एक्सप्लोरर

Vodafone Idea: बढ़ सकती है वोडाफोन आइडिया के 25 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों की मुश्किलें, टावर कंपनी ने दी नेटवर्क बंद करने की धमकी!

Vodafone Idea Latest News: इंडस टावर ने वोडाफोन आइडिया से बकाये रकम का फौरन भुगतान करने को कहा है वर्ना इंडस टावर के मोबाइल टावर का इस्तेमाल कंपनी नहीं कर पाएगी.

Vodafone Idea Update: अगर आपके पास वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea ) का कनेक्शन है तो हो सकता है कि आने वाले दिनों में आपका मोबाइल कनेक्शन काम ना करे. दरअसल वित्तीय संकट और भारी कर्ज से जूझ रही वोडाफोन आइडिया पर मोबाइल टावर कंपनी इंडस टावर ( Indus Tower) का भारी भरकम रकम बकाया है. इंडस टावर ने वोडाफोन आइडिया से बकाये रकम का फौरन भुगतान करने को कहा है वर्ना इंडस टावर के मोबाइल टावर का इस्तेमाल कंपनी नहीं कर पाएगी. ऐसा हुआ तो वोडाफोन आइडिया के 25 करोड़ मोबाइल ग्राहकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार को इंडस टावर ने वोडाफोन आइडिया तो पत्र लिखकर फौरन बकाये रकम का भुगतान करने को कहा है. वोडाफोन अइडिया पर मोबाइल टावर कंपनियों का 10,000 करोड़ रुपये बकाया है. जिसमें इंडस टावर का 7,000 करोड़ रुपये और बाकी अमेरिकन टावर कंपनी का बकाया है. 

इंडस टावर ने वोडाफोन आइडिया से पुराने बकाये का फौरन भुगतान करने को कहा है. वहीं मौजूदा महीने के बकाये का 80 फीसदी अभी भुगतान करने को कहा गया है और आने वाले समय 100 फीसदी भुगतान समय पर करने के लिए कहा गया है. ऐसा नहीं करने पर वोडाफोन आइडिया इंडस टावर के नेटवर्क का इस्तेमाल नहीं कर सकेगी. 

इंडस टावर के पास कुल 1,86,474 टावर है. वोडापोन आइडिया कंपनी की प्रमुख ग्राहक है जो उसके टावर नेटवर्क का इस्तेमाल करती है. भारती एयरटेल (Bharti Airtel) का इंडस टावर में 47.76 फीसदी हिस्सेदारी है तो वोडाफोन ग्रुप पीएलसी ( Vodafone Group Plc) के पास 21.05 फीसदी हिस्सेदारी है.  

मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही के खत्म होने पर वोडापोन आइडिया पर 1.98 लाख करोड़ रुपये कर्ज बकाया ता. तो स्पेक्ट्रम भुगतान के मद में 1.16 लाख करोड़ रुपये बकाया है. वित्तीय संस्थानों का कंपनी पर 15,200 करोड़ रुपये बकाया है.  दरअसल बीते दो साल से वोडाफोन आइडिया कर्ज और इक्विटी के जरिए 20,000 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश कर रही है. लेकिन इस प्रयास में उसे सफलता नहीं मिल पा रही है. 

एक तरफ वोडापोन आइडिया की प्रतिद्वंदी कंपनी रिलायंस जियो ( Reliance Jio) और भारती एयरटेल ( Bharti Airtel) 5जी लॉन्च करने की तैयारी में है. वहीं वोडाफोन आइडिया को 5जी नेटवर्क के गियर सप्लाई और टावर कंपनियों के साथ कॉंट्रैक्ट फाइनल  में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कंपनी पर पहले से ही वेंडर्स का पैसा बकाया है. 

ये भी पढ़ें 

DA Hike: त्योहारों पर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को मिली सौगात, 4 फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता

Financial Rules: 1 अक्टूबर से होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव! आम लोगों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर, यहां चेक करें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI Raid on Anil Ambani: 27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी
27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी
30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
Home Loan Tips: होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget