एक्सप्लोरर

India Service Sector: सेवा क्षेत्र ने दिया सभी अनुमानों को मात, फरवरी में आई 12 साल की सबसे ज्यादा तेजी

Service Sector PMI: भारत के सेवा क्षेत्र ने फरवरी महीने के दौरान 12 साल का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया. कीमतों का दबाव कम होने और मांग मजबूत रहने से सेवा क्षेत्र को पिछले महीने मदद मिली.

पिछला महीना भारत के सेवा क्षेत्र (India Service Sector) के लिए बेहद शानदार साबित हुआ. फरवरी 2023 के दौरान देश के सेवा क्षेत्र में शानदार वृद्धि दर्ज की गई. एक सर्वे के ताजा आंकड़ों के अनुसार, मजबूत मांग और कीमतों में नरमी के कारण पिछले महीने सेवा क्षेत्र का प्रदर्शन 12 साल में सबसे अच्छा रहा.

फरवरी में इतना रहा सर्विस पीएमआई

एसएंडपी ग्लोबल इंडिया का सर्विसेज पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (S&P Global India Services Purchasing Managers' Index) फरवरी में बढ़कर 59.4 पर पहुंच गया. यह फरवरी 2011 के बाद सबसे शानदार आंकड़ा है. इससे पहले जनवरी 2023 में सर्विस सेक्टर का पीएमआई (Service Sector PMI) 57.2 रहा था. फरवरी में पीएमआई का आंकड़ा सभी अनुमानों को मात देने वाला साबित हुआ है. रॉयटर्स के एक पोल में तो पीएमआई के फरवरी में कम होकर 56.2 रह जाने का अनुमान व्यक्त किया गया था.

लगातार 19वें महीने आई तेजी

आपको बता दें कि सर्वे में पीएमआई अगर 50 से ज्यादा रहता है, तो इससे पता चलता है कि संबंधित सेक्टर में गतिविधियों में तेी आई है. 50 से कम पीएमआई सेक्टर में सुस्ती आने का संकेत देता है, जबकि अगर पीएमआई 50 रहता है तो माना जाता है कि गतिविधियों में न तो तेजी आई और न ही गिरावट. फरवरी 2023 के दौरान सर्विस सेक्टर का पीएमआई लगातार 19वें महीने 50 से ज्यादा रहा है. यह जून 2013 के बाद सर्विस सेक्टर में लगातार तेजी का सबसे लंबा दौर है.

मैन्यूफैक्चरिंग में आई है कमी

इससे पहले फरवरी महीने में विनिर्माण क्षेत्र का पीएमआई यानी एसएंडपी ग्लोबल इंडिया मैन्यू्फैक्चरिंग पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (S&P Global India Manufacturing Purchasing Managers' Index) 55.3 पर रहा था, जो चार महीने में सबसे कम था. जनवरी 2023 में विनिर्माण क्षेत्र का पीएमआई 55.4 रह था. हालांकि सर्विस सेक्टर की तेज वृद्धि ने कंपोजिट इंडेक्स (Composite Index) को बढ़ा दिया. कंपोजिट इंडेक्स जनवरी में 57.5 पर था, जो फरवरी में बढ़कर 59 पर पहुंच गया.

कम हुआ है कारोबार में भरोसा

एसएंडपी ग्लोबल में अर्थशास्त्र की एसोसिएट डाइरेक्टर पॉलिएना डी लीमा (Pollyanna De Lima) ने कहा, सर्विस सेक्टर ने जनवरी में जो गति खोई थी, फरवरी में उसने उससे ज्यादा हासिल कर लिया. मांग में मजबूती आने और प्रतिस्पर्धी कीमतों के बदौलत फरवरी में सर्विस सेक्टर में तेजी आई. हालांकि नए बिजनेस में 08 महीनों की सबसे ज्यादा तेजी के बाद भी भर्तियों में ज्यादा सुधार नहीं आया और बिजनेस कांफिडेंस (Business Confidence) सात महीने में सबसे कम रहा. कुछ कंपनियों को मांग के इस कदर तेज बने रहने की उम्मीद नहीं है, इस कारण कारोबार के माहौल में भरोसा कम हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 रुपए में चाय और पानी, 20 में कॉफी, दिल्ली एयरपोर्ट पर खुला UDAN Cafe
10 रुपए में चाय और पानी, 20 में कॉफी, दिल्ली एयरपोर्ट पर खुला UDAN Cafe
Microsoft के भारत में 23000 कर्मचारी, कितने छोड़ेंगे नौकरी?
Microsoft के भारत में 23000 कर्मचारी, कितने छोड़ेंगे नौकरी?
E20 और E100 में क्या है अंतर, कौन सा फ्यूल सस्ता- कौन सा महंगा?
E20 और E100 में क्या है अंतर, कौन सा फ्यूल सस्ता- कौन सा महंगा?
दुबई में चमकी भारतीय की किस्मत, 1300 रुपए के लॉटरी टिकट से जीते 12.9 करोड़
दुबई में चमकी भारतीय की किस्मत, 1300 रुपए के लॉटरी टिकट से जीते 12.9 करोड़

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget