एक्सप्लोरर

इजरायल-ईरान सीजफायर के बाद भी गिर गया भारतीय शेयर बाजार, जानिए क्या है वजह

सेंसेक्स ने 82,534.61 के स्तर पर ओपनिंग की और 83,018 के इंट्राडे हाई तक पहुंचा, यानी लगभग 1,100 पॉइंट की तेजी. लेकिन इसके बाद मुनाफावसूली और तनाव की खबरों ने बाजार को नीचे गिरा दिया.

भारतीय शेयर बाजार में 24 जून को एक बार फिर भू-राजनीतिक तनाव की गर्म हवा महसूस हुई. दिन की शुरुआत तो जबरदस्त तेजी से हुई, लेकिन जैसे ही इजरायल-ईरान संघर्ष की खबरें सामने आईं, मुनाफावसूली ने रफ्तार पकड़ ली और बाजार अपनी ऊंचाई से 1,100 पॉइंट तक लुढ़क गया.

दिन की शुरुआत शानदार, लेकिन अंत तक हल्की बढ़त ही बची

सेंसेक्स ने 82,534.61 के स्तर पर ओपनिंग की और 83,018 के इंट्राडे हाई तक पहुंचा, यानी लगभग 1,100 पॉइंट की तेजी. लेकिन इसके बाद मुनाफावसूली और तनाव की खबरों ने बाजार को नीचे खींचा और सेंसेक्स 81,900 के लो तक गिरा. अंत में सेंसेक्स सिर्फ 158 पॉइंट ऊपर, यानी 0.19 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 82,055.11 पर बंद हुआ.

वहीं, निफ्टी 50 ने 25,179.90 पर शुरुआत की और 25,317.70 का हाई लगाया, लेकिन फिर यह भी फिसलते हुए 24,999.70 तक गिरा. अंत में निफ्टी 72 पॉइंट ऊपर, यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 25,044.35 पर बंद हुआ. मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स ने थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया, BSE मिडकैप 0.56 फीसदी और स्मॉलकैप 0.71 फीसदी चढ़ा.

इजरायल-ईरान तनाव बना बाजार में अस्थिरता की वजह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायल ने ईरान पर सीज़फायर तोड़ने का आरोप लगाया और फिर जवाबी हमलों के आदेश दिए. इजरायली डिफेंस मिनिस्टर इजरायल कैट्ज़ ने कहा कि ईरान ने मिसाइल दागे, जो अमेरिका द्वारा घोषित युद्धविराम की खुली अवहेलना थी. इसी के जवाब में उन्होंने तेहरान में हाई इंटेंसिटी मिलिट्री ऑपरेशन के निर्देश दिए हैं. हालांकि ईरान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. इस घटना से बाजार में अस्थिरता और डर का माहौल बन गया.

क्या आगे भी ऐसा ही रहेगा?

विशेषज्ञों का मानना है कि भूराजनीतिक तनाव अब 'नया नॉर्मल' बनता जा रहा है. जब तक यह स्थिति बनी रहेगी, बाजार ऐसे ही उतार-चढ़ाव का सामना करता रहेगा. इसके अलावा क्रूड ऑयल की कीमतों में अस्थिरता भी भारत के लिए चिंता का विषय है. भारत दुनिया का सबसे बड़ा क्रूड आयातक देश है, और अगर दाम बढ़ते हैं तो व्यापार घाटा, रुपये की कमजोरी, महंगाई और कॉरपोरेट मुनाफे पर बुरा असर पड़ सकता है. फिलहाल, ब्रेंट क्रूड करीब 4 फीसदी तक गिरा है, क्योंकि निवेशक मध्य-पूर्व की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: चीन को मिलेगा करारा जवाब! अब 'रेयर अर्थ मैग्नेट' भी भारत में बनेंगे, मोदी सरकार खर्च करेगी 1000 करोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा
8th Pay Commission: रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग
रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget