एक्सप्लोरर

Dhanteras: धनतेरस पर पेट्रोल पंप डीलरों को बड़ी सौगात, 7 साल पुरानी डिमांड हुई पूरी, घटेंगे पेट्रोल-डीजल के रेट!

Petrol Diesel Rate: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि हम दूरदराज के इलाकों में ज्यादा सुविधाएं देना चाहते हैं. इससे पेट्रोल पंपों पर काम करने वाले करीब 10 लाख कर्मचारियों को भी लाभ होगा.

Petrol Diesel Rate: केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के सस्ते होने का रास्ता साफ कर दिया है. इसके लिए इंटर स्टेट माल ढुलाई को युक्तिसंगत बनाने का फैसला लिया गया है. इस फैसले के चलते कस्टमर्स को बेहतर सेवाएं मिलेंगी और पेट्रोल एवं डीजल के रेट में कोई बढ़ोतरी भी नहीं होगी. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने दूरदराज के स्थानों (पेट्रोल और डीजल डिपो से दूर) पर स्थित कस्टमर्स को लाभ पहुंचाने के लिए यह फैसला किया है. इससे बहुत जगहों पर पेट्रोल और डीजल सस्ता हो जाएगा. केंद्र सरकार के इस फैसले से पेट्रोल पंप डीलरों की वर्षों पुरानी मांग भी पूरी हो जाएगी.

चुनाव वाले राज्यों में बाद में लागू होगा फैसला 

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने मंगलवार को कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के दूरदराज के क्षेत्रों को भी सुविधाओं के मामले में देश के बाकी हिस्सों के बराबर लाने के दृष्टिकोण को दर्शाता है. केंद्र सरकार उत्तर पूर्व के राज्यों में विश्वस्तरीय सड़क, हवाई और रेल बुनियादी ढांचे से जोड़ रही है.

भारी भरकम कटौती होगी पेट्रोल-डीजल के रेट में 

इस फैसले के चलते ओडिशा के मलकानगिरी में कुनानपल्ली और कालीमेला में पेट्रोल की कीमत क्रमशः 4.69 रुपये और 4.55 रुपये कम हो जाएगी. साथ ही डीजल के रेट में भी क्रमशः 4.45 रुपये और 4.32 रुपये की कमी आएगी. इसी तरह छत्तीसगढ़ के सुकमा में पेट्रोल की कीमत में 2.09 रुपये और डीजल की कीमत में 2.02 रुपये की कमी आएगी. डीलर कमीशन में बढ़ोतरी से देश भर में फैले हमारे पेट्रोल पंप पर रोजाना आने वाले करीब 7 करोड़ लोगों को बेहतर सेवाएं भी मिलेंगी.

83 हजार पेट्रोल पंपों पर काम करते हैं 10 लाख कर्मचारी 

पिछले 7 वर्षों से लंबित इस मांग के पूरा होने से पेट्रोल पंप डीलरों और देश भर में 83,000 से अधिक पेट्रोल पंपों पर काम करने वाले लगभग 10 लाख कर्मचारियों के जीवन में खुशी और आनंद आएगा. हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि इन ऐतिहासिक निर्णयों का मार्ग मोदी सरकार और सभी पेट्रोल डीलर एसोसिएशनों द्वारा लिए गए सकारात्मक निर्णयों से प्रशस्त हुआ. पिछले कुछ महीनों के दौरान हमने कई बार बैठक की. साथ ही हम सभी लंबित अदालती मामलों को वापस लेने पर भी सहमत हुए हैं. 

ये भी पढ़ें 

Dhanteras: धनतेरस पर हुई 60,000 करोड़ रुपये की धन वर्षा, चीन को 1.25 लाख करोड़ रुपये का नुकसान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Richest Cities List: कमाने में बेंगलुरु-दिल्ली नंबर-1 तो उड़ाने में चंडीगढ़ आगे, देश के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट देख लो
कमाने में बेंगलुरु-दिल्ली नंबर-1 तो उड़ाने में चंडीगढ़ आगे, देश के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट देख लो
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
फर्जीवाड़े से पका आम आदमी, 79% लोग काट देते हैं बिजनेस कॉल, Truecaller की रिपोर्ट ने चौंकाया
फर्जीवाड़े से पका आम आदमी, 79% लोग काट देते हैं बिजनेस कॉल, Truecaller की रिपोर्ट ने चौंकाया
बड़ी खबर: कई शहरों में खाली होने लगे ATM, कैश की किल्लत पर RBI सख्त, बैंकों से मांगा डेटा
बड़ी खबर: कई शहरों में खाली होने लगे ATM, कैश की किल्लत पर RBI सख्त, बैंकों से मांगा डेटा

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget