एक्सप्लोरर

Import From Russia: 10 महीने से भारत का चौथा सबसे बड़ा आयातक देश बना रूस, 384 फीसदी बढ़ा कारोबार

Oil Import Russia India: रूस-यूक्रेन युद्ध की शुरुआत से पहले भारत की तेल खपत का 1 प्रतिशत आयात रूस से हुआ करता था, जो अब जनवरी 2023 में बढ़कर 1.27 मिलियन बैरल प्रति दिन पर पहुंच गया है.

India Increase Oil Import From Russia: भारत (India) के रूस (Russia) के साथ व्यापारिक रिश्ते और मजबूत होते दिखाई दे रहे हैं. ये दोनों देश समय आने पर एक-दूसरे की मदद तो करते ही हैं, साथ ही अपने कारोबारी रिश्ते को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं. भारत ने अमेरिका और यूरोपीय देशों के ऐतराज के बाद भी रूस के साथ अपने इम्पोर्ट कारोबार को बरकरार रखा है. इसका नतीजा है कि, रूस से भारत के आयात में 384 फीसदी का इजाफा हुआ है. साथ ही चालू वित्त वर्ष (FY22-23) के पिछले 10 महीनों में रूस-भारत का चौथा सबसे बड़ा आयातक देश बन गया है. 

384 फीसदी बढ़ा आयात 

वाणिज्य मंत्रालय (Ministry of Commerce) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, रूस से भारत के आयात (Import) में 384 फीसदी की बढ़त हुई है. इस वित्त वर्ष में अप्रैल-जनवरी के दौरान रूस से भारत का आयात लगभग 5 गुना बढ़कर 37.31 अरब डॉलर पहुंच गया है. वर्ष 2021-22 में, रूस भारत का 18वां सबसे बड़ा आयात भागीदार रहा है. इस दौरान भारत ने रूस से 9.86 बिलियन डॉलर का आयात किया. 

तेल का सबसे बड़ा सप्लायर

वाणिज्य मंत्रालय से जारी आकड़ों के अनुसार, रूस से सबसे ज्यादा तेल का ही आयात किया जाता है. चालू वित्त वर्ष के 10 महीने की अवधि के दौरान रूस भारत का चौथा सबसे बड़ा आयात स्रोत बन गया है. जनवरी में रूसी कच्चे तेल के लिए भारत की मांग बड़े स्तर तक बढ़ गई है.

ये है कारण

रूस ने तेल सप्लाई के मामले में मिडिल-ईस्ट के सभी देशों को पछाड़ दिया है. रूस 4 महीने से भारत का सबसे बड़ा तेल आयातक देश है. रूस भारतीय रिफाइनरी को कच्चे तेल पर अच्छी छूट के साथ तेल भेज रहा है. रूस-यूक्रेन संघर्ष की शुरुआत से पहले भारत अपनी जरूरत का 1 फीसदी से भी कम तेल रूस से आयात करता था.

इतना रहा तेल कारोबार 

भारत के आयात में रूस की हिस्सेदारी जनवरी में बढ़कर 1.27 मिलियन बैरल प्रति दिन हो गई है. यानी भारत के कुल तेल आयात में अब रूस की हिस्सेदारी 28 प्रतिशत हो गई. भारत, चीन और अमेरिका के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कच्चे तेल का आयातक देश है. 

चीन-यूएई से इतना आयात 

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-जनवरी के दौरान चीन से आयात करीब 9 फीसदी बढ़कर 83.76 अरब डॉलर हो गया है. वही यूएई से आयात 23.53 प्रतिशत बढ़कर 44.3 अरब डॉलर पहुंच गया है. इस अवधि के दौरान अमेरिका से भारत का आयात करीब 25 फीसदी बढ़कर 42.9 अरब डॉलर हो गया है.

ये भी पढ़ें-Pension Scheme: 18,500 रुपये की मासिक पेंशन वाली स्कीम का फायदा 31 मार्च के बाद नहीं उठा पाएंगे आप! जानें क्यों

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Inflation: हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget