एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: शेयर बाजार में उछाल पर शुरुआत, सेंसेक्स 470 अंक ऊपर 57300 के करीब, 17200 के पास Nifty

Stock Market Opening Today 28th April: शेयर बाजार की चाल आज तेज रफ्तार के साथ दिखाई दे रही है और सेंसेक्स- निफ्टी ऊपरी दायरे में कारोबार कर रहे हैं.

Stock Market Opening Update: आज ऑटो, गैस, तेल और एनर्जी सेक्टर में अच्छी तेजी देखी जा रही है और इनके दम पर शेयर बाजारों में अच्छी तेजी देखी जा रही है. आज शेयर बाजारों में अच्छी शुरुआत देखी गई है और एशियाई बाजारों की तेजी के सहारे भारतीय शेयर बाजार भी उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं.

कैसे खुला बाजार
आज के कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 470 अंक से ज्यादा चढ़कर कारोबार कर रहा है और इसमें 476.92 अंक यानी 0.84 फीसदी की तेजी के साथ 57,296.31 पर कारोबार की शुरुआत हुई है. निफ्टी में 151.10 अंक यानी 0.89 फीसदी की उछाल के साथ 17,189.50 पर ट्रेड ओपन हुआ है.

निफ्टी का क्या है हाल
निफ्टी के शेयरों की बात करें तो इसके 50 में से 42 शेयरों में आज तेजी के हरे निशान के साथ कारोबार हो रहा है. इसके अलावा बाकी बचे 8 शेयरों में गिरावट के लाल निशान के साथ ट्रेडिंग देखी जा रही है. बैंक निफ्टी में भी आज बढ़त दर्ज की जा रही है और ये 37 अंक ऊपर चढ़कर 36068 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. 

Stock Market Opening: शेयर बाजार में उछाल पर शुरुआत, सेंसेक्स 470 अंक ऊपर 57300 के करीब, 17200 के पास Nifty

सेक्टोरियल इंडेक्स को देखें
आज के कारोबार में ऑयल एंड गैस, पावर, एनर्जी, मेटल शेयरों में अच्छी तेजी बनी हुई है और मीडिया शेयरों को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स बढ़त के हरे निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं. ऑयल एंड गैस शेयरों में 1.07 फीसदी तो फार्मा शेयरों में 1.05 फीसदी की उछाल देखी जा रही है. एफएमसीजी में 0.92 फीसदी और मेटल शेयरों में 0.68 फीसदी की बढ़त दर्ज की जा रही है. 

कौनसे शेयर हैं चढ़ने वाले
आज के कारोबार में एचयूएल का शेयर 2.5 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है और यूपीएल में 2.07 फीसदी की तेजी देखी जा रही है. सन फार्मा 1.81 फीसदी की तेजी पर कारोबार कर रहा है. डीवीज लैब्स में 1.73 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार देखा जा रहा है. एशियन पेंट्स में 1.67 फीसदी का उछाल देखा जा रहा है. 

प्री-ओपन में बाजार
आज प्री-ओपनिंग में बाजार की चाल देखें तो बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 476.92 अंक यानी 0.84 फीसदी की तेजी के साथ 57,296.31 पर कारोबार देखा जा रहा है. वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 151.10 अंक यानी 0.89 फीसदी की उछाल के साथ 17,189.50 पर ट्रेड दिखा रहा है. 

ये हैं आज के टॉप लूजर्स
आज के शेयरों में बजाज ऑटो 2.13 फीसदी की गिरावट पर कारोबार कर रहा है और भारती एयरटेल 0.35 फीसदी की तेजी पर कारोबार कर रहा है. ब्रिटानिया में 0.31 फीसदी की कमजोरी देखी जा रही है. एचडीएफसी बैंक 0.21 फीसदी तो आईसीआईसीआई बैंक 0.09 फीसदी नीचे कारोबार कर रहे हैं. 

एशियाई बाजारों की चाल
आज सभी एशियाई बाजार उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं. जापान का निक्केई 0.61 फीसदी तो कोरिया का कोस्पी 0.55 फीसदी ऊपर है. चीन के शंघाई में 0.67 फीसदी तेजी है तो हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 1.58 फीसदी की बढ़त पर कारोबार कर रहा है. सिंगापुर का स्ट्रेट टाइम्स भी आज ऊपर बना हुआ है. 

ये भी पढ़ें

LIC IPO: एलआईसी आईपीओ का इश्यू साइज सही, रिटेल निवेशकों के लिये मूल्य बढ़ाने वाला- दीपम सचिव

Petrol Diesel Price: आज आपको पेट्रोल डीजल के रेट से झटका लगा या मिली राहत, जानें यहां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेट्रो शहरों से दूर छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, अदाणी ग्रुप की 'वंदे भारतम्' पहल शुरू
मेट्रो शहरों से दूर छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, अदाणी ग्रुप की 'वंदे भारतम्' पहल शुरू
गांव में करना चाहते हैं अपना बिजनेस, सरकार से कैसे मिल सकती है मदद?
गांव में करना चाहते हैं अपना बिजनेस, सरकार से कैसे मिल सकती है मदद?
Flipkart: बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस
दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget