 करोड़ रुपये रहा है. जबकि एक साल पहले समान तिमाही में रेवेन्यू 32,276 करोड़ रुपये रहा था तो 2022-23 की तीसरी तिमाही में रेवेन्यू 38,318 करोड़ रुपये रहा था.  

इंफोसिस ने 2023-24 के लिए गाइडेंस भी जारी किया है जिसके मुताबिक इस वित्त वर्ष में सेल्स में करेंसी टर्म्स में केवल 4 से 7   का उछाल देखने को मिलेगा. वहीं ऑपरेटिंग मार्जिन 20 से 22 फीसदी के रेंज में रहने का अनुमान है. वैश्विक आर्थिक संकट के चलते कंपनी ने गाइडेंस में कमी की है. इसी के चलते 2022-23 में कंपनी का रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस के लक्ष्य से कम रहा है हालांकि कंपनी ऑपरेटिंग मार्जिन टारगेट को पूरा करने में सफल रही है. इंफोसिस ने अपने निवेशकों को 2022-23 के लिए 17.50 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने की घोषणा की है. इसी के साथ वित्त वर्ष में कंपनी ने 34 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड दिया है.  

जनवरी से मार्च तिमाही के दौरान कंपनी ने 2.1 अरब डॉलर का आर्डर हासिल करने में कामयाब रही है. वहीं पूरे 2022-23 वित्त वर्ष के दौरान कंपनी ने 9.8 अरब डॉलर का आर्डर हासिल किया है. इंफोसिस के सीईओ सलिल पारिख ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23  में हमारा मजबूत प्रदर्शन डिजिटल, क्लाउड और ऑटोमेशन क्षमताओं पर निरंतर ध्यान देने का प्रमाण है. उन्होंने कहा कि, हमने अपने ग्राहकों के साथ जेनेरेटिव एआई प्लेटफॉर्म का लाभ उठाने के लिए रोमांचक कार्यक्रम शुरू किए हैं. 

चौथी तिमाही में कंपनी छोड़कर कर जाने वाले एम्पलॉयज की संख्या में 20.9 फीसदी की कमी आई है. जबकि तीसरी तिमाही में एंट्रीशन रेट 24.3 फीसदी रहा था. 31 मार्च 2023 तक इंफोसिस के कुल कर्मचारियों की संख्या 3,43,234 है. पिछली तिमाही के मुकाबले 3611 कर्मचारियों की संख्या कम हुई है. इंफोसिस के नतीजे बाजार बंद होने के बाद आया है इससे पहले शेयर 2.74 फीसदी की गिरावट के साथ 1389 रुपये पर बंद हुआ है. 

ये भी पढ़ें

Wheat Stocks: सरकार के गोदामों में गेहूं का स्टॉक 6 साल के निचले स्तर पर, कैसे मिलेगी महंगे गेहूं-आटे से राहत!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy Instamart को मिली महिला CEO, कौन हैं नंदिता सिन्हा? जानें सबकुछ
Swiggy Instamart को मिली महिला CEO, कौन हैं नंदिता सिन्हा? जानें सबकुछ
Friendship Day: दोस्त एक दूसरे की मदद से कैसे कमाई कर सकते हैं? पढ़ें आइडियाज
Friendship Day: दोस्त एक दूसरे की मदद से कैसे कमाई कर सकते हैं? पढ़ें आइडियाज
8वें वेतन आयोग से पहले झटका! इन केंद्रीय कर्मचारियों की तरक्की पर ब्रेक, जानें डिटेल
8वें वेतन आयोग से पहले झटका! इन केंद्रीय कर्मचारियों की तरक्की पर ब्रेक, जानें डिटेल
1 अगस्त से एक्शन में सरकार, 30 दिन से ज्यादा चीनी स्टॉक नहीं रख पाएंगे कारोबारी
1 अगस्त से एक्शन में सरकार, 30 दिन से ज्यादा चीनी स्टॉक नहीं रख पाएंगे कारोबारी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget