एक्सप्लोरर

IndiGo Airline: एक यात्री ने किया 3,647 किमी का हवाई सफर, देश के कोने-कोने में गया, इंडिगो ने बनाए माइलस्टोन

Annual Report 2023: इंडिगो एयरलाइन ने साल 2023 की रिपोर्ट पेश की है. इसमें पिछले साल कंपनी द्वारा हासिल किए गए रोचक माइलस्टोन के बारे में जानकारी दी गई है.

Annual Report 2023: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo Airline) ने साल 2023 की रिपोर्ट पेश की है. इसमें से कई रोचक जानकारियां निकलकर सामने आई हैं. रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल एक यात्री ने उनके साथ कुल 3647 किमी की हवाई यात्रा करने का रिकॉर्ड बना दिया. यह यात्री इंडिगो के जरिए दिल्ली, मुंबई, जम्मू, श्रीनगर, चंडीगढ़ और विशाखापट्टनम गया. 

भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान के पहने कपड़े 

इंडिगो की राउंड अप 2023 रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल कंपनी ने कई रिकॉर्ड स्थापित किए. एक दिन पहले ही अहमदाबाद से अयोध्या की पहली उड़ान के लिए इंडिगो के कर्मचारियों ने भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान के परिधान पहने थे. इंडिगो ने कहा कि साल 2023 में हमने कई अच्छे पल देखे. पिछले साल 10 करोड़ से ज्यादा यात्रियों ने एयरलाइन से यात्रा की. यह भारत की आबादी का लगभग 7 फीसदी है. 

दिल्ली से मुंबई के बीच उड़े सबसे ज्यादा यात्री 

इंडिगो एयरलाइन का सबसे व्यस्त दिन 25 नवंबर रहा. सबसे बिजी रुट दिल्ली से मुंबई का रहा. इसके अलावा एयरलाइन ने सबसे ज्यादा 73577 घरेलू टेक ऑफ दिल्ली से किए. इसके अलावा दुबई एयरलाइन के लिए सबसे व्यस्त शहर रहा, जहां से इंडिगो एयरलाइन ने 5469 उड़ानें भरीं. रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल लगभग 2.23 लाख लोगों ने सोशल मीडिया पर इंडिगो के बारे में लिखा. 

पिछले साल अपने नेटवर्क में 17 नए एयरपोर्ट जोड़े

इंडिगो ने पिछले साल अपने नेटवर्क में 17 नए एयरपोर्ट जोड़े. इन जगहों के लिए उद्घाटन उड़ानों में 12 लाख से ज्यादा लोगों ने सफर किया. हर आय वर्ग के लोग पिछली साल इंडिगो के जरिए विभिन्न जगहों तक पहुंचे. 10 लाख से भी ज्यादा नवजात शिशुओं ने कंपनी के विमानों से सफर किया. यह आंकड़ा जर्मनी में पिछले साल जन्मे कुल बच्चों से ज्यादा है. 

वरिष्ठ नागरिक सबसे ज्यादा बेंगलुरु गए 

रिपोर्ट से पता चला है कि लगभग 17 लाख वरिष्ठ नागरिकों ने कंपनी के विमानों से यात्रा की. वरिष्ठ नागरिकों ने सबसे ज्यादा बेंगलुरु के लिए हवाई यात्रा की. इसके साथ ही 13 लाख से ज्यादा छात्रों ने इंडिगो से यात्रा की. यह मिजोरम की कुल आबादी के बराबर संख्या है. स्टूडेंट्स के बीच सबसे लोकप्रिय डेस्टिनेशन दिल्ली रहा. इसके अलावा एयरलाइन ने 13 लाख यात्रियों के लिए व्हीलचेयर उपलब्ध कराई.

एक करोड़ यात्रियों ने विंडो सीट बुक की

यदि पहाड़ों और बीचेज की बात की जाए तो लगभग 40 फीसदी यात्रियों ने पहाड़ों की यात्रा की. इसके अलावा 2 करोड़ यात्री समुद्री किनारों की सैर करने गए. पिछले साल लगभग एक करोड़ यात्रियों ने विंडो सीट बुक की. साथ ही ज्यादातर यात्रियों ने फ्रंट सीट का विकल्प चुना. पिछले साल इंडिगो एयरलाइन 17 साल की हो गई. उस दिन 2.84 लाख से ज्यादा यात्रियों ने कंपनी के विमानों से सफर किया.

ये भी पढ़ें 

Export Ban: गेहूं, चावल और शक्कर के एक्सपोर्ट पर लगा बैन नहीं हटेगा, केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हफ्ते के दूसरे दिन शेयर बाजार सुस्त, 109 अंक चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी की फ्लैट ओपेनिंग
हफ्ते के दूसरे दिन शेयर बाजार सुस्त, 109 अंक चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी की फ्लैट ओपेनिंग
अमेरिका से लेकर पाकिस्तान, महंगाई की आग में जल रहे कई देश; 'सेफ जोन' में भारत
अमेरिका से लेकर पाकिस्तान, महंगाई की आग में जल रहे कई देश; 'सेफ जोन' में भारत
आज कितने का मिलेगा 14 किलो वाला गैस सिलेंडर, जानें एलपीजी का ताजा रेट
LPG Rate Today: आज कितने का मिलेगा 14 किलो वाला गैस सिलेंडर, जानें एलपीजी का ताजा रेट
अंबानी सबसे अमीर बिजनेस फैमिली, अदाणी फर्स्ट-जेनरेशन में नंबर-1, जानें किसके पास कितनी दौलत
अंबानी सबसे अमीर बिजनेस फैमिली, अदाणी फर्स्ट-जेनरेशन में नंबर-1, जानें किसके पास कितनी दौलत

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget