एक्सप्लोरर

इंडोनेशिया के पाम ऑयल का निर्यात बंद करने से भारत पर दिखेगा असर, बढ़ेंगे शैंपू-साबुन से लेकर केक, बिस्कुट-चॉकलेट के दाम- जानें क्यों

Palm Oil: इंडोनेशिया से एक्सपोर्ट बंद होने के चलते देश में पाम तेल की उपलब्धता कम होगी जिससे यहां महंगाई बढ़ेगी. FMCG और सौंदर्य प्रसाधन बनाने वाली कंपनियां भी बड़ी मात्रा में पाम तेल का यूज करती हैं.

Palm Oil Export Stopped from Indonesia: आज यानी 28 अप्रैल से इंडोनेशिया ने खाद्य तेलों का निर्यात बंद कर दिया है और इसका असर कई देशों पर देखा जा सकता है. हालांकि भारतीयों के लिए ये खबर और ज्यादा परेशान करने वाली हो सकती है क्योंकि देश में खाने के तेल और महंगे होने वाले हैं. 

शैंपू-साबुन तक के दाम बढ़ने वाले हैं
पहले ही यूक्रेन-रूस युद्ध के कारण देश में सनफ्लार ऑयल (सूरजमुखी का तेल) महंगा हो चुका है, वहीं देश में सरसों के तेल के दाम पहले ही अब तक के हाई स्तर पर हैं. अब पाम तेल के महंगे होने से ना केवल देश में एडिबल ऑयल (खाने के तेल) महंगे होंगे बल्कि कई उपभोक्ता वस्तुएं जैसे केक, बिस्कुट और चॉकलेट से लेकर शैंपू-साबुन तक के दाम बढ़ने वाले हैं.

भारत के लिए क्यों है चिंता बढ़ाने वाली खबर
भारत अपनी जरूरत का 70 फीसदी पाम तेल इंडोनेशिया से आयात करता है और 30 फीसदी तेल मलेशिया से आयात करता है. देश में करीब 90 लाख टन पाम तेल इंडोनेशिया और मलेशिया से आता है और इंडोनेशिया से एक्सपोर्ट बंद होने के चलते देश में पाम तेल की उपलब्धता कम होगी जिससे यहां महंगाई बढ़ेगी. ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एफएमसीजी और सौंदर्य प्रसाधन बनाने वाली कंपनियां भी बड़ी मात्रा में पाम तेल का यूज करती हैं. इनके चलते वो एफएमसीजी प्रोडक्ट्स जिनमें पाम तेल यूज होता है, महंगे होने वाले हैं.  पाम तेल का सबसे ज्यादा इस्तेमाल खाने के तेल की तरह तो होता ही है, इसके अलावा इंडस्ट्री के बहुत से प्रोडक् जैसे शैंपू, टूथपेस्ट, नहाने का साबुन, विटामिन की गोलियां, सौंदर्य प्रसाधन प्रोडक्ट्स, केक और चॉकलेट वगैरह में भी इनका खूब यूज होता है.

देश में कई कंपनियां करती है पाम तेल का यूज
इंडोनेशिया ने पाम ऑयल का निर्यात बंद किया है जिससे खाद्य तेलों की कीमत में तो इजाफा होगा ही, शैंपू-साबुन, केक, बिस्कुट और चॉकलेट महंगे होने के संकेत भी मिल रहे हैं. इन कंपनियों ने तो पहले ही बता रखा है कि वो अपने प्रोडक्ट्स में पाम ऑयल का यूज करती हैं. जैसे एचयूएल, नेस्ले, प्रॉक्टर एंड गैम्बल और लॉरियल ने अपने उत्पादों में पाम तेल की मात्रा रखने के बारे में जानकारी दे रखी है. जाहिर है अब अगर पाम तेल की कमी होगी तो इसकी कीमतें बढ़ेंगी और ये कंपनियां भी अपने प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ा सकती हैं. 

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: शेयर बाजार में उछाल पर शुरुआत, सेंसेक्स 470 अंक ऊपर 57300 के करीब, 17200 के पास Nifty

LIC IPO: एलआईसी आईपीओ का इश्यू साइज सही, रिटेल निवेशकों के लिये मूल्य बढ़ाने वाला- दीपम सचिव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अमेरिका की वजह से भारत में रूक जाएगी तेल की सप्लाई? Kpler ने दे दी बड़ी चेतावनी
क्या अमेरिका की वजह से भारत में रूक जाएगी तेल की सप्लाई? Kpler ने दे दी बड़ी चेतावनी
दनादन होगी पैसों की बारिश! अगले हफ्ते आ रहे 9 आईपीओ, जानें डिटेल
दनादन होगी पैसों की बारिश! अगले हफ्ते आ रहे 9 आईपीओ, जानें डिटेल
नौकरी vs बिजनेस: कौन बना सकता है आपको ज्यादा अमीर?
नौकरी vs बिजनेस: कौन बना सकता है आपको ज्यादा अमीर?
सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी खबर: क्या सच में 65 साल होगी रिटायरमेंट की उम्र, जानें नया अपडेट
सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी खबर: क्या सच में 65 साल होगी रिटायरमेंट की उम्र, जानें नया अपडेट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget