एक्सप्लोरर

रूस से सस्ता तेल खरीदकर भारत सरकार ने बचा लिए 8 अरब डॉलर, इंपोर्ट बिल में भारी बचत

India Oil Import From Russia: वित्तवर्ष 2024 के 11 महीनों में रूस से इंपोर्टेड कच्चे पेट्रोलियम की हिस्सेदारी वित्तवर्ष 2022 में 2 फीसदी से बढ़कर 36 फीसदी हो गई. इसका असर इंपोर्ट बिल पर भी देखा गया.

India Oil Import From Russia: रूस-यूक्रेन युद्ध की खबरों के बीच भी जब भारत ने रूस से कच्चा तेल खरीदना जारी रखा था तो उस समय इसे लेकर काफी हंगामा मचा था. हालांकि भारत सरकार ने तमाम आलोचनाओं को दरकिनार करते हुए रूस से सस्ता कच्चा तेल आयात जारी रखा. अब इसी कदम के नतीजे सामने आ रहे हैं जो आपको चौंका सकते हैं. 

भारत के लिए रूस से कच्चा तेल खरीदना रहा फायदेमंद

पश्चिमी दबाव के बावजूद रूस से सस्ता तेल खरीदना जारी रखने की भारत की रणनीति का नतीजा अच्छा रहा है. वित्तवर्ष 2022-23 के पहले 11 महीनों के दौरान देश के तेल आयात बिल में लगभग 7.9 अरब डॉलर की बचत हुई है. इससे देश को चालू खाता घाटा कम करने में भी मदद मिली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार मॉस्को के खिलाफ पश्चिमी प्रतिबंधों के बावजूद रूस के साथ अपने संबंध बनाए रखने के लिए राजी है. 

व्यापार ट्रैकिंग एजेंसियों केप्लर और एलएसईजी ने आंकड़ों का हवाला दिया है जिनके मुताबिक- इस साल अप्रैल के दौरान भारत ने एक महीने पहले की तुलना में ज्यादा रूसी तेल का आयात किया. हालांकि इराक और सऊदी अरब से कम आयात किया. आंकड़ों से पता चलता है कि अप्रैल के दौरान आयात 13-17 फीसदी बढ़ गया. अप्रैल में रूस भारत का सबसे बड़ा ऑयल सप्लायर रहा, उसके बाद इराक और सऊदी अरब रहे. आंकड़ों से ये भी पता चलता है कि इराक से इसके तेल आयात में 20-23 फीसदी की गिरावट आई है.

ग्लोबल मार्केट में भी कीमतों पर दिखा असर

चूंकि भारत दुनिया में कच्चे तेल का तीसरा सबसे बड़ा इंपोर्टर है, रूसी तेल की इन बड़ी खरीद ने ग्लोबल मार्केट में कीमतों को ज्यादा बेहतर स्तर पर रखने में मदद की है, जिससे दूसरे देशों को भी फायदा मिला है.

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के आंकड़े

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने जो आंकड़े इकट्ठा किए हैं उनसे पता चलता है कि वित्तवर्ष 2024 के 11 महीनों में रूस से इंपोर्टेड कच्चे पेट्रोलियम की हिस्सेदारी वित्तवर्ष 2022 में 2 फीसदी से बढ़कर 36 फीसदी हो गई. इसी दौरान पश्चिम एशियाई देशों (सऊदी अरब) से संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत से ये आयात 23 फीसदी पर आ गया जो कि पहले 34 फीसदी पर था. 

रूसी तेल पर छूट से ऑयल इंपोर्ट बिल में भारी बचत हुई- ICRA

इक्रा की एक रिपोर्ट के मुताबिक वित्तवर्ष 2023 और वित्तवर्ष 2024 के 11 महीनों में पश्चिम एशिया के मुकाबले रूस से 16.4 फीसदी कम रेट पर इंपोर्ट किया गया. रूस से इंपोर्ट की अनुमानित यूनिट वैल्यू दुनिया के बाकी देशों के सामने काफी कम रही. इक्रा का अनुमान है कि इससे वित्तवर्ष 2023 में भारत के तेल आयात बिल में 5.1 अरब डॉलर और वित्तवर्ष 2024 के 11 महीनों में 7.9 अरब डॉलर की बचत हुई है. इससे वित्तवर्ष 2023-24 में भारत का चालू खाता घाटा- करेंट अकाउंट डेफिसिट (सीएडी)/जीडीपी अनुपात 0.15-0.22 फीसदी तक कम हो गया.

करेंट अकाउंट डेफिसिट के बढ़ने की आशंका

आईसीआरए की कैलकुलेशन के मुताबिक वित्तवर्ष के लिए कच्चे तेल की औसत कीमत में 10 डॉलर प्रति बैरल की बढ़ोतरी से पूरे साल के दौरान नेट ऑयल इंपोर्ट लगभग 12-13 अरब डॉलर बढ़ जाता है. वहीं इससे सकल घरेलू उत्पाद का करेंट अकाउंट डेफिसिट 0.3 फीसदी बढ़ जाता है. अगर वित्तवर्ष 2025 में कच्चे तेल की औसत कीमत बढ़कर 95 डॉलर प्रति बैरल हो जाती है, तो करेंट अकाउंट डेफिसिट के वित्तवर्ष 2023-24 के लिए जीडीपी के हमारे मौजूदा अनुमान 1.2 फीसदी से बढ़कर 1.5 फीसदी तक बढ़ने की संभावना है.

ये भी पढ़ें

Stock Market Update: बाजार गिरावट पर खुले लेकिन तुरंत बढ़त दिखाई, सेंसेक्स 74600 के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kim Kardashian: अंबानी ने किम कार्दशियन से मिलाया हाथ, भारत आ रहा ये धाकड़ ब्रांड, कहां बिकेगा?
अंबानी ने किम कार्दशियन से मिलाया हाथ, भारत आ रहा ये धाकड़ ब्रांड, कहां बिकेगा?
ATM से नहीं निकले पैसे, फिर भी कट गए? कोर्ट से ग्राहक को मिला भारी मुआवजा
ATM से नहीं निकले पैसे, फिर भी कट गए? कोर्ट से ग्राहक को मिला भारी मुआवजा
शाहरुख खान कैसे बन गए देश के सबसे वेल्यूएबल सेलिब्रिटी? आंकड़ों से समझें
शाहरुख खान कैसे बन गए देश के सबसे वेल्यूएबल सेलिब्रिटी? आंकड़ों से समझें
LPG News: 18 रुपए महंगा होगा गैस सिलेंडर! LPG-CNG पर नया चार्ज लगाने की तैयारी में सरकार
18 रुपए महंगा होगा गैस सिलेंडर! LPG-CNG पर नया चार्ज लगाने की तैयारी में सरकार

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget