एक्सप्लोरर

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर अनिश्चितता के बीच डॉलर के मुकाबले और टूटा रुपया, जानें कितना हुआ कमजोर

Indian Currency: विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि आयातकों की ओर से महीने के अंत में डॉलर की मांग और विदेशी पूंची की निकासी से भी स्थानीय मुद्रा पर भारी दबाव पड़ा.

Indian Rupee vs US Dollar: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील में बनी अनिश्चितता और कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बीच निवेशकों की धारणा कमजोर रहने के चलते बुधवार, 30 जुलाई 2025 को रुपया 24 पैसे टूटकर डॉलर के मुकाबले 87 के निचले स्तर पर चला गया.

विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि आयातकों की ओर से महीने के अंत में डॉलर की मांग और विदेशी पूंजी की निकासी से भी स्थानीय मुद्रा पर भारी दबाव पड़ा. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार (Interbank Foreign Exchange Market) में रुपया नकारात्मक रुख के साथ खुला और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.15 के निचले स्तर को छू गया. यह एक दिन पहले के भाव से 24 पैसे की और गिरावट को दर्शाता है.

एक दिन पहले चार महीने के निचले स्तर पर रुपया:

मंगलवार, 29 जुलाई को रुपया चार महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया था और 21 पैसे टूटकर डॉलर के मुकाबले 86.91 पर बंद हुआ था. दूसरी ओर, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.11 प्रतिशत लुढ़ककर 98.77 पर आ गया.

शेयर बाजार में बढ़त:

शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 126.27 अंक उछलकर 81,464.22 अंक पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई पर निफ्टी-50 भी 45.90 अंक चढ़कर 24,867.00 अंक पर पहुंच गया. जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट डॉ. वीके विजय कुमार का कहना है कि जिस तरह का बाउंसबैंक बाजार में एक दिन पहले निफ्टी में देखने को मिला और 140 अंक उछला वैसा आगे रहने की उम्मीद नहीं है. 

इंटरनेशनल स्टैंडर्ड ब्रेंट क्रूड 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.59 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) मंगलवार को बिकवाल रहे थे. उन्होंने शुद्ध रूप से 4,636.60 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

ये भी पढ़ें: पहले भारतीय बने Procter & Gamble कंपनी के सीईओ, शैलेश जेजुरीकर को मिली बड़ी जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL स्टार होने के बावजूद वैभव सूर्यवंशी से क्यों पीछे हट रही हैं बड़ी कंपनियां, यह है असली वजह
IPL स्टार होने के बावजूद वैभव सूर्यवंशी से क्यों पीछे हट रही हैं बड़ी कंपनियां, यह है असली वजह
LPG संकट के बीच जान लें गैस सिलेंडर के ये 7 सरकारी नियम, कभी नहीं कटेगा कनेक्शन, मिलेंगे फायदे
LPG संकट के बीच जान लें गैस सिलेंडर के ये 7 सरकारी नियम, कभी नहीं कटेगा कनेक्शन, मिलेंगे फायदे
Tallest Skyscraper: मुंबई नहीं, इस शहर में बनेगी देश की सबसे ऊंची बिल्डिंग, जानिए क्या है ग्लोबल सिटी का पूरा प्लान
Tallest Skyscraper: मुंबई नहीं, इस शहर में बनेगी देश की सबसे ऊंची बिल्डिंग, जानिए क्या है ग्लोबल सिटी का पूरा प्लान
क्या फिर 5 रुपया महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? तेल कंपनियों को हो रहे घाटे के बीच एक्सपर्ट्स ने जताई चिंता
क्या फिर 5 रुपया महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? तेल कंपनियों को हो रहे घाटे के बीच एक्सपर्ट्स ने जताई चिंता

वीडियोज

'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल
Varun Dhawan की कॉमिक टाइमिंग ने जीता दिल, 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' में भरपूर मनोरंजन
Khan Sir Controversy: गिरफ्तार होंगे खान सर? कोर्ट से आई बड़ी खबर! | Patna Coaching Firing | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धमकियों के कारण घर...', कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म होते ही आया अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
'धमकियों के कारण घर...', CJP का प्रदर्शन खत्म, अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
पटना: वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में चयन, कोच मनीष ओझा बोले- 'सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे...'
पटना: वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में चयन, कोच मनीष ओझा बोले- 'सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे...'
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
Dipika kakar Health Update: शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
US Iran War: क्या डोनाल्ड ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
क्या ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
Australia Study Scholarship: ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के लिए कितना खर्च होता है पैसा, क्या यहां मुफ्त में पढ़ने का मिल सकता है मौका?
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के लिए कितना खर्च होता है पैसा, क्या यहां मुफ्त में पढ़ने का मिल सकता है मौका?
'भाई स्नैक्स मंगाया था, स्नेक नहीं' ब्लिंकिट के बैग में सांप डालता दिखा डिलीवरी बॉय- वीडियो ने खोला राज
'भाई स्नैक्स मंगाया था, स्नेक नहीं' ब्लिंकिट के बैग में सांप डालता दिखा डिलीवरी बॉय- वीडियो ने खोला राज
Embed widget