एक्सप्लोरर

रेलवे टिकट पर सीनियर सिटीजन को कब मिलेगी छूट? रेल मंत्री ने इस मामले पर दिया संसद में जवाब

सरकार ने संसद में सीनियर सिटीजन के यात्रा के 2 साल के कोरोना के दौरान के आंकड़ों पर लिखित जवाब देते हुए बताया कि पिछले दो सालों में ट्रेन में वरिष्ठ नागरिकों की यात्रा की संख्या बढ़ी है.

कोरोना महामारी शुरू होने के बाद से लगे लॉकडाउन के बाद रेलवे को भारी नुकसान हुआ है. ऐसे में लॉकडाउन खुलने के बाद रेलवे ने कई तरह की पूर्व में मिलने वाली सुविधाओं को बंद कर दिया. इसी में से एक सुविधा है वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाले रेलवे रिजर्वेशन में किराए की छूट.

रेलवे ने पिछले कुछ दिनों में रेलवे में कोरोना के कारण कई पाबंदियों को हटाया गया है. ट्रेन में कंबल चादर आदि की सुविधा को फिर से शुरू कर दिया गया है. ऐसे में पिछले कुछ दिनों ने वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे रिजर्वेशन में मिलने वाली छूट पर भी कई सवाल उठ रहे थे कि सरकार क्या इस योजना को फिर से बहाल करेगी?

रेल मंत्री ने दिया यह जवाब
इस मामले पर संसद में सवाल पूछे जाने पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने संसद में जवाब देते हुए बताया है कि फिलहाल इस सुविधा को दोबारा शुरू करने की सरकार की कोई मंशा नहीं. गौरतलब है कि सरकार ने पिछले दो सालों से इस छूट की सुविधा को बंद कर रखा है.

इस योजना के तहत 50 से 55 प्रतिशत तक टिकट में वरिष्ठ नागरिकों को छूट मिलती है. लेकिन, कोरोना लॉकडाउन के बाद ट्रेन के संचालन में इस सुविधा को खत्म कर दिया गया है. बता दें कि देश में करीब 7 करोड़ वरिष्ठ नागरिक इस योजना का लाभ उठा रहे थे.

ज्यादा सीनियर सिटीजन ने की ट्रेन से यात्रा
सरकार ने संसद में सीनियर सिटीजन के यात्रा के 2 साल के कोरोना के दौरान के आंकड़ों पर लिखित जवाब देते हुए बताया कि पिछले दो सालों में ट्रेन में वरिष्ठ नागरिकों की यात्रा की संख्या बढ़ी है. रेल मंत्री ने लिखित जानकारी में बताया है कि 20 मार्च 2020 से 31 मार्च 2021 के बीच में ट्रेन में करीब 1.87 करोड़ वरिष्ठ नागरिक ट्रैवल कर चुके हैं.वहीं 1 अप्रैल 2021 से 28 फरवरी 2022 तक रेलवे सेवा का  4.74 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों का लाभ उठाया है.

ये भी पढ़ें-

आप भी करते हैं बॉन्‍ड में इन्वेस्टमेंट तो जान लें कितना लगेगा टैक्स, ये हैं टैक्स का पूरा गणित

मोदी सरकार ने दिया किसानों का बड़ा तोहफा! बढ़ाई e-KYC की डेडलाइन, यह है केवाईसी की लास्ट डेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल? देखें पूरी रेट लिस्ट
आज सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल? देखें पूरी रेट लिस्ट
बिना बताए बैंक क्यों घटा देते हैं आपकी क्रेडिट कार्ड लिमिट?
बिना बताए बैंक क्यों घटा देते हैं आपकी क्रेडिट कार्ड लिमिट?
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget