एक्सप्लोरर

यूएस के हाई टैरिफ से पहले भारतीय रुपया हुआ पस्त, जानें आज डॉलर के मुकाबले कितना टूटा

Indian Currency: विदेशी मुद्रा कारोबारियों (Forex Traders) का कहना है कि बुधवार से लागू होने वाले 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ के चलते आयातकों की तरफ से डॉलर की मांग बढ़ गई है, जिससे रुपये पर और दबाव बना है.

Rupee vs Dollar: यूएस के हाई टैरिफ से पहले भारतीय रुपया पस्त हो गया है और डॉलर के मुकाबले गिरावट दर्ज कर रहा है. अमेरिकी टैरिफ 27 अगस्त से लागू होने वाला है, जिसके बाद भारतीय सामानों पर कुल 50 प्रतिशत शुल्क लग जाएगा. वाशिंगटन की तरफ से नोटिस जारी होने के बाद से ही भारतीय करेंसी दबाव में आ गई है.

दबाव में रुपया

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को बाजार खुलते ही डॉलर के मुकाबले रुपये में 22 पैसे की कमजोरी आई और यह 87.88 पर पहुंच गया. विदेशी मुद्रा कारोबारियों (Forex Traders) का कहना है कि बुधवार से लागू होने वाले 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ के चलते आयातकों की तरफ से डॉलर की मांग बढ़ गई है, जिससे रुपये पर और दबाव बना है.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार (Interbank Foreign Exchange Market) में रुपये की शुरुआत 87.74 पर हुई, जो तुरंत फिसलकर 87.78 पर आ गया. यह पिछले कारोबारी दिन के मुकाबले 22 पैसे की गिरावट दर्शाता है. सोमवार को भी रुपया 4 पैसे टूटकर 87.56 पर बंद हुआ था.

रुपये में क्यों गिरावट? 

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.05 प्रतिशत घटकर 98.38 पर आ गया. हाई टैरिफ का असर शेयर बाजार पर भी साफ दिखा. बीएसई पर 30 अंकों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में ही 546.87 अंक गिरकर 81,089.04 पर पहुंच गया. इसके बाद करीब 660 अंक तक नीचे चला गया. जबकि, एनसई पर निफ्टी 50 भी 179.05 अंक टूटकर 24,788.70 पर आ गया. साथ ही, सभी स्टॉक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रेंट क्रूड 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.52 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. उधर, शेयर बाजार के आंकड़े बताते हैं कि विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) सोमवार को बिकवाली के मूड में रहे और उन्होंने 2,466.24 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

ये भी पढ़ें: भारत पर 50% टैरिफ से पहले धराशायी शेयर बाजार, 360 अंक टूटा सेंसेक्स, इन स्टॉक्स का बुरा हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या बढ़ाई जाएगी LPG e-KYC की डेडलाइन? आज खत्म हो रही मियाद, 5 मिनट में ऐसे करें वेरिफेशन
क्या बढ़ाई जाएगी LPG e-KYC की डेडलाइन? आज खत्म हो रही मियाद, 5 मिनट में ऐसे करें वेरिफेशन
फिर रिकॉर्ड बनाने के मूड में सोना, अगस्त में 10000 से ज्यादा चढ़ा भाव; चांदी भी 32 हजार महंगी
फिर रिकॉर्ड बनाने के मूड में सोना, अगस्त में 10000 से ज्यादा चढ़ा भाव; चांदी भी 32 हजार महंगी
भारत ने सालों बाद खरीदी सबसे महंगी गैस, अब LPG सिलेंडर के दाम बढ़ना तय!
भारत ने सालों बाद खरीदी सबसे महंगी गैस, अब LPG सिलेंडर के दाम बढ़ना तय!
डेयरी, ड्रिंक्स , तेल और घी, FSSAI ने 150 फूड ब्रांड्स को थमाया नोटिस, रहें सावधान
डेयरी, ड्रिंक्स , तेल और घी, FSSAI ने 150 फूड ब्रांड्स को थमाया नोटिस, रहें सावधान

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget