एक्सप्लोरर

भारत की आर्थिक विकास दर इस साल 7.1% रहने का अनुमान: UN रिपोर्ट

नई दिल्लीः संयुक्त राष्ट्र (युनाइटेड नेशन्स) की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत की आर्थिक विकास दर इस साल 7.1 फीसदी और अगले वर्ष यानी 2018 में 7.5 फीसदी रहने का अनुमान है. एशिया प्रशांत क्षेत्र के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक व सामाजिक आयोग (इस्केप) की कल जारी ‘एशिया प्रशांत क्षेत्र का आर्थिक व सामाजिक सर्वे 2017’ में यह अनुमान लगाया गया है. रिपोर्ट के अनुसार 2018 में बढ़कर 7.5 फीसदी होने से पहले इस साल 2017 में भारत की विकास दर 7.1 फीसदी रहने का अनुमान है.

रिपोर्ट के अनुसार प्राइवेट व सरकारी खपत और इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च में बढोतरी से आर्थिक विकास दर को बल मिलेगा. साथ ही ‘करेंसी के दोबारा छापने से कंजम्पश्न और बुनियादी ढांचा (इंफ्रास्ट्रक्चर) पर खर्च बढेगा जिससे इस साल विकास दर 7.1 फीसदी रहने का अनुमान है.’ इसके अनुसार 2017 और 2018 में महंगाई 5.3-5.5 फीसदी के दायरे में रहने का अनुमान है जो कि 4.5-5 फीसदी के आधिकारिक आंकड़े से कुछ ऊपर है.

रिपोर्ट में जताई गई हैं ये चिंताएं !

हालांकि रिपोर्ट में सार्वजनिक बैंकों के बढ़ते खराब कर्ज के चलते वित्तीय क्षेत्र से जुड़े रिस्क के प्रति सावधान किया है. इसके मुताबिक सार्वजनिक बैंकों के सभी एनपीए (नॉन पर्फॉर्मिंग एसेट्स) 2016 में बढ़कर लगभग 12 फीसदी हो गए हैं. रिपोर्ट में बैंकों में और पूंजी डालने की जरूरत पर भी बल दिया गया है.

नोटबंदी का भी देखा जाएगा असर !

रिपोर्ट में कहा गया है कि नोटबंदी की वजह 2016 के आखिर और 2017 के शुरू में आर्थिक गतिविधियों पर असर पड़ा. नकदी की कमी के कारण लोगों के सैलरी और पेमेंट में देरी हुई जबकि इंडस्ट्रियल सेगमेंट की तरफ से कच्चा माल खरीदने में भी देरी हुई थी. इसका भी असर आर्थिक विकास की दर पर जरूर देखा जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज भी फिसल गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; फटाफट चेक करें रेट
आज भी फिसल गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; फटाफट चेक करें रेट
शुक्रवार को क्यों बंद हैं बैंक, जानें आज आपके शहर में भी है छुट्टी?
शुक्रवार को क्यों बंद हैं बैंक, जानें आज आपके शहर में भी है छुट्टी?
घटा या बढ़ा? जानें कितनी है आज LPG सिलेंडर की कीमत, चेक करें लेटेस्ट रेट
घटा या बढ़ा? जानें कितनी है आज LPG सिलेंडर की कीमत, चेक करें लेटेस्ट रेट
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget