एक्सप्लोरर

INDIGO का समर सेल ऑफरः सिर्फ 899 रुपये में भर लें हवाई उड़ान

नई दिल्लीः एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने गर्मियों के लिए समर स्पेशल ऑफर पेश किया है जिसमें सिर्फ 899 रुपये (सभी टैक्स समेत) की शुरुआती कीमत में आप हवाई सफर का मजा ले सकते हैं. हालांकि ये ऑफर 2 दिन के लिए ही है और इसके लिए 8-10 मई के बीच ही टिकट बुक कराने होंगे. इस सेल में अगर आप सस्ते टिकट बुक कराते हैं तो इसके तहत 1 जून से 31 अगस्त के बीच आप फ्लाइट ले सकते हैं. इंडिगो स्पेशल समर सेल के तहत 3 दिनों तक सभी डोमेस्टिक फ्लाइट की टिकट बुकिंग पर छूट मिलेगी. इस ऑफर में कंपनी 01 जून से 31 अगस्त तक की फ्लाइट्स में करीब 6 लाख सीटों के लिए छूट का ऑफर लेकर आई है.

बुकिंग ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर होगी लेकिन ये ऑफर नॉन-रिफंडबल किरायों के हैं और अलग शहरों के लिए एक जैसे नहीं बल्कि अलग-अलग शहरों के लिए अलग-अलग एयर फेयर हैं. कंपनी के एप और वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं. इससे पहले इंडिगो ने अप्रैल में भी एक सस्ते टिकटों का ऑफर निकाला था और उसके अच्छे रेस्पॉन्स के आधार पर ही एयरलाइन ने अब गर्मियों के लिए भी सस्ते टिकटों का ऑफर निकाल दिया है. ऑफर के तहत पैसेंजर (ऑल इन्क्लूसिव) टिकटों के तहत इन रूटों पर टिकट पर छूट ले सकते हैं.

इन रूट्स पर मिल रहे हैं सस्ते टिक्ट्स
  • इस स्‍कीम में मुंबई-गोवा, अहमदाबाद-मुंबई, चेन्‍नई-पोर्ट ब्लेयर, गुवाहाटी-हैदराबाद, मुंबई-गुवाहाटी, जम्मू-अमृतसर,
  • दिल्ली-उदयपुर, कोलकाता-अगरतला रूटों पर 899 रुपये के टिकट बुक हो रहे हैं.
  • बागडोगरा-गुवाहाटी रूट का किराया 899 रुपये, रखा गया है.
  • चेन्‍नई से कुल 14 रूटों पर सस्ते हवाई टिकट बुक कराए जा रहे हैं जिसके तहत बेंगलुरू के लिए 999 रुपये, कोयंबटूर के लिए 1099 रुपये, विशाखापत्तनम के लिए 1099 रुपये, कोच्ची के लिए 1299 रुपये, मदुरै के लिए 1299 रुपये, हैदराबाद के लिए 1399 रुपये, मुंबई के लिए 1799 रुपये, तिरुवनंतपुरम के लिए 1799 रुपये, पुणे के लिए 1,899 रुपये, गोवा के लिए 1999 रुपये, कोलकाता के लिए 2299 रुपये और इंदौर के लिए 3,099 रुपये में टिकट बुक करा सकते हैं. इसके अलावा दिल्ली के लिए 3,499 रुपये और कोच्ची से पोर्ट ब्लेयर के लिए 3,599 रुपये में टिकट ऑफर किए जा रहे हैं.
https://www.goindigo.in/campaigns/discount_flights.html?linkNav=discount_flights_banner

इस लिंक पर जाकर आप सभी रूट्स के किराए और डेस्टिनेशन की जानकारी ले सकते हैं.

कंपनी के कमर्शियल ऑफिसर संजय कुमार ने समर ऑफर पर कहा, अप्रैल सेल को मिले अच्छे रेस्पॉन्स से उत्साहित होकर हम 3 दिन के समर सेल ऑफर को लाए हैं. हम गर्मी की छुट्टियों के बाद की टिकटों की मांग बढ़ने की उम्मीद कर रहे हैं.

इंडिगो एयरलाइन इंडिगो बाजार हिस्सेदारी के लिहाज से देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी है. फिलहाल इंडिगो 46 डेस्टिनेशन के लिए फ्लाइट भेजती है जिसमें से 39 घरेलू और 7 अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें हैं और इंडिगो का फ्लीट साइज 131 का है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SBI डेटा लीक: क्या आपके नाम पर भी कोई ले सकता है क्रेडिट कार्ड?
SBI डेटा लीक: क्या आपके नाम पर भी कोई ले सकता है क्रेडिट कार्ड?
दीवाली की रंगत पड़ेगी फीकी! रेस्टोरेंट्स में 15% तक महंगा होगा खाना
दीवाली की रंगत पड़ेगी फीकी! रेस्टोरेंट्स में 15% तक महंगा होगा खाना
बैंक का डेटा लीक हो जाए तो क्या बदल देना चाहिए ATM PIN, UPI PIN और पासवर्ड?
बैंक का डेटा लीक हो जाए तो क्या बदल देना चाहिए ATM PIN, UPI PIN और पासवर्ड?
चीनी के दाम घटेंगे? सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ाया ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट
चीनी के दाम घटेंगे? सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ाया ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget