एक्सप्लोरर

अगली तिमाही में IndiGo के 35 एयरक्राफ्ट नहीं भर सकेंगे उड़ान! क्या हो जाएगा देश में फ्लाइट्स का संकट?

IndiGo: डोमेस्टिक एविएशन मार्केट की सबसे बड़ी एयरलाइंस इंडिगो के 35 एयरक्राफ्ट अगली तिमाही से शायद उड़ान नहीं भर पाएंगे. हम आपको इसके पीछे का कारण बता रहे हैं.

IndiGo Planes: घरेलू विमानन बाजार की सबसे बड़ी एयरलाइंस कंपनी इंडिगो (IndiGo) को लेकर बड़ी खबर आई है. कंपनी के 35 एयरक्राफ्ट अगले तिमाही से उड़ान नहीं भर पाएंगे. मंगलवार को कंपनी ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी के मुताबिक कहा है कि इंजन देने वाली कंपनी प्रैट एंड व्हिटनी (Pratt & Whitney) से इंजन पाउडर मेटल के मुद्दे के कारण जनवरी से मार्च की तिमाही में इंडिगो के 35 विमानों का संचालन बंद हो जाएगा.

पहले भी कई विमानों का संचालन हो चुका है बंद

गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में इंडिगो के लिए 35 विमानों का संचालन बंद होना एक बड़ा झटका साबित हो सकता है क्योंकि इससे पहले भी कंपनी के 40 एयरक्राफ्ट के ऑपरेशन पर असर पड़ा है. इंजन सप्लाई करने वाली कंपनी प्रैट एंड व्हिटनी से कई मतभेद और होने और इंजन पाउडर मेटल के मुद्दे पर पहले ही 40 एयरक्राफ्ट के संचालन पर बुरा असर पड़ा है. ध्यान देने वाली बात ये है कि सितंबर में खत्म हुए तिमाही में इंडिगो के पास 334 एयरक्राफ्ट ऑपरेशनल स्थिति में थे. ऐसे में अगली तिमाही में 35 विमानों के संचालन रुकने से कंपनी को भारी नुकसान हो सकता है. इसके साथ ही एयरलाइंस के ऑपरेशन समीक्षा पर भी इसका बुरा असर पड़ेगा.

क्या है इंजन में दिक्कत?

प्रैट एंड व्हिटनी (Pratt & Whitney) की मूल कंपनी RTX Corporation ने अपनी जांच में कुछ इंजनों में हो रही दिक्कतों के बारे में पता चला था. कंपनी ने इसकी जानकारी पहली बार जुलाई में दी थी. कंपनी ने अपनी जांच में पाया है गियर वाले टर्बोफैन इंजन को बनाने में यूज होने वाले मेटल पाउडर में कुछ कमियां पाई गई है. इस कारण इंजन में दरार तक हो सकती है. ऐसे में इस कमी को उजागर होने के बाद इस इंजन वाले कई एयरक्राफ्ट की उड़ान को बंद कर दिया गया है. इसमें इंडिगो के कई एयरक्राफ्ट शामिल हैं.

इंडिगो ने कही यह बात

इंडिगो ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रैट एंड व्हिटनी के इंजनों में दिक्कत के कारण कंपनी को 2023 से 2026 के बीच दुनियाभर में 600 से 700 एयरक्राफ्ट के इंजन को बदलना होगा. साल 2023 से 2024 के बीच दो तिहाई इंजन को रिप्लेस करने की योजना है.

ये भी पढ़ें-

Amazon फाउंडर जेफ बेजोस ने जॉब छोड़ने के लिए एंप्लाई को दिया लाखों का ऑफर, जानें क्या है दिलचस्प वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस राज्य ने गठित किया 8वां वेतन आयोग, वेतन पेंशन पर 18 महीने में आएगी रिपोर्ट
इस राज्य ने गठित किया 8वां वेतन आयोग, वेतन पेंशन पर 18 महीने में आएगी रिपोर्ट
चीनी-चावल और दाल फिर हुई महंगी, दीवाली से पहले सप्लाई चेन में बड़ी रुकावट
चीनी-चावल और दाल फिर हुई महंगी, दीवाली से पहले सप्लाई चेन में बड़ी रुकावट
अमेरिका का दोहरा रवैया, भारत पर पाबंदी लगाकर खुद रूस से खरीद रहा तेल
अमेरिका का दोहरा रवैया, भारत पर पाबंदी लगाकर खुद रूस से खरीद रहा तेल
How to Buy Cheapest Shoes: मेरठ में कहां मिलते हैं सबसे सस्ते जूते?
How to Buy Cheapest Shoes: मेरठ में कहां मिलते हैं सबसे सस्ते जूते?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
Embed widget