एक्सप्लोरर

भारत के स्टॉक मार्केट ने दिया अमेरिका और चीन के बाजारों से भी ज्यादा रिटर्न, 123 सालों से करा रहा शानदार कमाई

Indian Stock Market Return: भारत के शेयर बाजारों में जहां विदेशी निवेशकों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है वहीं एक रिपोर्ट में बेहद उत्साह देने वाली खबर से इसमें और तेजी आ सकती है.

Indian Stock Market: पिछले 123 सालों में भारत के शेयर बाजार ने कुल 6.6 फीसदी का रिटर्न दिया है. ये अमेरिका और चीन के बाजारों के रिटर्न से भी ज्यादा है. ये दुनिया के कई देशों के शेयर बाजार से भी ज्यादा है. डीएसपी ऐसेट मैनेजर्स की जून 2023 की रिपोर्ट के मुताबिक जिसका नाम 'Early Signals Through Charts' है- इसमें इस बात का जिक्र किया गया है.

भारत के निवेशकों को मिली ज्यादा कमाई

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत के निवेशकों की कंपाउंड वैल्थ 6.6 फीसदी सीएजीआर रेट से बढ़ी है. इसकी तुलना में अमेरिका के निवेशकों की वैल्थ में 6.4 फीसदी की सीएजीआर देखी गई है. वहीं चीन की बात करें तो 3.3 फीसदी की सीएजीआर रेट से यहां के निवेशकों को रिटर्न मिला है. ये आंकड़ा साल 1900 के बाद से अब तक का है यानी 123 सालों में भारत के जिन निवेशकों ने यहां के शेयर बाजारों में पैसा लगाया है, उन्हें कहीं अधिक बेहतर रिटर्न मिला है.

डीएसपी ऐसेट मैनेजर्स की रिपोर्ट के मुताबिक सीएजीआर इस बात का संकेत है कि महंगाई दर को समायोजित करने के बाद और रुपये के क्षरण के बाद भी देश के इंवेस्टर्स अच्छा पैसा बनाने में सक्षम हो पाए हैं.

उभरते बाजारों से ज्यादा रिटर्न भारत में मिला

रिपोर्ट में दिया गया डेटा इस बात का भी संकेत है कि दुनियाभर के बाजारों ने जो प्री-कॉस्ट और प्री-टैक्स रियल रिटर्न दिए हैं वो सीएजीआर आधार पर 5 फीसदी पर रहे हैं. निश्चित तौर पर भारतीय बाजार के रिटर्न इस से काफी आगे रहे हैं. ये एक सदी का सबसे अच्छा रिटर्न है और इसके आधार पर ये भी कहा जा सकता है कि किसी को भी कंपाउंडिंग की प्रक्रिया में बाधा नहीं डालना चाहिए. डीएसपी की रिपोर्ट में इस बात का भी उल्लेख है कि 1900 के बाद से उभरते बाजारों ने कुल 3.8 फीसदी का सीएजीआर रिटर्न दिया है.

विदेशी निवेशक लगातार कर रहे निवेश

भारत के बाजार में विदेशी निवेशकों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है और एफआईआई और एफपीआई के निवेश के आंकड़े इस बात का सबूत हैं. जून में अब तक भारतीय शेयर बाजार में 9800 करोड़ रुपये एफपीआई डाल चुके हैं और ये 1 जून से 9 जून तक का डेटा है.

ये भी पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? TDS-GST को जान लें
Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? TDS-GST को जान लें
आपको गैस सिलेंडर से मुक्ति क्यों देना चाहती है सरकार?
LPG: आपको गैस सिलेंडर से मुक्ति क्यों देना चाहती है सरकार?
Vegetables Price: अदरक 200 और प्याज 45, हरी सब्जियों के दाम में भारी इजाफा
Vegetables Price: अदरक 200 और प्याज 45, हरी सब्जियों के दाम में भारी इजाफा
Instagram-YouTube से होती है कमाई? 31 अगस्त की डेडलाइन वाला नियम समझ लें
Instagram-YouTube से होती है कमाई? 31 अगस्त की डेडलाइन वाला नियम समझ लें

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget