एक्सप्लोरर

Bank Holiday: आम लोग हो सकते हैं परेशान, इन शहरों में लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक

Bank Holiday April 2024: आज देश भर में कई राज्यों की विभिन्न लोकसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है. यह जारी लोकसभा चुनाव 2024 का दूसरा चरण है...

विभिन्न बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल करने के लिए ब्रांचों पर निर्भर रहने वाले ग्राहकों को अगले दो-तीन दिन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. देश के कई शहरों में बैंकों के ब्रांच आज से लगातार तीन दिन बंद रहने वाले हैं.

आज से तीन दिनों के लिए छुट्टी

सबसे पहले सप्ताह के पांचवें दिन शुक्रवार (26 अप्रैल 2024) को आज देश के कई शहरों में लोकसभा चुनाव के चलते बैंक बंद रहने वाले हैं. इस महीने से शुरू लोकसभा चुनाव का आज दूसरे चरण का मतदान हो रहा है. जिन-जिन जगहों पर आम मतदान हो रहा है, वहां-वहां बैंकों के ब्रांच आज बंद रहने वाले हैं. वहीं आज के बाद शनिवार 27 अप्रैल को महीने के चौथे शनिवार के चलते और 28 अप्रैल को रविवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहने वाले हैं.

इन राज्यों में नोटिफिकेशन जारी

आरबीआई के होलीडे शेड्यूल के अनुसार, दूसरे चरण के मतदान के चलते आज जिन शहरों में बैंक बंद हैं, उनमें बेंगलुरू, कोच्चि, तिरुवनंतपुरम और जम्मू शामिल हैं. कई राज्यों की सरकारें दूसरे चरण के मतदान के कारण शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश की अधिसूचना जारी कर चुकी हैं. जैसे कर्नाटक ने नोटिफिकेशन में बताया है कि 26 अप्रैल और 7 मई 2024 को लोकसभा चुनाव के चलते संबंधित इलाकों में सार्वजनिक छुट्टी रहने वाली है.

इन सीटों पर डाले जा रहे वोट

इसका मतलब हुआ कि आज जिन सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं, वहां बैंकों की छुट्टी रहने वाली है. लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के तहत आज 26 अप्रैल को 13 राज्यों की इन 89 सीटों के लिए मतदान हो रहा है...

  • असम: करीमगंज, सिलचर, मंगलदोई, नवगोंग, कलियाबोर
  • बिहार: किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर
  • छत्तीसगढ़: राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर
  • जम्मू और कश्मीर: जम्मू
  • कर्नाटक: उडुपी चिकमंगलूर, हसन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्ग, तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरु सेंट्रल, बेंगलुरु दक्षिण, चिकबल्लापुर, कोलार
  • केरल: कासरगोड, कन्नूर, वटकारा, वायनाड, कोझिकोड, मलप्पुरम, पोन्नानी, पलक्कड़, अलाथुर, त्रिशूर, चलाकुडी, एर्नाकुलम, इडुक्की, कोट्टायम, अलाप्पुझा, मावेलिककारा, पथनमथिट्टा, कोल्लम, अटिंगल, तिरुवनंतपुरम
  • मणिपुर: बाहरी मणिपुर
  • मध्य प्रदेश: टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद, बैतूल
  • महाराष्ट्र: बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा, यवतमाल वाशिम, हिंगोली, नांदेड़, परभणी
  • राजस्थान: टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा, झालावाड़-बारां
  • त्रिपुरा: त्रिपुरा पूर्व
  • उत्तर प्रदेश:अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलन्दशहर, अलीगढ, मथुरा
  • पश्चिम बंगाल: दार्जिलिंग, रायगंज, बालुरघाट

पहले चरण में भी बंद रहे थे बैंक

अप्रैल महीने के दौरान इससे पहले भी बैंकों की कई छुट्टियां हो चुकी हैं. पिछले सप्ताह में ही बैंक कई दिन बंद रहे थे. सबसे पहले 17 अप्रैल को रामनवमी के मौके पर बैंकों की छुट्टी हुई थी. उसके बाद 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के मतदान के चलते कई जगहों पर बैंकों की शाखाओं पर ताला लटका रहा था.

ये भी पढ़ें: टैक्सपेयर्स के लिए जरूरी अपडेट, सीबीडीटी ने बढ़ाई इस काम की डेडलाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget