एक्सप्लोरर

देश के टेक्सटाइल इंडस्ट्री में खुशी की लहर, कपास पर इम्पोर्ट ड्यूटी 42 दिन के लिए हटा

Cotton Import Duty: वित्त मंत्रालय की तरफ से सोमवार देर रात जारी आदेश में कपास के आयात पर सीमा शुल्क में अस्थायी छूट की घोषणा की गई. इससे देश की टेक्सटाइल इंडस्ट्री को राहत मिली है.

Cotton Import Duty: भारत ने 19 अगस्त से 30 सितंबर तक कपास पर आयात शुल्क में छूट दे दी है. इससे देश की टेक्सटाइल इंडस्ट्री को राहत मिली है, जो पहले से ही कच्चे माल की बढ़ती कीमतों और अमेरिकी टैरिफ जैसी चुनौतियों से जूझ रहा है. इस इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना था कि छूट से इस सेक्टर को और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने में मदद मिलेगी. सोमवार देर रात जारी आदेश में कपास के आयात पर सीमा शुल्क में अस्थायी छूट की घोषणा की गई.  

अमेरिका में शिपमेंट पर हाई टैरिफ 

अमेरिका ने पहले भारत पर 25 परसेंट टैरिफ लगाया. इसके बाद रूस से कच्चे तेल की खरीद को लेकर अतिरिक्त 25 परसेंट टैरिफ लगाने की भी धमकी दी. वहीं, दूसरे एशियाई देशों जैसे कि बांग्लादेश पर 20 परसेंट, वियतनाम पर भी 20 परसेंट और चीन पर 30 परसेंट का टैरिफ लगाया गया है, जो भारत पर लगाए गए 50 परसेंट के भारी-भरकम टैरिफ से कम है. 

सरकार के सामने रखी गई थी यह डिमांड 

कंफिडरेशन ऑफ इंडियन टेक्सटाइल इंडस्ट्री (CITI) जैसे उद्योग निकायों ने सरकार से कपास पर आयात शुल्क को वापस लेने का आग्रह किया था. इस छूट से पहले कपास के आयात पर 11 परसेंट शुल्क लगता था. अब इस उद्योग से जुड़े अधिकारियों को उम्मीद है कि सरकार सितंबर के बाद भी कपास के आयात को ड्यूटी-फ्री रखेगी.

रॉयटर्स ने पहले अपनी रिपोर्ट में बताया था कि ऊंचे टैरिफ के असर से बचने के लिए कुछ भारतीय एक्सपोटर्स दूसरे देशों में मैन्युफैक्चरिंग के विकल्पों की तलाश कर रहे हैं. देश का गारमेंट सेक्टर पहले से ही लेबर में कमी और अपनी लिमिटेड प्रोडक्शन कैपेसिटी से जूझ रहा था. अब अगर एक्सपोटर्स दूसरे देशों में मैन्युफैक्चरिंग करने लगेंगे, तो यह सरकार के 'मेक इन इंडिया' पहल के लिए एक चुनौती होगी. 

भारत के सामने आई यह चुनौती

भारत का लक्ष्य 2030 तक कपड़ा निर्यात को 100 अरब डॉलर तक बढ़ाना है. अमेरिकी टैरिफ की परेशानी एक ऐसे वक्त में सामने आई है, जब भारत अमेरिका में कपड़ों की खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए एक मजबूत विकल्प बनकर उभर रहा है क्योंकि बांग्लादेश राजनीतिक अनिश्चितता का सामना कर रहा है और कंपनियां चीन से परे अपनी सप्लाई चेन में विविधता लाने की कोशिश कर रही हैं. 

शेयरों में आया उछाल 

इधर, इस खबर के आने के बाद अरविंद लिमिटेड और पेज इंडस्ट्रीज जैसी कई कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली. जहां ढाई परसेंट की उछाल के साथ अरविंद लिमिटेड के शेयर 300 के पार चले गए. वहीं, 275 रुपये की बढ़त के साथ पेज इंडस्ट्रीज के शेयर 44965 पर पहुंच गए. 

 

ये भी पढ़ें: 

रूस से कच्चे तेल की खरीद रहेगी जारी, अमेरिकी टैरिफ की धमकी के बीच इंडियन ऑयल ने लिया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget