एक्सप्लोरर

Export Ban: गेहूं, चावल और शक्कर के एक्सपोर्ट पर लगा बैन नहीं हटेगा, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी

Food Inflation: महंगाई को कंट्रोल करने के लिए गेहूं, चावल और शक्कर के एक्सपोर्ट पर बैन लगाया गया था. अब केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने स्पष्ट कर दिया है कि इसके फिलहाल हटने की कोई संभावना नहीं है.

Food Inflation: गेहूं, चावल और शक्कर के एक्सपोर्ट पर लगे बैन (Export Ban) को लेकर सरकार ने एक बार फिर स्थिति स्पष्ट कर दी है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने साफ कहा कि इन खाद्य पदार्थों के निर्यात पर लगा प्रतिबंध फिलहाल नहीं हटाया जाएगा. केंद्र सरकार ऐसे किसी भी प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रही है. साथ ही उन्होंने बताया कि देश में गेहूं और शक्कर की पर्याप्त उपलब्धता है. इसके आयात की भी कोई जरूरत नहीं पड़ेगी.

पीयूष गोयल बोले देश को इन चीजों के आयात की जरूरत नहीं  

पीयूष गोयल ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है, जिसमें निर्यात प्रतिबंध हटाने की बात की गई हो. घरेलू मांग के चलते गेहूं, चावल और शक्कर के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया गया था. उन्होंने बताया कि हमारे पास पर्याप्त मात्रा में इनकी उपलब्धता है. हमें घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए इनके इंपोर्ट की आवश्यकता भी नहीं है. 

महंगाई को कंट्रोल करने के लिए उठाए गए थे कदम 

भारत ने मई, 2022 में गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था. इसके बाद जुलाई, 2023 में गैर बासमती चावल के एक्सपोर्ट पर बैन लगा था. इसके अलावा अक्टूबर, 2023 में शक्कर ने एक्सपोर्ट को भी प्रतिबंधित कर दिया गया था. देश में बढ़ रही महंगाई को कंट्रोल करने के लिए केंद्र सरकार ने ये कदम उठाए थे. इसके अलावा भारत आटा और भारत दाल को भी सस्ती कीमतों पर बाजार में उपलब्ध कराया गया था.

इंडोनेशिया, सेनेगल और गाम्बिया को भेजा चावल 

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत ने निर्यात पर प्रतिबंध के बावजूद अपने मित्र देशों इंडोनेशिया, सेनेगल और गाम्बिया को चावल उपलब्ध कराया है. उन्होंने कहा कि निर्यात पर पाबंदी हटते ही इनकी कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका है. सरकार किसानों के लिए प्याज की भरपूर खरीदारी 19 से 23 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से कर रही है. प्याज की कीमतें बढ़ने के बाद इसके निर्यात पर पूरी तरह से बैन लग गया था. दिसंबर, 2023 में खुदरा महंगाई दर 5.69 फीसदी के साथ 4 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है. 

गेहूं, चावल और गन्ने के उत्पादन पर कम बारिश का असर

असमान बारिश के चलते गेहूं, चावल और गन्ने के उत्पादन पर बुरा असर पड़ा है. इसके चलते आटा, चावल और चीनी महंगी होने लगी थी. इसी साल होने वाले लोकसभा चुनाव के चलते सरकार ने तुरंत इन चीजों का एक्सपोर्ट रोक दिया था ताकि घरेलू बाजार में इन चीजों की उपलब्धता बढ़ाई जा सके. हालांकि, सरकार के इस फैसले का बुरा असर एक्सपोर्ट पर पड़ने का अनुमान जताया गया है.  

ये भी पढ़ें 

Rekha Jhunjhunwala: 3 साल में 10 हजार को बना दिया 1.5 लाख, रेखा झुनझुनवाला के इस निवेश ने दिया 1100 फीसदी रिटर्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या बढ़ेगी ESIC की मंथली सैलरी लिमिट? सरकार ने संसद में दे दी पूरी जानकारी
क्या बढ़ेगी ESIC की मंथली सैलरी लिमिट? सरकार ने संसद में दे दी पूरी जानकारी
महीने के आखिरी दिन शेयर बाजार में बहार, 78000 के पार सेंसेक्स; निफ्टी में भी तेजी
महीने के आखिरी दिन शेयर बाजार में बहार, 78000 के पार सेंसेक्स; निफ्टी में भी तेजी
एक झटके में 1290 रुपये महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी कीमत; जानें गोल्ड-सिल्वर का लेटेस्ट रेट
एक झटके में 1290 रुपये महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी कीमत; जानें गोल्ड-सिल्वर का लेटेस्ट रेट
14 और 19 किलो वाले सिलेंडर की आज कितनी है कीमत? बुकिंग से पहले जानें लेटेस्ट LPG रेट
14 और 19 किलो वाले सिलेंडर की आज कितनी है कीमत? बुकिंग से पहले जानें लेटेस्ट LPG रेट

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
Embed widget