एक्सप्लोरर

Indian Railway: 'लापरवाही' बरतने वाले कर्मचारियों पर रेलवे ने की सख्ती! कई अधिकारियों को किया रिटायर

Railway News: अश्विनी वैष्णव ने रेलवे में करप्शन पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने को कहा है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी सही तरीके से काम नहीं करते हैं उन्हें पद से तुरंत हटा दिया जाए.

Indian Railway News: भारतीय रेलवे (Indian Railway) से हर दिन करोड़ों की संख्या में यात्री ट्रैवल करते हैं. पिछले कुछ दिनों में रेलवे में बड़े बदलाव आए हैं. आजकल यात्रियों की सुविधा के लिए इंडियन रेलवे (Indian Railway) खास ध्यान दे रहा है. भारतीय रेलवे के अधिकारी सही ढंग से काम करें इसके लिए रेलवे ने हाल में कुछ अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है. भारतीय रेलवे ने भ्रष्ट और लापरवाही बरतने वाले 38 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है. इसके अलावा कुल 139 कर्मचारियों को रेलवे ने वॉलेंटरी रिटायरमेंट (Voluntary Retirement) पर भी भेज दिया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार को रेलवे के दो टॉप अधिकारियों को पद से हटाया गया है. सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने दो अधिकारियों को हाल ही में रिश्वत लेते हुए पकड़ा था. इसके बाद रेलवे ने कार्रवाई करते हुए दोनों को ही पद से हटा दिया था.

रेलवे मंत्री ने दिया यह निर्देश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnaw) ने रेलवे में करप्शन पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने को कहा है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी सही तरीके से काम नहीं करते हैं उन्हें पद से तुरंत हटा दिया जाए. खबरों के मुताबिक जुलाई 2021 से रेलवे ने हर तीन दिन में एक अधिकारी के ऊपर कार्रवाई है. अब तक कुल 139 कर्मचारियों को रेलवे ने वॉलेंटरी रिटायरमेंट पर भेजा गया है. इसके साथ ही 38 अधिकारियों को बर्खास्त भी कर दिया गया है.

 रेलवे ने प्रमोशन में हो रही दिक्कतों को किया दूर
हाल ही में रेल मंत्री (Railway Minister) ने यह ऐलान किया था कि सुपरवाइजर ग्रेड 7 के अंदर आने वाले 80,000 कर्मियों को प्रमोशन के लिए एक शुशखबरी दी है. रेलवे मंत्री ने बताया कि कर्मियों के प्रमोशन में होने वाली दिक्कतों को रेलवे ने दूर कर दिया है. इसके बाद सुपरवाइजर ग्रेड या उससे ज्यादा के कर्मचारियों को प्रमोट करने में किसी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा. इसके साथ ही रेलवे ने अब अधिकारियों के परफॉर्मेंस को लेकर दबाव बढ़ रहा है. अब अगर कोई कर्मचारी काम में लापरवाही बरतने या भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया तो उसे नौकरी से बर्खास्ती या VRS दे दिया जाएगा. 

ये भी पढ़ें-

Gold Silver Price Today 24 November: सोने की बढ़ी चमक, चांदी भी चमका, जानिए आज का लेटेस्ट भाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सितंबर दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
सितंबर दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए

वीडियोज

Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
UP बोर्ड ने जारी की परीक्षा केंद्रों की सूची, 10वीं 12वीं के लिए बने 7526 सेंटर 
UP बोर्ड ने जारी की परीक्षा केंद्रों की सूची, 10वीं 12वीं के लिए बने 7526 सेंटर 
Embed widget