एक्सप्लोरर

Indian Economy: भारत की अर्थव्यवस्था में तेजी से होगा सुधार, कई और देश भी इस लिस्ट में शामिल, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Indian Economy: कोविड-19 की वजह से अर्थव्यवस्था में आई गिरावट से चालू वित्त वर्ष में तेजी से उबरने वाले कुछ देशों में भारत भी शामिल होगा. एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है.

Indian Economy: कोविड-19 की वजह से अर्थव्यवस्था में आई गिरावट से चालू वित्त वर्ष 2021-22 में तेजी से उबरने वाले कुछ देशों में भारत भी शामिल होगा. वित्त मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत दुनिया की उन चुनिंदा अर्थव्यवस्थाओं में से है, जो इस ‘संकुचन’ से अधिक तेजी से उबरेंगे. इसके साथ ही रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में तेजी से टीकाकरण की वजह से कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से अर्थव्यवस्था पर अधिक गंभीर प्रभाव नहीं पड़ेगा.

GDP वृद्धि दर 8.4 फीसदी रही 
वित्त मंत्रालय की मासिक आर्थिक समीक्षा में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर सालाना आधार पर 8.4 फीसदी रही है. इस तरह देश का उत्पादन 2019-20 की समान महामारी-पूर्व की अवधि से 100 फीसदी से अधिक सुधरा है. रिपोर्ट कहती है, ‘‘भारत उन कुछ देशों में शामिल है, जिन्होंने कोविड-19 के बीच लगातार चार तिमाहियों में वृद्धि दर्ज की है. यह भारतीय अर्थव्यवस्था की क्षमता को दिखाता है. देश के सेवा क्षेत्र में पुनरुद्धार हुआ है, विनिर्माण क्षेत्र पूरी तरह उबर चुका है और कृषि क्षेत्र भी सतत वृद्धि दर्ज कर रहा है.’’

टीकाकरण में मिलेगी तेजी
आपको बता दें रिपोर्ट में कहा गया है कि निवेश चक्र के फिर शुरू होने का संकेत देता है. इसे टीकाकरण में तेजी से मदद मिली है. रिपोर्ट में कहा गया कि चालू वित्त वर्ष की बची हुई तिमाही में अर्थव्यवस्था में तेजी आएगी. सितंबर, अक्टूबर और नवंबर में 22 में से 19 एचएफआई का प्रदर्शन महामारी पूर्व यानी 2019 के समान महीनों की तुलना में बेहतर रहा है.

ओमीक्रोन का इकोनॉमी पर नहीं पड़ेगा गंभीर प्रभाव
वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 के नए स्वरूप ओमीक्रोन की वजह से वैश्विक पुनरुद्धार के लिए नया जोखिम पैदा हो सकता है. हालांकि, अभी तक जो शुरुआती प्रमाण मिले हैं उनसे उम्मीद बंधती है कि इसका अर्थव्यवस्था पर गंभीर प्रभाव नहीं पड़ेगा. वित्त मंत्रालय की मासिक समीक्षा में कहा गया है कि विभिन्न देशों पर इस महामारी की भारी मानवीय और आर्थिक लागत बैठी है, जिससे उन्हें अपने विकास लक्ष्यों पर पीछे लौटना पड़ा है.

इकोनॉमी में आएगी तेजी
रिपोर्ट कहती है कि 2021 का साल भारत सहित वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए, जो पीछे छूट गया है उसे ‘पकड़ने’ का वर्ष होगा और वे 2019 के उत्पादन के स्तर को फिर पाने का प्रयास करेंगे. रिपोर्ट में कहा गया है कि न केवल दूसरी तिमाही में भारत ने महामारी-पूर्व के उत्पादन के स्तर को ‘पकड़ा’ है बल्कि वह पूरे साल के लिए ऐसा करने में सक्षम होगा. रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने भी चालू वित्त वर्ष के लिए अपने 9.5 फीसदी के वृद्धि दर के अनुमान को कायम रखा है. रिपोर्ट कहती है, ‘‘भारत दुनिया के उन कुछ देशों में से है, जो 2021-22 में कोविड-19 महामारी की वजह से अर्थव्यवस्था में आई गिरावट से उबर पाएंगे.

यह भी पढ़ें: 
Central Government: बड़ी खबर! केंद्र सरकार सभी यूजर्स को फ्री में दे रही 3 महीने का रिचार्ज, जानें क्या है सच्चाई?

केंद्र सरकार का बड़ा प्लान! अगले 2 सालों में 17 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार, जानें क्या है खास?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GDP 7.8% हुई, फिर भी आपकी जेब खाली क्यों? नवंबर के बाद बढ़ सकती है मुश्किल
GDP 7.8% लेकिन बचत क्यों नहीं बढ़ी? कुंडली से समझें आगे का हाल
मार्केट में मचेगा तहलका! आ रहा 30000 करोड़ का मेगा IPO, पैसे तैयार हैं ना?
मार्केट में मचेगा तहलका! आ रहा 30000 करोड़ का मेगा IPO, पैसे तैयार हैं ना?
PM-SYM Scheme: रोज लगाएं 2 रुपये से भी कम, 60 साल बाद हर महीने ₹3000 की गारंटी!
रोज लगाएं 2 रुपये से भी कम, 60 साल बाद हर महीने ₹3000 की गारंटी!
Gold-Silver Price Today: आज कितना महंगा हुआ सोना, कितने में बिक रही चांदी? चेक करें लेटेस्ट रेट
आज कितना महंगा हुआ सोना, कितने में बिक रही चांदी? चेक करें लेटेस्ट रेट

वीडियोज

NEPAL FLASH FLOOD UPDATE: नेपाल में नई चेतावनी डराने वाली... ABPLIVE
Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, लोगों को बांटे 500-500 रुपये
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, लोगों को बांटे 500-500 रुपये
ड्रेसिंग रूम में गंदी हरकत, PCB ने भेज दिया घर, इमाम-रिजवान-सलमान पर खुलासा
ड्रेसिंग रूम में गंदी हरकत, PCB ने भेज दिया घर, इमाम-रिजवान-सलमान पर खुलासा
82 करोड़ कमा चुकी 'हनुमान अंश' को OTT प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
'हनुमान अंश' को ओटीटी प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
गमले में ऐसे उगाएं सेम की फली, इतने दिनों में सब्जी तैयार
गमले में ऐसे उगाएं सेम की फली, इतने दिनों में सब्जी तैयार
महिलाओं में स्किल अपग्रेड का क्रेज, HR 62% और हेल्थकेयर में 47% एप्लीकेशन
महिलाओं में स्किल अपग्रेड का क्रेज, HR 62% और हेल्थकेयर में 47% एप्लीकेशन
Embed widget