एक्सप्लोरर

दो दिनों की गिरावट के बाद आज भारतीय रुपये ने दिखाई तेजी, जानें डॉलर के मुकाबले कितना हुआ मजबूत

फॉरेन मनी ट्रेडर्स का कहना है कि विदेशी पूंजी की निकासी और इंडिया-यूएस ट्रेड वार्ता के परिणाम को लेकर जारी अनिश्चितता की वजह से घरेलू मुद्रा में कोई खास वृद्धि नहीं हो पाई.

Rupee vs Dollar: खुदरा और थोक महंगाई दर में नरमी और भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से संभावित ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से रुपये में मजबूती देखने को मिल रही है. मंगलवार 15 जुलाई 2025 को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 85.97 पर जाकर खुला, जो पिछले दिनों के मुकाबले रुपये में 2 पैसे की मजबूती है. गौरतलब है कि मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान रुपये में 0.52 प्रतिशत की गिरावट आयी है.

रुपये में तेजी

फॉरेन मनी ट्रेडर्स का कहना है कि विदेशी पूंजी की निकासी और इंडिया-यूएस ट्रेड वार्ता के परिणाम को लेकर जारी अनिश्चितता की वजह से घरेलू मुद्रा में कोई खास वृद्धि नहीं हो पाई. इधर, इंटरबैंकिंग फॉरेन करेंसी एक्सचेंज मार्केट में डॉलर के मुकाबले रुपया 85.97 पर खुलने के बाद फिर 85.92 पर पहुंच गया जो एक दिन पहले बंद हुए भाव के बराबर ही है.

एक दिन पहले गिरावट

एक दिन पहले सोमवार को रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.92 पर बंद हुआ था. इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.04 पर आ गया.

शेयर बाजार में भी तेजी

अगर शेयर बाजार की बात करें तो मंगलवार को इसमें तेजी दिखी. अमेरिका के साथ चल रही व्यापारिक बातचीत के बीच घरेलू शेयर बाजारों में बीएसई पर 30 अंकों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार के दौरान 203.95 अंक की उछाल के साथ 82,457.41 प्वाइंट पर पहुंच गया. जबकि, एनएसई पर निफ्टी 50 भी 68.85 अंक ऊपर चढ़कर 25,151.15 अंक पर पहुंच गया.

इंटरनेशनल स्टैंडर्ड ब्रेंट क्रूड 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.92 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,614.32 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. 

ये भी पढ़ें: सोना आज कितना सस्ता हुआ या फिर महंगा? जानें 15 जुलाई 2025 को आपके शहर का ताजा भाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
इस महिला ने लिया 1 लाख का लोन, अब हर साल कमा रही 8 लाख, गांव की औरत कैसे बनीं बिजनेस वुमन?
इस महिला ने लिया 1 लाख का लोन, अब हर साल कमा रही 8 लाख, गांव की औरत कैसे बनीं बिजनेस वुमन?
Bank Holiday Calender: 20 से 26 जुलाई के बीच कब- कब बंद रहेंगे बैंक? जानें क्या आपके शहर में भी है सरकारी छुट्टी
Bank Holiday Calender: 20 से 26 जुलाई के बीच कब- कब बंद रहेंगे बैंक? जानें क्या आपके शहर में भी है सरकारी छुट्टी
Gold- Silver Price Today: आज रविवार को महंगा हुआ सोना, जानें चांदी के क्या हैं हालात, यहां है शहरवार रेट लिस्ट
Gold- Silver Price Today: आज रविवार को महंगा हुआ सोना, जानें चांदी के क्या हैं हालात, यहां है शहरवार रेट लिस्ट

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget