एक्सप्लोरर

Diesel Price: IOC ने शुरू की खास सुविधा, अब घर बैठे मोबाइल से ऑर्डर करें डीजल, जानें क्या है तरीका?

Diesel Home Delivery: अब आपको आपके घर पर ही डीजल मिल (Diesel Home delivery) जाएगा. IOC ने ग्राहकों के लिए डीजल की होम डिलीवरी शुरू की है.

Diesel Price: इन दिनों देशभर में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतें आसमान पर पहुंच गई हैं. हर दिन ईंधन की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. इस बीच देश की सरकारी तेल कंपनी ने ग्राहकों के लिए खास सुविधा शुरू की है. अब आपको आपके घर पर ही डीजल मिल (Diesel Home delivery) जाएगा. IOC ने ग्राहकों के लिए डीजल की होम डिलीवरी शुरू की है. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने दिल्‍ली के स्‍टार्टअप हमसफर इंडिया (Humsafar India) के साथ ये नई शुरुआत की है. 

कौन ले सकता है इसका फायदा?
आपको बता दें डीजल होम डिलीवरी की सुविधा का फायदा सिर्फ वही ग्राहक उठा सकते हैं जो 20 लीटर डीजल मंगवाना चाहते हैं. यानी इससे कम डीजल मंगवाने वालों ग्राहक इस सुविधा का फायदा नहीं ले सकते हैं. 

इस ऐप से कर सकते हैं ऑर्डर
ग्राहक मोबाइल ऐप फ्यूल हमसफर (Fuel Humsafar App) के जरिए यह ऑर्डर दे सकते हैं. इसके अलावा अब आप पंजाब पटियाला और मलेरकोटला में भी यह सुविधा शुरू हो गई है. ग्राहकों को जेरी कैन में डीजल की डोर स्‍टेप डिलीवरी की सुविधा दी जाएगी. 

कहां-कहां मिल रही होम डिलीवरी की सुविधा
इसके अलावा आईओसी ने बताया कि देश के कई राज्यों में इस सुविधा को शुरू कर दिया है. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, महाराष्‍ट्र, असम, केरल, गुजरात, गोवा, नोएडा, दिल्ली, फरीदाबाद और गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में ग्राहकों को यह सुविधा मिल रही है. 

पहले खुदरा दुकानों से खरीदना पड़ता था डीजस
हमसफर इंडिया की संस्थापक और निदेशक सान्या गोयल ने अपने एक बयान में कहा कि पहले, डीजल के उपभोक्ताओं को बैरल में खुदरा दुकानों से इसे खरीदना पड़ता था, जिसमें काफी दिक्कतें आती थी और एक कुशल ऊर्जा वितरण बुनियादी ढांचे की कमी थी.

ऐप पर मिलेगी सभी जानकारी
उन्होंने कहा कि अब उनकी ओर से फ्यूल हमसफर के नाम से एक यूजर के अनुकूल ऐप बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का बेहतर उपयोग किया गया है, जो अमूल्य ईंधन के आसान ऑर्डर और ट्रैकिंग की अनुमति देता है. नई सेवा से छोटे उद्योगों, मॉल, अस्पतालों, बैंकों, निर्माण स्थलों, किसानों, मोबाइल टावरों, शिक्षा संस्थानों के साथ-साथ छोटे उद्योगों को लाभ होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: 
PNB इन ग्राहकों को दे रहा 3 लाख रुपये, खाते में जीरों बैलेंस होने पर भी मिल जाएगा पैसा, कैसे लें फायदा?

PF interest rate: अभी तक PF खाते में नहीं आया ब्याज का पैसा, तो यहां करें शिकायत, जल्द क्रेडिट होगी राशि!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD नहीं गोल्ड में निवेश का है जमाना, इस सरकारी स्कीम से घर बैठे होगी कमाई
FD नहीं गोल्ड में निवेश का है जमाना, इस सरकारी स्कीम से घर बैठे होगी कमाई
क्या होर्मुज अभी भी बंद है, भारत में कहां-कहां से आ रही गैस और कच्चा तेल?
क्या होर्मुज अभी भी बंद है, भारत में कहां-कहां से आ रही गैस और कच्चा तेल?
इस बैंक ने बदल दिए क्रेडिट कार्ड के नियम, क्या इसमें है आपका खाता?
इस बैंक ने बदल दिए क्रेडिट कार्ड के नियम, क्या इसमें है आपका खाता?
8वें वेतन आयोग का बड़ा ऐलान, अब इन शहरों में होंगी मैराथन बैठकें; चेक करें पूरा शेड्यूल
8वें वेतन आयोग का बड़ा ऐलान, अब इन शहरों में होंगी मैराथन बैठकें; चेक करें पूरा शेड्यूल

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget