एक्सप्लोरर

Gold Price: भारत-पाकिस्तान टकराव के बीच तेजी से बढ़ा सोने का दाम, अब इतने हजार का मिलेगा 10 ग्राम

Gold Price: भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव ने भी घरेलू बाजार में सेफ-हेवन डिमांड यानी सोने की मांग को और तेज कर दिया है. हालांकि, दाम अभी और कितने बढ़ेंगे इसपर कुछ भी कह पाना जल्दीबाजी होगी.

Gold Price: पिछले दो हफ्तों की गिरावट के बाद इस हफ्ते सोने में जोरदार उछाल देखने को मिला. घरेलू बाजार में MCX गोल्ड के रेट 4 फीसदी से ज्यादा चढ़े, वहीं स्पॉट गोल्ड की कीमतों में 2.65 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. MCX पर शुक्रवार को सोना 96,535 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जो पिछले सप्ताह के 92,700 रुपये के मुकाबले 3,835 रुपये की बढ़त है.

रुपये की गिरावट ने बढ़ाई घरेलू बाजार में तेजी

विशेषज्ञों के अनुसार, सोने की इस रैली में भारतीय रुपये की गिरावट ने भी अहम भूमिका निभाई. बीते हफ्ते रुपया डॉलर के मुकाबले 1 फीसदी से ज्यादा कमजोर हुआ, जिससे घरेलू बाजार में सोना और महंगा हो गया. इस वजह से निवेशकों ने सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोने की खरीदारी की.

अमेरिका की अनिश्चितता बनी बड़ी वजह

अमेरिकी फेडरल रिज़र्व ने ब्याज दरें 4.5 फीसदी पर स्थिर रखी हैं. इसके अलावा, अमेरिका में आर्थिक अस्थिरता और बढ़ते टैरिफ का असर गोल्ड की मांग पर साफ दिख रहा है. बैंक ऑफ इंग्लैंड की 25 बेसिस प्वाइंट्स की कटौती ने भी गोल्ड प्राइस को सपोर्ट दिया है.

बॉर्डर टेंशन और ग्लोबल टैरिफ वॉर भी वजह

इस समय निवेशक बाजार की अनिश्चितता से डरे हुए हैं. अमेरिका की ओर से विदेशी फिल्मों और फार्मा सेक्टर पर टैरिफ की धमकी ने वैश्विक बाजार में तनाव बढ़ा दिया है. वहीं, भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव ने भी घरेलू बाजार में सेफ-हेवन डिमांड यानी सोने की मांग को और तेज कर दिया है. हालांकि,  अमेरिका-चीन ट्रेड टॉक्स और अमेरिका-यूके के नए ट्रेड डील की खबरों ने बाजार को थोड़ी स्थिरता दी है. लेकिन वैश्विक असमंजस अभी भी कायम है.

अब खरीदें या रुकें? जानिए गोल्ड का आउटलुक

फिलहाल गोल्ड का रेट 94,500 से 97,500 के बीच रह सकता है. अगर ये 97,500 का लेवल टूटता है तो यह 98,780 या फिर रिकॉर्ड हाई 99,358 रुपये तक भी जा सकता है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना 3,280 डॉलर प्रति औंस पर सपोर्ट बना हुआ है, जो 3,420 डॉलर तक का रास्ता खोल सकता है.

ये भी पढ़ें: जंग की आग में जलेगा पाकिस्तान, अरबों रुपये कमाएगा चीन, यहां समझिए ड्रैगन ने कैसे गेम कर दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget