एक्सप्लोरर

इंफोसिस ने 240 ट्रेनी कर्मचारियों को काम से निकाला, इंटरनल टेस्ट में नहीं हुए थे पास

Infosys layoff: फरवरी में 300 से ज्यादा कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाने के बाद इंफोसिस ने एक बार फिर से 240 एंट्री लेवल कर्मचारियों को काम से निकाल दिया है.

Infosys layoff: दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस ने 240 एंट्री लेवल कर्मचारियों को काम से निकाल दिया है. ये ट्रेनी कर्मचारी इंटरनल टेस्ट में पास नहीं हो पाए थे. कंपनी ने 18 अप्रैल को यह जानकारी दी. इससे पहले कंपनी ने फरवरी में 300 से ज्यादा ट्रेनी कमचारियों की छंटनी की थी. हालांकि, इंफोसिस ने इन युवाओं को NIIT और  UpGrad में मुफ्त में फ्री स्किल्स सीखने का मौका दिया है ताकि वे भविष्य के लिए कुछ अच्छा कर सके. 

कंपनी ने लगाया कम रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान

कंपनी ने यह कदम मार्केट की मौजूदा स्थिति को देखते हुए उठाया क्योंकि कम ऑर्डर मिलने के चलते कंपनी ने चालू वित्त वर्ष के लिए रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान मात्र 0 से 3 परसेंट के बीच लगाया है. इससे सेक्टर में मंदी के संकेत मिल रहे हैं. दरअसल, अमेरिका और यूरोप जैसे बड़े मार्केट में क्लाइंट्स खर्च में कटौती कम कर रहे हैं. इसके चलते आईटी सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी इंफोसिस को कम कॉन्ट्रैक्ट मिल रहे हैं. 

कंपनी ने भेजा कर्मचारियों को ईमेल

18 अप्रैल को कर्मचारियों को भेजे गए ईमेल में कंपनी ने लिखा है, ''आपके अंतिम मूल्यांकन (Final Assessment) प्रयास के परिणामों की घोषणा के अलावा, आपको सूचित किया जा रहा है कि आपने अतिरिक्त तैयारी समय, डाउट क्लीयरिंग सेशंस, कई मॉक एसेसमेंट और तीन प्रयासों के बावजूद 'जेनेरिक फाउंडेशन ट्रेनिंग प्रोग्राम' में योग्यता मानदंडों को पूरा नहीं किया है. नतीजतन, आप ट्रेनी प्रोग्राम के लिए अपने सफर को जारी नहीं रख पाएंगे.'' 

इंफोसिस स्पॉन्सर्ड ट्रेनिंग प्रोग्राम 

इस ईमेल में आगे लिखा गया, "इंफोसिस के बाहर अवसर तलाशने के आपके सफर में मदद करने के लिए हम आपके लिए प्रोफेशनल आउटप्लेसमेंट सर्विसेस की व्यवस्था कर रहे हैं. हम आपको BPM इंडस्ट्री में संभावित भूमिकाओं के लिए तैयार करने के लिए Infosys स्पॉन्सर्ड एक्सटर्नल ट्रेनिंग लेकर एक और करियर ऑप्शन भी प्रदान करना चाहते हैं. ट्रेनिंग खत्म होने पर आप इंफोसिस बीपीएम लिमिटेड में उपलब्ध अवसरों के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं. वहीं, अगर आप अपनी आईटी स्किल्स को निखारना चाहते हैं, तो आपको इंफोसिस स्पॉन्सर्ड आईटी फंडामेंटल्स ट्रेनिंग प्रोग्राम भी उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि आपके आईटी करियर के सफर को आगे सपोर्ट मिल सके.'' 

इसके अलावा, ट्रेनी कर्मचारियों को एक महीने की सैलरी, आवास, मैसूर ट्रेनिंग सेंटर से बेंगलुरु या अपने होमटाउन तक के सफर का किराया मिलेगा. 

ये भी पढ़ें:

मुकेश अंबानी की इस कंपनी में पैसा लगाने वाले शेयरहोल्डर्स होंगे मालामाल, मोटे डिविडेंड का हुआ ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget