एक्सप्लोरर

Jobs in India: कर्ज में डूबते जा रहे हैं भारत के नौकरीपेशा लोग, हर साल तेजी से बढ़ता जा रहा आंकड़ा

Indian Workforce: सर्वे के अनुसार, नौकरी करने वाले ज्यादातर लोग होम लोन ले चुके हैं. इसके अलावा वह कार लोन और इंटरनेशनल ट्रेवल पर भी खर्च कर रहे हैं.

Indian Workforce: भारत का नौकरीपेशा वर्ग पहले के मुकाबले और ज्यादा कर्ज में डूबता जा रहा है. पिछले दो साल में कर्ज लेने वालों का आंकड़ा और ज्यादा बढ़ गया है. एक सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, नौकरी करने वाले ज्यादातर लोगों के ऊपर 25 लाख रुपये तक का कर्ज है. यह आंकड़ा भी पिछले साल के मुकाबले बढ़ा है. मेट्रो शहरों में बिना कर्ज के जी रहे लोगों का आंकड़ा बहुत ही कम रह गया है. नौकरी करने वाली महिलाओं पर ज्यादातर कर्ज होम लोन का है. 

सिर्फ 13.4 फीसदी लोग ही बिना कर्ज के जी रहे

बैंक बाजार (BankBazaar) के सर्वे के अनुसार, नौकरी करने वाले सिर्फ 13.4 फीसदी लोग ही बिना कर्ज के जी रहे हैं. साल 2022 में यह आंकड़ा 19 फीसदी था. सर्वे से पता चला है कि पिछले दो सालों में कई नौकरी करने वाले लोगों ने किसी न किसी तरह का कर्ज लिया है. नौकरी करने वालों ने 25 लाख रुपये तक के लोन सबसे ज्यादा लिए हैं. ऐसे लोन लेने वालों का आंकड़ा अब 91.2 फीसदी हो चुका है. पिछले साल तक यह आंकड़ा 88 फीसदी था. इस सर्वे में 22 से 45 वर्ष के 1,529 लोगों से सवाल किए गए थे. इस सर्वे में 6 मेट्रो शहर और 18 टियर 2 शहरों के लोग शामिल किए गए थे. इनमें से 40 फीसदी महिलाएं थीं. इनमें से सभी की सैलरी कम से कम 30 हजार रुपये थी. 

घर-कार के अलावा इंटरनेशनल ट्रेवल पर भी कर रहे खर्च 

सर्वे के अनुसार, लोन और क्रेडिट कार्ड जैसे फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल सबसे ज्यादा नौकरी कर रहे लोग ही करते हैं. इनको डिजिटल ट्रांजेक्शन की अच्छी जानकारी होती है. साथ ही ये ऑनलाइन खरीदारी भी करते हैं. सर्वे के मुताबिक, वर्कफोर्स में मौजूद 22 से 27 साल के युवा टेक्नोलॉजी की अच्छी जानकारी रखते हैं. साथ ही वो नए फाइनेंशियल टूल्स के बारे में जानने की इच्छा रखते हैं. इसके बाद 28 से 34 साल के लोग आते हैं, जो कुछ साल नौकरी कर चुके हैं. ये घर और कार खरीदने के अलावा इंटरनेशनल ट्रेवल भी कर रहे हैं. तीसरा वर्ग 35 से 45 साल का है, जो कि आर्थिक रूप से ज्यादा मजबूत है. 

अलग-अलग कोने में ले रहे अलग तरह के लोन 

सर्वे के अनुसार, भारतीय वर्कफोर्स में घर खरीदना सबसे पहली प्राथमिकता है. इसके बाद वह अपने स्वास्थ्य, रिश्तों, प्रसिद्धि और तरक्की पर पैसा खर्च करना चाहते हैं. ट्रेवल और रिटायरमेंट के बारे में अभी नौकरीपेशा लोग उतनी जल्दी नहीं सोचते. युवाओं में अपना रोजगार करने की चाहत भी बढ़ी है. वो अपना स्टार्टअप करना चाहते हैं. इस मामले में महिलाएं आगे हैं. पूर्वी भारत में नौकरी करने वाले एजुकेशन लोन, दक्षिण भारत में कार लोन और उत्तर एवं पश्चिम भारत में होम लोन ज्यादा लेना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें 

Dhanteras: धनतेरस पर पेट्रोल पंप डीलरों को बड़ी सौगात, 7 साल पुरानी डिमांड हुई पूरी, घटेंगे पेट्रोल-डीजल के रेट!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल का सोलन देश का 5वां सबसे अमीर जिला बना, कितनी है प्रति व्यक्ति आय?
हिमाचल का सोलन देश का 5वां सबसे अमीर जिला बना, कितनी है प्रति व्यक्ति आय?
महज 48 घंटे में ₹5500 रुपया महंगा हुआ सोना, चांदी की भी ₹ 15000 बढ़ी कीमत
महज 48 घंटे में ₹5500 रुपया महंगा हुआ सोना, चांदी की भी ₹ 15000 बढ़ी कीमत
उबर पर लगा 8000 करोड़ का जुर्माना, बिना बताए ड्राइवरों को किया सस्पेंड
उबर पर लगा 8000 करोड़ का जुर्माना, बिना बताए ड्राइवरों को किया सस्पेंड
अब छंटनी का शिकार हुआ Apple, काम से निकाले जाएंगे 200 इंजीनियर्स
अब छंटनी का शिकार हुआ Apple, काम से निकाले जाएंगे 200 इंजीनियर्स

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget