एक्सप्लोरर

Indian Railways: भारतीय रेलवे बनाएगी गंगा नदी पर भीमकाय पुल, ट्रेन और कारें एक साथ चलेंगी

Ashwini Vaishnaw: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, इस प्रोजेक्ट पर 2642 करोड़ रुपये खर्च होंगे. यह सालाना 638 करोड़ रुपये की बचत भी करेगा. इस पर 4 रेलवे लाइन और 6 लेन हाइवे भी बनेगा.

Ashwini Vaishnaw: भारतीय रेलवे ने वाराणसी में गंगा नदी पर एक विशालकाय पुल बनाने का ऐलान किया है. यह रेलवे का अब तक का सबसे बड़ा पुल होगा. इस पर चार रेलवे लाइन और छह लेन हाइवे भी बनाया जाएगा. यह पुल वर्तमान में सेवाएं दे रहे 137 साल पुराने मालवीय ब्रिज की जगह लेगा. इस प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है. इस नए पुल पर सरकार 2642 करोड़ रुपये खर्च करेगी. वाराणसी से पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल-रोड ब्रिज से न सिर्फ ट्रेवलिंग आसान हो जाएगी बल्कि यह ट्रांसपोर्ट कॉस्ट और कार्बन उत्सर्जन भी कम करेगा. सरकार का दावा है कि यह पुल सालाना 638 करोड़ रुपये की बचत भी करेगा. साथ ही कई इलाकों की कनेक्टिविटी भी बढ़ जाएगी.

चार रेलवे लाइन और छह हाईवे लेन, 150 साल की होगी उम्र 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि इस पुल का फाउंडेशन 120 फुट गहरा होगा. उसके ऊपर पिलर और उसके ऊपर ब्रिज तैयार किया जाएगा. ट्रैफिक के लिहाज से ये सबसे बड़ा पुल होगा. इस पर चार रेलवे लाइन और छह हाईवे लेन होंगे. रेलवे लाइन नीचे होगी और ऊपर 6 लेन का हाईवे तैयार किया जाएगा. इस पुल को 150 साल की अवधि को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाएगा. इसे चार साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह पुल अपने कंस्ट्रक्शन के दौरान करीब 10 लाख मानव दिवस का रोजगार पैदा करेगा.

कोयला, सीमेंट और अनाज के ट्रांसपोर्ट के चलते व्यस्त रहता है यह रूट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी. इससे वाराणसी और चंदौली जिलों के बीच कनेक्टिविटी शानदार हो जाएगी. भारतीय रेलवे के लिए वाराणसी एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है. यह यात्रियों और माल परिवहन के लिए भी अहम है. कोयला, सीमेंट और अनाज के ट्रांसपोर्ट के चलते यह रूट बहुत व्यस्त रहता है. साथ ही तीर्थयात्रियों के लिए भी यह महत्वपूर्ण स्थान है. यही वजह है कि ब्रिज पर 4 रेलवे लाइन डाली जा रही हैं. इस प्रोजेक्ट से रेलवे के नेटवर्क में करीब 30 किमी का इजाफा हो जाएगा.

ये भी पढ़ें

DA Hike: सरकार ने दिया दिवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर किया खुश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?
SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget