एक्सप्लोरर

Infosys: एआई की वजह से इंफोसिस में नहीं जाएगी किसी की नौकरी, कई कंपनियों को खरीदने की है तैयारी

Salil Parekh: इंफोसिस सीईओ सलिल पारेख ने एक इंटरव्यू में कहा कि जल्द ही इंफोसिस रिक्रूटमेंट भी शुरू करेगी. उन्होंने माना कि एआई की डिमांड बढ़ रही है. हालांकि, इसके लिए कंपनी तैयार है.

Salil Parekh: इंफोसिस ने इस साल बड़े पैमाने पर अधिग्रहण करने की योजना बनाई है. इंफोसिस के सीईओ सलिल पारेख (Salil Parekh) ने कहा कि कंपनी डाटा एनालिटिक्स और सैस (SAAS) समेत कई सेक्टर में काम कर रही कंपनियों को खरीदने के बारे में सोच रही है. ये अधिग्रहण यूरोप और अमेरिका में हो सकते हैं. सलिल पारेख ने कहा कि छंटनी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को दोष देना ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि एआई की वजह से इंफोसिस में कोई छंटनी नहीं होगी. हम रिक्रूटमेंट बढ़ाने वाले हैं.  

इस साल दो कंपनियों को खरीद चुकी है इंफोसिस 

एक इंटरव्यू के दौरान सलिल पारेख ने कहा कि हम अपनी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं. इसके लिए अधिग्रहण करना भी जरूरी है. आने वाले तीन महीनों में इस बारे में ऐलान हो सकता है. इसी साल जनवरी में कंपनी ने सेमीकंडक्टर डिजाइन कंपनी इनसेमी टेक्नोलॉजी सर्विसेज (InSemi Technology Services) को खरीदने का ऐलान किया था. इसके बाद अप्रैल में इंफोसिस जर्मनी ने इनटेक होल्डिंग (in-tech Holding) को भी खरीद लिया था. सलिल पारेख ने कहा कि इन दोनों कंपनियों से हमें अपना इंजीनियरिंग सर्विसेज बिजनेस मजबूत करने में मदद मिली है. 

डाटा एनालिटिक्स और सैस कंपनियों पर है नजर  

इंफोसिस सीईओ ने कहा कि कंपनी के पास पर्याप्त पैसा है. अब हमें डाटा एनालिटिक्स और सैस जैसे सेक्टर में काम करने वाली कंपनियों की जरूरत है. अभी हमारी नजर में कई कंपनियां हैं. हालांकि, ऐसी चीजों में समय लगता है. पैसों के अलावा काम करने की संस्कृति और इंफोसिस से समन्वय के बारे में भी सोचा जा रहा है. उन्होंने कहा कि फिलहाल निश्चित समय बताना मुश्किल है. मगर, इंफोसिस इस बारे में गंभीर है. 

2.5 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को जेन एआई की ट्रेनिंग दी 

सलिल पारेख ने कहा कि एआई की वजह से टेक्नोलॉजी बदल रही है. हमारे कई क्लाइंट भी जेन एआई की डिमांड कर रहे हैं. एआई की डिमांड आगे भी बढ़ेगी. इंफोसिस इसके लिए तैयार है. ऐसी चीजें पहले भी हुई हैं. इसका इस्तेमाल सिर्फ क्लाइंट पर निर्भर करता है. अगर उन्हें इसमें लाभ नजर आया तो एआई का और विस्तार होगा. इस साल की शुरुआत में कंपनी ने जानकारी दी थी कि उसने अपने 2.5 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को जेन एआई की ट्रेनिंग दी है. सलिल पारेख ने स्पष्ट किया कि इंफोसिस में एआई की वजह से छंटनी नहीं होगी. हम आगे और ज्यादा रिक्रूटमेंट करेंगे.

ये भी पढ़ें 

Airtel: नीलेश मिश्रा से एयरटेल को मांगनी पड़ी माफी, पिता को परेशान कर रही थी कंपनी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब ट्रंप ने इन चीजों पर ठोका 100% टैक्स, नए फरमान से हिल गईं दुनिया
अब ट्रंप ने इन चीजों पर ठोका 100% टैक्स, नए फरमान से हिल गईं दुनिया
सोना खरीदने का बढ़िया मौका! एक दिन में 2800 रुपया हुआ सस्ता; जानें आज का लेटेस्ट रेट
सोना खरीदने का बढ़िया मौका! एक दिन में 2800 रुपया हुआ सस्ता; जानें आज का लेटेस्ट रेट
15 अगस्त से पहले आज कितने में बिक रहा देश में पेट्रोल? डीजल का भी जानें ताजा भाव
15 अगस्त से पहले आज कितने में बिक रहा देश में पेट्रोल? डीजल का भी जानें ताजा भाव
5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी, कहा- 'अपनों को खो दिया'
महारष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
महारष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
सोलर पावर से होगी पानी की सप्लाई, हर साल बचेगा करोड़ों का बिजली बिल
सोलर पावर से होगी पानी की सप्लाई, हर साल बचेगा करोड़ों का बिजली बिल
Embed widget