एक्सप्लोरर

Airtel: नीलेश मिश्रा से एयरटेल को मांगनी पड़ी माफी, पिता को परेशान कर रही थी कंपनी 

Neelesh Misra: नीलेश मिश्रा की पोस्ट पर सोशल मीडिया में लोगों ने एयरटेल के खिलाफ बहुत गुस्सा जाहिर किया था. इसके बाद एयरटेल ने उनसे माफी मांगी है.

Neelesh Misra: प्रख्यात कहानीकार और यूट्यूबर नीलेश मिश्रा (Neelesh Misra) से एयरटेल (Airtel) को माफी मांगनी पड़ी है. नीलेश मिश्रा का दावा है कि उनके 86 वर्षीय पिता को एयरटेल की तरफ से लगातार फोन बिल का पेमेंट करने के अनावश्यक कॉल आ रहे थे. यह मोबाइल नंबर उनकी मां का था, जिनकी मृत्यु पिछले साल सितंबर में ही हो चुकी थी. नीलेश मिश्रा ने जब कंपनी के इस व्यवहार के बारे में सोशल मीडिया पर लिखा तो लोगों में आक्रोश जाग गया. इसके बाद एयरटेल ने उनसे ऐसे व्यवहार के लिए माफी मांगी है.

पिता को दिवंगत मां के फोन बिल के लिए आते थे कॉल 

नीलेश मिश्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था कि उनके बूढ़े पिता बार-बार आपके निर्दयी लोगों को बता-बता कर थक चुके हैं कि मेरी मां अब इस दुनिया में नहीं हैं. आपने कभी सोचा है कि इस बात से उन्हें कितनी मानसिक पीड़ा होती होगी. एयरटेल द्वारा अपने रिकॉर्ड अपडेट न करने की वजह से मेरे पिता को तकलीफ झेलनी पड़ रही है. एयरटेल के लोग उन्हें लगातार परेशान करते रहते हैं. इस पोस्ट के आने के बाद टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने उनसे सार्वजनिक माफी मांगी है. 

कई बार सूचना देने के बाद भी आ रहे थे कॉल 

नीलेश मिश्रा ने बताया कि मां की मौत के बाद इस फोन नंबर को बंद करवा दिया गया था. इस बारे में कंपनी को सूचित कर दिया गया था. मगर, आज भी एयरटेल कस्टमर सर्विस की तरफ से मेरे पिता को कॉल आते रहते हैं. यह उनके ऊपर मानसिक अत्याचार है. उन्हें बार-बार अपनी गुजर चुकी पत्नी के बारे में आपके लोगों को बताना पड़ता है. नीलेश मिश्रा की यह पोस्ट तेजी से वायरल हुई है. लोगों ने एयरटेल के ऐसे व्यवहार को गलत बताया है. 

एयरटेल ने रिकॉर्ड किया अपडेट, मांगी माफी 

इसके बाद एयरटेल ने लिखा कि हमारी तरफ से किए गए कॉल के चलते आपको जो दुःख पहुंचा, उसके लिए हम क्षमा मांगते हैं. हमारा ऐसा कोई इरादा नहीं था. हमने आपके रिकॉर्ड को अपडेट कर दिया है. साथ ही हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आज के बाद आपके पिता को कोई कॉल इस संबंध में न जाए. इस कम्युनिकेशन गैप की वजह से आपको और आपके परिवार को जो तकलीफ हुई, उसे हम समझ सकते हैं. कृपया हमारी माफी को स्वीकार करें.

ये भी पढ़ें 

ONGC: ऑयल एंड गैस प्रोडक्शन में ओएनजीसी ने हासिल किया माइलस्टोन, केजी बेसिन में खुला नया वेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

34000 रुपये की जैकेट पर 21000 रुपये का भरा टैक्स, क्या पैसे वापस करेगी सरकार? जानें पूरा मामला
34000 रुपये की जैकेट पर 21000 रुपये का भरा टैक्स, क्या पैसे वापस करेगी सरकार? जानें पूरा मामला
4 ईरानी तेल टैंकरों की भारत के सिक्का पोर्ट पर 'स्पेशल एंट्री', होर्मुज संकट के बीच बड़ी खबर
4 ईरानी तेल टैंकरों की भारत के सिक्का पोर्ट पर 'स्पेशल एंट्री', होर्मुज संकट के बीच बड़ी खबर
Gold-Silver Rate Today: आज कितनी है 24 कैरेट सोने की कीमत? 22 और 18 कैरेट के भी चेक करें रेट्स
आज कितनी है 24 कैरेट सोने की कीमत? 22 और 18 कैरेट के भी चेक करें रेट्स
भारत में महिलाओं ने लिया 76 लाख करोड़ का कर्ज, इतने पैसे का करती क्या हैं? इस रिपोर्ट से समझिए
भारत में महिलाओं ने लिया 76 लाख करोड़ का कर्ज, इतने पैसे का करती क्या हैं? इस रिपोर्ट से समझिए

वीडियोज

'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !
बर्गर के अंदर निकला जिंदा कॉकरोच, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश!
Islamabad Meeting से पहले बढ़ा तनाव, क्या निकलेगा कोई हल?
शांतिपथ पर लेबनान वाला 'डायवर्जन'
Voter List में Mamata Banerjee या EC का 'खेला'?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के लिए फौजी वर्दी, अमेरिका के लिए सूट-बूट... पाकिस्तान पहुंचे दोनों डेलीगेशन के स्वागत में आसिम मुनीर ने क्यों बदली ड्रेस?
ईरान के लिए फौजी वर्दी, US के लिए सूट-बूट... PAK पहुंचे दोनों डेलीगेशन के स्वागत में मुनीर ने क्यों बदली ड्रेस?
यूपी SIR में फंस गई बीजेपी! समाजवादी पार्टी की भी धड़कनें बढ़ीं, इन सीटों पर कट गए बंपर वोट
यूपी SIR में फंस गई बीजेपी! समाजवादी पार्टी की भी धड़कनें बढ़ीं, इन सीटों पर कट गए बंपर वोट
संसद भवन में आमने-सामने PM मोदी और राहुल गांधी, दोनों के बीच क्या हुई बात, देखें VIDEO
संसद भवन में आमने-सामने PM मोदी और राहुल गांधी, दोनों के बीच क्या हुई बात, देखें VIDEO
The Kerala Story 2 Box Office: 'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी, राजस्थान ने बनाया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर
RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी, राजस्थान ने बनाया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर
Explained: असदुद्दीन ओवैसी, गुलाम नबी और अब हुमायूं कबीर... क्या यह मुस्लिम नेता बीजेपी को पहुंचाते फायदा? पढ़ें एनालिसिस
ओवैसी, गुलाम नबी और अब हुमायूं... क्या यह मुस्लिम नेता बीजेपी को पहुंचाते फायदा? पढ़ें एनालिसिस
Viral Video: गजब! तेल संकट के बीच कुत्ते की पीठ पर टंकी रख पेट्रोल भरवाने पहुंचा शख्स, वीडियो देख आएगी हंसी
गजब! तेल संकट के बीच कुत्ते की पीठ पर टंकी रख पेट्रोल भरवाने पहुंचा शख्स, वीडियो देख आएगी हंसी
NHAI Internship 2026: नेशनल हाइवे ऑथोरिटी में 2 महीने की पेड इंटर्नशिप का मौका, हर महीने मिलेंगे 20 हजार; जल्दी करें आवेदन
नेशनल हाइवे ऑथोरिटी में 2 महीने की पेड इंटर्नशिप का मौका, हर महीने मिलेंगे 20 हजार; जल्दी करें आवेदन
Embed widget