एक्सप्लोरर

ना विदेश पढ़ने जा रहे ना घूमने...ऐसा क्या हुआ कि भारतीयों ने कम कर दिया विदेश पैसा भेजना

सबसे ज्यादा असर ट्रैवल और स्टडीज से जुड़े रेमिटेंस पर पड़ा है. घूमने-फिरने के लिए भेजी गई रकम फरवरी में 33.77 फीसदी गिरकर 1,090.61 मिलियन डॉलर रह गई, जो जनवरी में 1,646.74 मिलियन डॉलर थी

भारत के लोग जो हर साल करोड़ों रुपये विदेशों में पढ़ाई, घूमने-फिरने और निवेश के लिए भेजते थे, इस बार उनकी जेब थोड़ी कस गई है. फरवरी 2025 में, भारत से विदेश भेजी गई कुल रकम 29 फीसदी घटकर 1,964.21 मिलियन डॉलर रह गई. जनवरी में ये आंकड़ा 2,768.89 मिलियन डॉलर था.

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आंकड़ों के मुताबिक, लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम (LRS) के तहत विदेश भेजी गई कुल रकम जनवरी के मुकाबले 29 फीसदी गिरकर 1,964.21 मिलियन डॉलर रह गई, जबकि जनवरी में यह 2,768.89 मिलियन डॉलर थी. यह गिरावट ऐसे समय में आई है जब वैश्विक बाजारों में अस्थिरता और विदेशों में पढ़ाई और ट्रैवल के अवसरों में गिरावट देखी जा रही है.

ट्रैवल और स्टडीज के लिए भेजी गई रकम में भारी गिरावट

सबसे ज्यादा असर ट्रैवल और स्टडीज से जुड़े रेमिटेंस पर पड़ा है. घूमने-फिरने के लिए भेजी गई रकम फरवरी में 33.77 फीसदी गिरकर 1,090.61 मिलियन डॉलर रह गई, जो जनवरी में 1,646.74 मिलियन डॉलर थी. वहीं, विदेशी पढ़ाई के लिए भेजा गया पैसा भी लगभग आधा होकर रह गया. जनवरी में 368.21 मिलियन डॉलर के मुकाबले फरवरी में यह गिरकर 182.17 मिलियन डॉलर हो गया. यानी विदेश ट्रैवल और स्टडी के लिए भारतीयों की दिलचस्पी में साफ गिरावट देखी जा रही है.

विदेश पढ़ाई का सपना धीमा पड़ा

भारतीय छात्रों के विदेश जाने में भी अब कमी देखने को मिल रही है. The Indian Express की रिपोर्ट के मुताबिक, चार सालों में पहली बार ऐसा हुआ है कि कनाडा, अमेरिका और ब्रिटेन, तीनों बड़े देशों में एक साथ भारतीय छात्रों की संख्या में गिरावट आई है. 2024 के आंकड़ों के अनुसार, इन देशों में भारतीय छात्रों को मिलने वाले स्टडी परमिट्स में कम से कम 25 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. इसका सीधा असर विदेशों में पढ़ाई के लिए भेजे जाने वाले पैसों पर पड़ा है.

ट्रैवल पर भी दिखा असर

ट्रैवल इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों का कहना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के चलते बड़ी संख्या में लोगों ने अपने विदेश यात्रा के प्लान या तो टाल दिए या रद्द कर दिए. बाजारों में हो रहे उतार-चढ़ाव ने भारतीयों को अतिरिक्त खर्चों को लेकर सतर्क बना दिया है, जिसका सीधा असर ट्रैवल रेमिटेंस पर पड़ा है.

निवेश में दिखी बढ़त

हालांकि, निवेश के मोर्चे पर कुछ अच्छी खबर भी सामने आई है. विदेशी शेयरों और बॉन्ड्स में निवेश के लिए भेजे गए पैसों में इजाफा हुआ है. जनवरी में जहां 104.98 मिलियन डॉलर का निवेश किया गया था, वहीं फरवरी में यह बढ़कर 173.84 मिलियन डॉलर हो गया. यह ट्रेंड बताता है कि लोग अब अनुभव और मौज-मस्ती के बजाय सुरक्षित और संभावित रिटर्न वाले विकल्पों को प्राथमिकता दे रहे हैं.

LRS स्कीम क्या है?

Liberalised Remittance Scheme (LRS) के तहत भारतीय नागरिक हर वित्तीय वर्ष में अधिकतम 2,50,000 डॉलर तक विदेश भेज सकते हैं. इस योजना के तहत भेजा गया पैसा शिक्षा, इलाज, प्रॉपर्टी खरीदने या विदेशी शेयरों में निवेश करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. मार्च 2024 तक भारत से कुल 31.735 बिलियन डॉलर विदेश भेजा गया था, जिसमें से अकेले ट्रैवल पर 17 बिलियन डॉलर और पढ़ाई पर 3.47 बिलियन डॉलर खर्च किए गए थे.

ये भी पढ़ें: सेना और हथियार छोड़िए...गोल्ड के मामले में पाकिस्तानी सरकार से हजारों गुना आगे हैं भारतीय महिलाएं, तिजोरी में रखा है अरबों का सोना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा
8th Pay Commission: रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग
रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget