एक्सप्लोरर

Indigo To Fly Ayodhya: दिल्ली - अहमदाबाद से अयोध्या के लिए शुरू हो रही इंडिगो की फ्लाइट्स, 2,999 रुपये है शुरुआती फेयर

Indigo Flight Operation: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले दिल्ली और अहमदाबाद से इंडिगो अपने फ्लाइट ऑपरेशन की शुरुआत करने जा रही है.

Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होने जा रहा है. इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देशभर से लोग अयोध्या पहुंचने वाले हैं. इस कार्यक्रम में लोगों को अयोध्या पहुंचाने के लिए एयरलाइंस ने भी कमर कस ली है. निजी क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस इंडिगो 30 दिसंबर 2023 से दिल्ली और अहमदाबाद से अयोध्या के लिए फ्लाइट ऑपरेशन की शुरुआत करने जा रही है. 

2,999 रुपये में दिल्ली से अयोध्या की उड़ान सेवा 

इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल से दिल्ली और अहमदाबाद से अयोध्या के लिए उड़ान सेवा शुरू करने की जानकारी को साझा किया है. इंडिगो ने लिखा कि 30 दिसंबर 2023 से इंडिगो अहमदाबाद से अयोध्या और दिल्ली से अयोध्या के लिए फ्लाइट्स को लॉन्च करने जा रही है. एयरलाइंस ने बताया कि 2,999 रुपये से एयर फेयर की शुरुआत होगी. एयरलाइंस ने अयोध्या जाने वालों से https://www.goindigo.in पर जाकर यात्रियों से टिकट की बुकिंग करने को कहा है. इंडिगो ने बताया कि 2,999 रुपये का एयर फेयर 30 दिसंबर, 2023 को लागू होगा जो कि ऑल इंक्लूसिव सबसे न्यूनतम वनवे फेयर है. इंडिगो ने बताया कि ये वनवे फेयर लिमिटेड सीट्स के लिए लागू है.

6 जनवरी से कमर्शियल फ्लाइट्स 

दिल्ली से अयोध्या के लिए कमर्शियल फ्लाइट की शुरुआत 6 जनवरी 2024 से होगी. 6 जनवरी 2024 को दिल्ली से अयोध्या तक के लिए यात्रियों को 7799 रुपये किराये का भुगतान करना होगा. दिल्ली से ये फ्लाइट सुबह 11.55 बजे रवाना होगा और दोपहर 1.15 बजे अयोध्या पहुंचेगी. 11 जनवरी 2024 से अहमदाबाद से अयोध्या के लिए हर हफ्ते तीन फ्लाइट्स उड़ान भरा करेंगी.  अहमदाबाद से अयोध्या नॉन स्टॉप फ्लाइट के लिए यात्रियों को 7199 रुपये का भुगतान करना होगा. 

अयोध्या भी एविएशन मैप पर 

इंडिगो ने प्रेस रिलीज में बताया कि इंडिगो पहली एयरलाइंस है जो अयोध्या एयरपोर्ट से ऑपरेट करेगी. इसी के साथ अयोध्या इंडिगो के लिए 86वां डेस्टीनेशन होगी जहां वो फ्लाइट ऑपरेट करेगी. इंडिगो के ग्लोबल सेल्स हेड विनय मलहोत्रा ने कहा, दिल्ली और अहमदाबाद से अयोध्या के लिए फ्लाइट ऑपरेशन के शुरू होने के बाद अयोध्या भी देश के एविएशन मानचित्र में शामिल हो जाएगा. 

पीएम मोदी करेंगे एयरपोर्ट का उद्घाटन 

अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिसंबर के आखिर तक तैयार कर लिया जाएगा और माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. वहीं अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण और उससे जुड़ी तैयारियां अपने आखिरी चरण में हैं. राम मंदिर के भूतल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है. ग्राउंड फ्लोर लगभग तैयार है, कुछ हिस्सों में फर्श की फिनिशिंग का काम हो रहा है. 

ये भी पढ़ें 

IT Stocks: फेड रिजर्व के 2024 में ब्याज दरें घटाने के संकेत ने भरा आईटी स्टॉक्स में जोश, निफ्टी IT इंडेक्स में 1100 अंकों की उछाल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Income Tax: देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
Zepto: 20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget