एक्सप्लोरर

Indian Railways: खुशखबरी! इस बार दिवाली और छठ पर इन ट्रेनों में मिलेगा कंफर्म टिकट, फटाफट चेक करें लिस्ट!

Festival Special trains: दिवाली (Diwali 2021) और छठ (Chhath pooja 2021) घर जाने वालों को इस बार कंफर्म टिकट आसानी से मिल जाएगा. इंडियन रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है.

Indian Railways: इस बार दिवाली (Diwali 2021) और छठ (Chhath pooja 2021) पर अगर आप अपने घर जा रहे हैं तो अब आपको कंफर्म टिकट (Train Confirmed Ticket) के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा. इंडियन रेलवे ने फेस्टिव सीजन में कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है. पश्चिम रेलवे (Western Railways) की ओर से यह ट्रेन चलाने का ऐलान किया गया है. बता दें ये ट्रेनें भुज, ओखा, भावनगर टर्मिनस और बीकानेर स्टेशन से चलाई जाएंगी. आइए चेक करें इन ट्रेनों का टाइम और डिटेल्स

1) ट्रेन नंबर 09417/09418 बांद्रा टर्मिनस - भुज वीकली स्पेशल ट्रेन (Bandra Terminus – Bhuj Weekly Special)
ट्रेन नंबर 09417 बांद्रा टर्मिनस-भुज साप्ताहिक स्पेशल बांद्रा टर्मिनस से प्रत्येक शनिवार को 19:25 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 12:20 बजे भुज पहुंचेगी. यह ट्रेन 6 से 27 नवंबर, 2021 तक चलेगी. इसी तरह, ट्रेन नंबर 09418 भुज-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन भुज से प्रत्येक शुक्रवार को 23:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 15:40 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी. यह ट्रेन 5 से 26 नवंबर, 2021 तक चलेगी. 

कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन
रास्ते में यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद, वीरमगाम, ध्रांगधरा, समाखियाली और गांधीधाम स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में एसी टू टियर, एसी थ्री टियर, स्लीपर क्लास और सेकेंड क्लास सीटिंग कोच शामिल हैं.

2) ट्रेन नंबर - 09255/09256 बांद्रा टर्मिनस - ओखा स्पेशल ट्रेन (Bandra Terminus - Okha Special)
ट्रेन नंबर 09255 बांद्रा टर्मिनस-ओखा स्पेशल ट्रेन गुरुवार, 4 नवंबर, 2021 को बांद्रा टर्मिनस से 09:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 04.00 बजे ओखा पहुंचेगी. इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09256 ओखा-बांद्रा टर्मिनस विशेष बुधवार, 3 नवंबर, 2021 को ओखा से 11.40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 06.35 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी. 

कहां-कहां होगा स्टॉपेज
रास्ते में यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, नडियाद, अहमदाबाद, वीरमगाम, सुरेंद्रनगर, राजकोट और हापा स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में एसी टू टियर, एसी थ्री टियर, स्लीपर क्लास और सेकेंड क्लास सीटिंग कोच शामिल हैं.

3) ट्रेन नंबर 09139/09140 बांद्रा टर्मिनस-ओखा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (Bandra Terminus - Okha Superfast Special)
ट्रेन नंबर 09139 बांद्रा टर्मिनस-ओखा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन बुधवार, 3 नवंबर, 2021 को बांद्रा टर्मिनस से 11.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 04.00 बजे ओखा पहुंचेगी. इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09140 ओखा-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल गुरुवार, 4 नवंबर, 2021 को ओखा से 11.40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 06.35 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी. 

कहां होगा स्टॉपेज
रास्ते में यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद, सुरेंद्रनगर, राजकोट, हापा, जामनगर और द्वारका स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में एसी टू टियर, एसी थ्री टियर, स्लीपर क्लास और सेकेंड क्लास सीटिंग कोच शामिल हैं.

4) ट्रेन नंबर - 09453/09454 बांद्रा टर्मिनस - भावनगर टर्मिनस स्पेशल ट्रेन (Bandra Terminus – Bhavnagar Terminus Special)
ट्रेन संख्या 09453 बांद्रा टर्मिनस-भावनगर टर्मिनस स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को बांद्रा टर्मिनस से 09.15 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 23.45 बजे भावनगर टर्मिनस पहुंचेगी. यह ट्रेन 05 और 12 नवंबर, 2021 को चलेगी. इसी तरह, ट्रेन नंबर 09454 भावनगर टर्मिनस-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को भावनगर टर्मिनस से 14.50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 06.00 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी. यह ट्रेन 4 और 11 नवंबर, 2021 को चलेगी.

कहां रुकेगी ट्रेन
रास्ते में यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, नडियाद, अहमदाबाद, सुरेंद्रनगर गेट, बोटाद, ढोला जंक्शन, सोनगढ़ और भावनगर पारा स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में एसी टू टियर, एसी थ्री टियर, स्लीपर क्लास और सेकेंड क्लास सीटिंग कोच शामिल हैं.

5) ट्रेन नंबर 04706/04705 बांद्रा टर्मिनस- वीकानेर फेस्टिव स्पेशल ट्रेन (Bandra Terminus - Bikaner Festival Special)
ट्रेन संख्या 04706 बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर स्पेशल ट्रेन सोमवार, 8 नवंबर, 2021 को बांद्रा टर्मिनस से 17.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 15.15 बजे बीकानेर पहुंचेगी. इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 04705 बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रविवार, 7 नवंबर, 2021 को बीकानेर से 16.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 15.45 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी. 

कौन से कोच हैं शामिल?
रास्ते में यह ट्रेन दोनों में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद, महेसाणा, पाटन, भीलड़ी, धनेरा, रानीवारा, मारवाड़ भीनमाल, मोद्रान, जालोर, मोकलसर, समदारी, लूनी, जोधपुर, मेड़ता रोड, नागौर और नोखा स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में एसी टू टियर, एसी थ्री टियर, स्लीपर क्लास और सेकेंड क्लास सीटिंग कोच शामिल हैं.

6) ट्रेन नंबर 01249/01250 पुणे - भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन
ट्रेन संख्या 01249 पुणे-भगत की कोठी स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को पुणे से 20.10 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 19.55 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी. यह ट्रेन 22 अक्टूबर से 19 नवंबर, 2021 तक चलेगी. इसी तरह ट्रेन नंबर 01250 भगत की कोठी-पुणे स्पेशल हर शनिवार को भगत की कोठी से 22.20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 19.05 बजे पुणे पहुंचेगी. यह ट्रेन 23 अक्टूबर से 20 नवंबर, 2021 तक चलेगी. 

कहां-कहां होगा इस ट्रेन का स्टापेज
रास्ते में यह ट्रेन लोनावला, कल्याण जंक्शन, वसई रोड, सूरत, वडोदरा जंक्शन, अहमदाबाद जंक्शन, महेसाणा जंक्शन, पाटन, भीलडी जंक्शन, धनेरा, रानीवारा, पर रुकेगी. मारवाड़ भीनमाल, मोदरान, जालोर, मोकलसर, समदारी जं. और लूनी जं. पर रुकेगी. इस ट्रेन में एसी टू टियर, एसी थ्री टियर, स्लीपर क्लास और सेकेंड क्लास सीटिंग कोच शामिल हैं.

यह भी पढ़ें:
केंद्र सरकार की इस स्कीम में सिर्फ 1999 रुपये जमा करने पर मिलेंगे 10 लाख रुपये, जानें क्या है पूरी सच्चाई?

Diesel Price: IOC ने शुरू की खास सुविधा, अब घर बैठे मोबाइल से ऑर्डर करें डीजल, जानें क्या है तरीका?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Business Ideas for Village: अपने गांव में शुरू करें ये 20 बिजनेस, 16वें नंबर वाला है एंटरटेनमेंट से भरपूर, होगी बंपर कमाई
Business Ideas for Village: अपने गांव में शुरू करें ये 20 बिजनेस, 16वें नंबर वाला है एंटरटेनमेंट से भरपूर, होगी बंपर कमाई
Gold-Silver Rate: सोना खरीदने का बढ़िया मौका! आज फिर कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती
सोना खरीदने का बढ़िया मौका! आज फिर कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती
E20 पेट्रोल पर मानसून संकट! बारिश की नमी सोख रहा है एथेनॉल, पंप मालिकों ने दी चेतावनी
E20 पेट्रोल पर मानसून संकट! बारिश की नमी सोख रहा है एथेनॉल, पंप मालिकों ने दी चेतावनी
UPI Tax: 2000 से ऊपर के डिजिटल पेमेंट पर लगेगा टैक्स, सरकार ने कर ली तैयारी, बन रहा नियम
UPI Tax: 2000 से ऊपर के डिजिटल पेमेंट पर लगेगा टैक्स, सरकार ने कर ली तैयारी, बन रहा नियम

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget