एक्सप्लोरर

India Export: पिछले साल खूब बढ़ा व्यापार, भारत के सेवा निर्यात में आई 11 फीसदी से ज्यादा तेजी

India Trade Data: साल 2023 के दौरान जहां भारत के सर्विस सेक्टर के एक्सपोर्ट में शानदार तेजी आई, वहीं प्रतिस्पर्धी चीन को अच्छा-खासा नुकसान उठाना पड़ गया...

वैश्विक चुनौतियों के बाद भी पिछले साथ भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय व्यापार फायदेमंद साबित हुआ. एक हालिया रिपोर्ट के आंकड़े बताते हैं कि साल 2023 में भारत के सेवा निर्यात में अच्छी-खासी तेजी आई.

भारत का बढ़ा, चीन में हुआ कम

संयुक्त राष्ट्र की संस्था अंकटाड की एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2023 में भारत का सेवा निर्यात 11.4 फीसदी बढ़कर 345 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया. भारत के सर्विस एक्सपोर्ट में यह तेजी ऐसे समय आई है, जब वैश्विक चुनौतियों के चलते 2023 में कई देशों को व्यापार के मामले में परेशानियों का सामना करना पड़ा. सर्विस सेक्टर में भारत के प्रतिस्पर्धी चीन का ही सेवा निर्यात 2023 में 10.1 फीसदी कम होकर 381 बिलियन डॉलर रह गया.

सर्विस सेक्टर के प्रमुख निर्यातक

अंकटाड की रिपोर्ट बताती है कि पिछले साल पूरी दुनिया में सर्विस सेक्टर के व्यापार में ओवरऑल तेजी रिकॉर्ड की गई. 2023 में सर्विस सेक्टर का ग्लोबल एक्सपोर्ट करंट डॉलर वैल्यू टर्म्स में 8.9 फीसदी बढ़ा और 7.9 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया. सर्विस सेक्टर के सबसे प्रमुख निर्यातकों में भारत के अलावा चीन, सिंगापुर, तुर्की, थाईलैंड, मैक्सिको और सऊदी अरब के नाम शामिल रहे.

इन सेक्टरों ने दिया योगदान

भारत के सर्विस सेक्टर के निर्यात में आई शानदार तेजी में कई सेक्टरों ने योगदान दिया. हालांकि ट्रैवेल, ट्रांसपोर्ट, मेडिकल और हॉस्पिटलिटी जैसे सेक्टरों का योगदान सबसे अहम रहा. वहीं दूसरी ओर 2023 में भारत के सेवा आयात में गिरावट आई. साल 2023 के दौरान भारत का सर्विस इम्पोर्ट 0.4 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 248 बिलियन डॉलर पर आ गया.

यहां होता है सबसे ज्यादा निर्यात

भारत में सर्विस सेक्टर काफी स्ट्रॉन्ग रहा है और इस सेक्टर में भारत की गिनती सबसे प्रमुख निर्यातकों में होती आई है. अभी भारत का सबसे ज्यादा सर्विस एक्सपोर्ट उत्तरी अमेरिका और यूरोप को जाता है. एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के बाजारों में भी भारत के सेवा निर्यात में अच्छी ग्रोथ देखी जा रही है. भारत के सर्विस सेक्टर के एक्सपोर्ट में आईटी व आईटी इनेबल्ड सर्विसेज और ट्रैवेल का योगदान मजबूत रहता आया है.

ये भी पढ़ें: आम लोग हो सकते हैं परेशान, इन शहरों में लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ध्रुव राठी के पास कैसे आए 58 करोड़? जर्मनी या भारत, कहां से ज्यादा कमाते हैं यूट्यूबर
ध्रुव राठी के पास कैसे आए 58 करोड़? जर्मनी या भारत, कहां से ज्यादा कमाते हैं यूट्यूबर
8th Pay Commission: रेलवे सुपरवाइजर्स की मांग, वार्षिक वेतन वृद्धि 5% की जाए
8th Pay Commission: रेलवे सुपरवाइजर्स की मांग, वार्षिक वेतन वृद्धि 5% की जाए
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget