एक्सप्लोरर

Indian Railway: क्या राजधानी शताब्दी जैसी प्रीमियम ट्रेनों को कम होगा किराया? सरकार ने दिया ये जवाब

Railway Fare News: डायनेमिक किराया एक ऐसा सिस्टम है जिसके जरिए ट्रेन में सीट की बुकिंग के आधार पर किराया तय होता है यानी जो पहले बुकिंग करवाएगा उसे कम किराया चुकाना होगा.

Railway News: कोरोना महामारी (Corona Pandemic) शुरू होने के बाद से भारतीय रेलवे (Indian Railway) में कई बड़े बदलाव आए हैं. रेलवे ने कोरोना से पहले मिलने वाली कई सुविधाओं को बंद कर दिया है. इसमें सीनियर सिटीजन को मिलने वाली रेल टिकट में छूट से लेकर राजधानी (Rajdhani), शताब्दी (Shatabdi) और दुरंतो (Duronto) जैसी प्रीमियम ट्रेनों पर वसूले जाने वाले डायनैमिक किराए(Dynamic Fare) शामिल हैं. हाल ही में संसद में सरकार से यह सवाल पूछा गया कि क्या रेलवे की प्रीमियम ट्रेन जैसे शताब्दी, दुरंतो आदि ट्रेनों के किराए को कम करने के लिए सरकार डायनैमिक किराए की व्यवस्था को खत्म करेगी या नहीं?

रेल मंत्री ने दिया संसद में जवाब
इस सवाल का जवाब देते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw)  ने बताया कि सरकार फिलहाल डायनैमिक किराये यानी फ्लेक्सी फेयर पॉलिसी को वापस लेने पर कोई विचार नहीं कर रही है. ऐसे में यह साफ हो गया कि फिलहाल इस किराए को लेकर सरकार द्वारा कोई फैसला नहीं लिया गया है और ऐसे में यात्रियों को फिलहाल की तरह की राहत नहीं मिलेगी.

क्या है डायनेमिक किराया?
डायनेमिक किराया एक ऐसा सिस्टम है जिसके जरिए ट्रेन में सीट की बुकिंग के आधार पर किराया तय होता है यानी जो पहले बुकिंग करवाएगा उसे कम किराया चुकाना होगा. जैसे ही ट्रेन की 10 प्रतिशत सीट भर जाएगी तो किराए में करीब 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी. ऐसे में सीटों को भरने के साथ किराए में बढ़ोतरी होती जाएगी. यह व्यवस्था रेलवे ने प्रीमियम ट्रेन जैसे दुरंतो, शताब्दी, राजधानी आदि ट्रेनों के लिए लागू कर रखा है. इस सिस्टम को रेलवे द्वारा साल 2016 में लागू किया गया था. यह सिस्टम फ्लाइट के किराए की तरह ही होता है.

यात्रियों की संख्या में आई कमी
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना काल शुरू होने के बाद से ही ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की गई है. इसके साथ ही रेलवे मंत्री ने यह भी बताया कि प्रीमियम ट्रेनों में फ्लेक्सी फेयर सिस्टम (Flexi Fare System) में किराया नॉर्मल किराए से कम होता है. ऐसे में यात्रियों को फायदा ही होता है. इसके साथ ही देश में लगातार एविएशन सेक्टर में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. आजकल लोग फ्लाइट से ट्रैवल करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें-

Railway Update: रेलवे ने किया आज कुल 135 ट्रेनों को कैंसिल, 11 रिशेड्यूल! स्टेशन निकलने से पहले चेक करें अपनी ट्रेन का स्टेटस

Indian Railways: रेलवे ने हासिल किया ये बड़ा मुकाम, जुलाई में दर्ज की सबसे अच्छी मासिक माल ढुलाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?

वीडियोज

UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget