एक्सप्लोरर

वेस्ट एशिया में शांति की कोशिश के बीच डॉलर को फिर रुपये ने दिखाई औकात, इतना हुआ मजबूत

डॉमेस्टिक स्टॉक मार्केट में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार के दौरान 163.27 प्वाइंट उछलकर 82,918.78 के स्तर पर आ गया. जबकि एनएसई का निफ्टी-50 भी 64.35 अंक चढ़कर 25,309.10 के स्तर पर आ गया.

Rupee vs Dollar: वैश्विक बाजारों में लगातार अमेरिकी डॉलर के कमजोर रुख के बीच भारतीय रुपये ने गुरुवार को फिर से दम दिखाते हुए रुआती कारोबार के दौरान 21 पैसे मजबूत होकर 85.87 प्रति डॉलर पर पहुंच गया. विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने हालांकि कहा कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और विदेशी पूंजी की निकासी ने स्थानीय इकाई में तेज बढ़त को रोक दिया है.

इंटर बैकिंग फॉरेन करेंसी एक्सचेंज मार्केट में डॉलर के मुकाबले रुपये 85.91 पर आकर खुला. उसके बाद फिर 85.87 प्रति डॉलर पर आ गया. ये पिछले सत्र में बंद भाव से 21 पैसे की मजबूती को दिखाता है. 

बाजार में तेजी

एक दिन पहले यानी बुधवार को रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 86.08 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. इस बीच 6 प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.27 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 97.41 पर आ गया. ईरान और इजराइल के बीच युद्धविराम के बाद पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेतों के बीच बुधवार को स्थानीय शेयर बाजार में तेजी दर्ज की गई और सेंसेक्स 700 अंक चढ़ गया.

निफ्टी भी 200 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ. बाजार के जानकारों का कहना है कि पश्चिम एशिया संकट टलने की उम्मीद में कच्चे तेल के कीमतों में नरमी देखी गई. इसके साथ ही, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज में लिवाली से भी निवेशक धारणा को समर्थन मिला.

क्रूड ऑयल पड़ा नरम

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 68.01 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा. स्टॉक मार्केट के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,427.74 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. दो दिन पहले यानी मंगलवार को रुपया 5 साल में एक दिन की सबसे ज्यादा 73 पैसे की बढ़त के साथ 86.05 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 1.43 प्रतिशत चढ़कर 68.10 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था.

ये भी पढ़ें: सोने-चांदी के दाम में आज फिर गिरावट, क्या ये खरीदने का सही मौका? जानें 26 जून 2025 का ताजा भाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?
SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget