एक्सप्लोरर

Indian Railways: हवा से बातें करेगी अब आपकी ट्रेन, 250 की रफ्तार पकड़ने पर रेलवे ने शुरू किया काम

Ashwini Vaishnaw: वंदे भारत एक्सप्रेस को 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने लायक बनाया गया है. अब रेलवे ने 250 किमी प्रति घंटा की गति हासिल करने के लिए टेंडर जारी किए हैं.

Ashwini Vaishnaw: भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने पिछले कुछ सालों में अपना रंग-रूप और तेवर पूरी तरह से बदल दिए हैं. रेलवे ने न सिर्फ वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) जैसी मॉडर्न और फास्ट ट्रेन शुरू की है बल्कि हजारों रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प का प्रोजेक्ट भी लगातार जारी है. इसके अलावा आम लोगों की सुविधा के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस (Amrit Bharat Express) भी शुरू की गई है. हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने पहली वंदे भारत स्लीपर (Vande Bharat Sleeper) ट्रेन का मुआयना किया था. इसके अलावा वंदे मेट्रो (Vande Metro) भी बनकर तैयार है. अब रेलवे आपको 250 किमी प्रति घंटे रफ्तार से सफर कराने की तैयारी में जुट गया है. इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं. 

2 ट्रेन सेट के डिजाइन और निर्माण के लिए बोलियां मंगाई

रिपोर्ट के अनुसार, रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने 2 ट्रेन सेट के डिजाइन और निर्माण के लिए बोलियां मंगाई है. यह ट्रेन 250 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने लायक होगी. इससे पहले इसी साल जून में भारतीय रेलवे ने इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF), चेन्नई को 8 कोच वाले दो स्टैंडर्ड गेज ट्रेन सेट रेक बनाने के लिए एक लेटर लिखा था. इसमें यह भी कहा गया था कि ट्रेन सेट स्टील से बना होना चाहिए. साथ ही इसकी अधिकतम गति 250 किमी प्रति घंटा और चलने की गति 220 किमी प्रति घंटा होनी चाहिए. 

वंदे भारत स्लीपर लॉन्च के लिए तैयार, 160 की स्पीड से भागेगी 

फिलहाल वंदे भारत एक्सप्रेस की अधिकतम गति 160 किमी प्रति घंटा है. इसमें शताब्दी एक्सप्रेस (Shatabdi Express) जैसी ट्रेवल क्लास रखी गई हैं. वंदे भारत में कई मॉडर्न सुविधाएं मौजूद हैं. यह ट्रेन यात्रियों को बिल्कुल नया यात्रा अनुभव प्रदान करती है. इस महीने की शुरुआत में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बीईएमएल (BEML) के बेंगलुरु रेल कॉम्प्लेक्स में भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सेट का निरीक्षण किया था. यह ट्रेन कई वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी से लैस है. इसमें यूएसबी चार्जिंग, रीडिंग लाइट, डिस्प्ले पैनल, सुरक्षा कैमरे, मॉड्यूलर पैंट्री और मॉडर्न टॉयलेट शामिल हैं. फर्स्ट एसी कार में आप नहा भी सकेंगे.

भारतीय रेलवे का अगला टारगेट 250 किमी प्रति घंटा की रफ्तार

वंदे भारत स्लीपर को लंबे रूट पर चलाया जाएगा इसलिए इसमें यात्रियों की हर सुविधा का विशेष ख्याल रखा गया है. यह वंदे भारत एक्सप्रेस का अपग्रेड वर्जन है. इसमें कवच समेत कई अन्य सुरक्षा फीचर भी होंगे. इसकी रफ्तार भी 160 किमी प्रति घंटे होगी. इस लक्ष्य को हासिल करने के बाद भारतीय रेलवे ने अगला टारगेट 250 किमी प्रति घंटा की रफ्तार को बना लिया है.

ये भी पढ़ें 

Gold Prices: फेस्टिव सीजन और शादियों के चलते गोल्ड भरेगा ऊंची उड़ान, बन सकता है नया रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget