एक्सप्लोरर

टैरिफ की अनिश्चितता के बीच भारतीय रुपये ने दिखाई ताकत, अमेरिकी डॉलर को फिर दिखाई औकात

Indian Rupee: विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि  रुपया इस समय बेहद सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है. ट्रेड टैरिफ को लेकर भारत और अमेरिका के बीच बने तनाव से अनिश्चितता बरकरार है.

Rupee vs Dollar: वैश्विक बाजार में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ को लेकर भले ही अनिश्चितता बरकरार हो, लेकिन भारतीय रुपये ने तेजी दिखाई है. शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद संभले शेयर बाजार के बीच, मंगलवार 12 अगस्त 2025 को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे मजबूत होकर 87.65 के स्तर पर खुला.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.70 पर खुला और फिर 87.65 के स्तर पर पहुंच गया. यह पिछले बंद भाव से 10 पैसे की बढ़त दर्शाता है. रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 17 पैसे की गिरावट के साथ 87.75 पर बंद हुआ था.

यूएस CPI इन्फ्लेशन डेटा पर नजर

इस बीच, वायदा कारोबार में ब्रेंट क्रूड का भाव 0.33 प्रतिशत बढ़कर 66.85 डॉलर प्रति बैरल हो गया. छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत गिरकर 98.49 पर आ गया. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 1,202.65 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि रुपया इस समय बेहद सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है. ट्रेड टैरिफ को लेकर भारत और अमेरिका के बीच बने तनाव से अनिश्चितता बरकरार है. इसके अलावा, अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) मुद्रास्फीति डेटा आने से पहले निवेशक वेट-एंड-वॉच की स्थिति में हैं. साथ ही, वे 15 अगस्त को होने वाली अमेरिका और रूस के बीच बातचीत पर भी नजर रखे हुए हैं.

एक दिन पहले रुपये में गिरावट

सोमवार को आयातकों की डॉलर मांग जारी रहने और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण रुपया 17 पैसे टूटकर 87.75 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ. विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, रुपये ने डॉलर के मुकाबले शुरुआती बढ़त को कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी, आयातकों की डॉलर मांग और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के कारण गंवा दिया.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 87.56 पर खुला और कारोबार के दौरान यह 87.48 से 87.75 के दायरे में रहा. कारोबार के अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 87.75 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 17 पैसे की गिरावट है. शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 87.58 पर स्थिर बंद हुआ था.

ये भी पढ़ें: टैरिफ पर अनिश्चितता के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, टूटा ICICI बैंक लेकिन इस कंपनी के 15% भागे शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: DA मर्जर पर आया वित्त मंत्रालय का बड़ा फैसला, क्या सैलरी स्ट्रक्चर में होगा बदलाव?
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: DA मर्जर पर आया वित्त मंत्रालय का बड़ा फैसला, क्या सैलरी स्ट्रक्चर में होगा बदलाव?
Gold- Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट, खरीदारी से पहले जान लें आज के नए रेट
Gold- Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट, खरीदारी से पहले जान लें आज के नए रेट
LPG Rate Today: क्या घरेलू गैस सिलेंडर के उपभोक्ताओं के लिए आज हुआ कुछ बड़ा ऐलान? जानें एलपीजी का अपडेटेड रेट
क्या घरेलू गैस सिलेंडर के उपभोक्ताओं के लिए आज हुआ कुछ बड़ा ऐलान? जानें एलपीजी का अपडेटेड रेट
Petrol-Diesel Rate: दिल्ली से पटना तक आज क्या है पेट्रोल-डीजल के रेट? क्या कीमतों में हुआ है कोई बदलाव?
दिल्ली से पटना तक आज क्या है पेट्रोल-डीजल के रेट? क्या कीमतों में हुआ है कोई बदलाव?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
S Jaishankar In Bahrain: जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
जॉर्जिया मेलोनी संग ट्रंप ने पोस्ट की तस्वीर तो भड़क गया इटली, कहा- 'लोग आते हैं और...'
जॉर्जिया मेलोनी संग ट्रंप ने पोस्ट की तस्वीर तो भड़क गया इटली, कहा- 'लोग आते हैं और...'
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स- वीडियो वायरल
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget