एक्सप्लोरर

Startups Layoffs: भारत में स्टार्टअप्स ने की भारी छंटनी, अब तक गई हजारों की नौकरी

Layoffs In India: इस साल अब तक 16 स्टार्टअप्स अपने 100 फीसदी कर्मचारियों को निकाल चुके हैं. भारतीय स्टार्टअप्स में भी सबसे ज्यादा छंटनी एडुटेक सेक्टर में हो रही हैं.

Indian Startups layoffs: वैश्विक आर्थिक मंदी (Global Economic Recession) के लक्षण अब पहले से ज्यादा गहरे हो चुके हैं. भारत में भी इसका असर दिख रहा है. खासकर भारतीय स्टार्टअप्स आर्थिक सुस्ती से ज्यादा परेशान हैं और इस कारण छंटनी का सहारा ले रहे हैं. पिछले कुछ समय के दौरान भारत के कम से कम 82 स्टार्टअप्स ने छंटनी की है और हजारों लोग इसका शिकार हुए हैं.

पूरी दुनिया में चल रही छंटनी

लेऑफ्स डॉट एफवाईआई के अनुसार, अभी पूरी दुनिया में भारी छंटनी का दौर चल रहा है. टेक कंपनियों की बात करें तो इस साल जनवरी महीने में 84,714 लोगों की और फरवरी में 36,491 कर्मचारियों की छंटनी की गई. मार्च महीने में एसेंचर (Accenture) और इनडीड (InDeed) के अलावा रूफस्टॉक (RoofStock), ट्विच (Twitch), अमेजन (Amazon), लिवस्पेस (LivSpace), कोर्स हीरो (Course Hero), क्लावियो (Clavio), माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft), फेसबुक (Facebook) की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta), वाई कम्बिनेटर (Y Combinator), सेल्सफोर्स (SalesForce), एटलासियन (Atlasian), सिरीयस एक्सएम, अलेर्जो, सेरेब्रल, वायमो, थॉटवर्क्स जैसी कंपनियां छंटनी कर चुकी हैं. आंकड़े बताते हैं कि पूरी दुनिया में टेक कंपनियां इस साल अब तक 1.50 लाख से ज्यादा लोगों को काम से निकल चुकी हैं.

इन कंपनियों के सारे कर्मचारी बाहर

स्टार्टअप्स का हिसाब देखें तो बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस साल अब तक 16 स्टार्टअप्स अपने 100 फीसदी कर्मचारियों को निकाल चुके हैं. इनमें से तीन स्टार्टअप कंपनियां भारत की हैं. बेंगलुरू बेस्ड वीट्रेड (WeTrade) और डीयूएक्स एजुकेशन (DUX Education) तथा चेन्नई की फिपोला (Fipola) ने अपने सभी कर्मचारियों को बाहर किया है. भारतीय स्टार्टअप्स में छंटनी का आंकड़ा अभी बढ़ने की ही आशंकाएं हैं.

छंटनी में आगे ये स्टार्टअप

भारतीय स्टार्टअप्स में भी सबसे ज्यादा छंटनी एडुटेक सेक्टर में हो रही हैं. Inc42 की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस सेक्टर के 19 स्टार्टअप अब तक छंटनी कर चुके हैं, जिनमें सिर्फ चार यूनिकॉर्न ने ही करीब 8,500 लोगों को काम से निकाला है. खबर के अनुसार, कर्मचारियों की छंटनी करने के मामले में बायजुज (BYJU'S), ओला (Ola), ओयो (OYO), मीशो (Meesho), एमपीएल (MPL), लिवस्पेस (LivSpace), इन्नोवेशर (Innovaccer), उड़ान (Udaan), अनएकैडमी (Unacademy) और वेदांतु (Vedantu) जैसे नाम आगे हैं.

हाल में हुईं ये छंटनियां

होम इंटीरियर कंपनी लिवस्पेस ने हाल ही में करीब 100 लोगों की छंटनी की है. इसी तरह दुकान (DuKaan) ने दूसरे राउंड की छंटनी में 60 लोगों को काम से निकाला है. हेल्थकेयर यूनिकॉर्न प्रिस्टीन केयर (Pristyn Care) ने 350 कर्मचारियों की छंटनी की है. वहीं ग्लोबल डिलीवरी मैनेजमेंट कंपनी फारआई (FarEye) ने फरवरी महीने में 90 लोगों को काम से निकाला है. सोशल मीडिया कंपनी शेयरचैट (ShareChat) ने अपने 20 फीसदी कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है.

ये भी पढ़ें: Satya Nadella Success Mantra: 'करियर में तरक्की करना आसान, बस करना होगा ये छोटा काम'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Onion Price: सरकार ने 13% बढ़ाए प्याज खरीद के दाम, जानिए आपकी रसोई के बजट पर क्या होगा असर
Onion Price: सरकार ने 13% बढ़ाए प्याज खरीद के दाम, जानिए आपकी रसोई के बजट पर क्या होगा असर
Adani News: 'यह अमेरिका का काम नहीं', US न्याय विभाग ने अडानी पर केस बंद करने के फैसले को ठहराया सही
Adani News: 'यह अमेरिका का काम नहीं', US न्याय विभाग ने अडानी पर केस बंद करने के फैसले को ठहराया सही
Isobutanol in Diesel: पेट्रोल के बाद अब डीजल की बारी, गाड़ियों में 15% तक मिलाया जाएगा 'आइसोब्यूटेनॉल', जानें क्या है ये
पेट्रोल के बाद अब डीजल की बारी, गाड़ियों में 15% तक मिलाया जाएगा 'आइसोब्यूटेनॉल', जानें क्या है ये
Real Estate News: नोएडा में फ्लैट-प्लॉट खरीदने से पहले रुकें, अथॉरिटी ने बताया कहां डील करना है गैरकानूनी
नोएडा में फ्लैट-प्लॉट खरीदने से पहले रुकें, अथॉरिटी ने बताया कहां डील करना है गैरकानूनी

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget