एक्सप्लोरर

हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार, 380 अंक चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी 25100 के पार

Share Market Today: आज 9 जून, 2025 को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला. शेयर बाजार में इस तेजी के बीच बैंक और फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में जमकर कारोबार हो रहा है.

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को कारोबारी सेशन की शुरुआत तेजी के साथ हुई. NSE निफ्टी 50 116 अंक या 0.47 परसेंट की बढ़त के साथ 25,119 पर खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स 379 अंक या 0.46 परसेंट चढ़कर 82,568 पर खुला. शेयर बाजार में इस तेजी के बीच बैंक और फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में जमकर कारोबार हो रहा है. आज बैंक निफ्टी 362 अंक या 0.64 परसेंट की बढ़त के साथ 56,940 पर खुला. वहीं, निफ्टी मिडकैप 100 348 अंक या 0.59 परसेंट बढ़कर 59,358 पर खुला. 

इन कंपनियों के शेयरों ने की बढ़त हासिल

निफ्टी 50 पर सबसे ज्यादा बढ़त हासिल करने वाले शेयरों में श्रीरन फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फाइनेंस शामिल रहे. बाजार खुलते ही निफ्टी 50 में सबसे ज्यादा बढ़त इंफोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एलएंडटी के शेयरों में दिखी. हालांकि, SBI लाइफ इंश्योरेंस, जोमैटो और टाइटन के शेयर दबाव में दिखे. 

सुबह 9.30 बजे, बैंक निफ्टी इंडेक्स 0.44 परसेंट या 250 अंकों की बढ़त के साथ 56,828.75 पर कारोबार कर रहा था. बैंकिंग इंडेक्स पर, कोटक महिंद्रा बैंक, केनरा बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक को सबसे ज्यादा मुनाफा हुआ,  जिनमें 1.5-2.5 परसेंट की बढ़त दर्ज की गई. 

निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स 80 बेसिस पॉइंट की बढ़त के साथ 28,067.95 पर पहुंच गया, जिसमें आरबीएल बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और बंधन बैंक सबसे अधिक मुनाफे में रहे. निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स भी शुरुआती कारोबार में 1.2 परसेंट तक उछल गया. यूको बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और इंडियन ओवरसीज बैंक के शेयरों का अच्छा कारोबार हो रहा है, जिनमें 3-4 परसेंट की बढ़त दर्ज की गई. 

चीन और अमेरिका के बीच आज होगी बैठक

रिजर्व बैंक के रेपो रेट रेट में 50 बेसिस पॉइंट की कटौती के अलावा ग्लोबल लेवल पर एक और अच्छी खबर है. अमेरिका और चीन के अधिकारी आज लंदन में दोनों देशों के बीच व्यापार विवादों पर चर्चा करेंगे. इससे पहले मई में जिनेवा में दो पक्षों की बैठक हुई थी. इस बातचीत के बाद, अमेरिका के चीन पर टैरिफ को 145 परसेंट से घटाकर 30 परसेंट कर दिया और चीन ने भी अमेरिकी आयात पर टैरिफ 125 परसेंट से कम कर 10 परसेंट कर दिया. यह समझौता 90 दिनों के लिए हुआ. यानी कि इसके बाद टैरिफ फिर से बढ़ाए जा सकते हैं.  

ये भी पढ़ें: 

एक साल में 50 परसेंट से ज्यादा बढ़ी कीमतें, 32 महीनों में दिया 125 परसेंट रिटर्न; क्या अब आगे भी गोल्ड देगा मुनाफा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget