एक्सप्लोरर

भारत की सोने की मांग 18 फीसदी चढ़कर 248.3 टन पर पहुंची, ग्लोबल गोल्ड डिमांड बढ़कर हुई 1313 टन

India Gold Demand: सोने की इंपोर्ट ड्यूटी में कमी के चलते गहनों-ज्वैलरी की मांग में सुधार देखा गया और गोल्ड मांग बढ़ी है. पिछले साल की इसी तिमाही में सोने की कुल मांग 210.2 टन रही थी.

India Gold Demand: भारत में इस समय फेस्टिव सीजन चल रहा है और सोने की जमकर खरीदारी देखी जा रही है. आज ही वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) ने 2024 की तीसरी तिमाही की गोल्ड डिमांड ट्रेंड्स रिपोर्ट पेश की है. भारत की सोने की मांग इस साल जुलाई-सितंबर तिमाही में 18 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 248.3 टन रही. सोने की इंपोर्ट ड्यूटी में कमी के चलते गहनों-ज्वैलरी की मांग में सुधार देखा गया और गोल्ड मांग बढ़ी है. पिछले साल की इसी तिमाही में सोने की कुल मांग 210.2 टन रही थी.

ग्लोबल गोल्ड की डिमांड में सबसे ज्यादा उछाल

जुलाई-सितंबर 2024 में ग्लोबल सोने की मांग पांच फीसदी बढ़कर 1,313 टन हो गई, जो किसी भी तीसरी तिमाही में सबसे ऊंचे स्तर पर है. WGC की 2024 की तीसरी तिमाही की गोल्ड डिमांड ट्रेंड्स रिपोर्ट के मुताबिक एक साल पहले इसी अवधि में ग्लोबल डिमांड 1249.6 टन थी.

सोने की कीमतें अब तक के उच्चतम स्तर पर

रिपोर्ट के मुताबिक गोल्ड रेट यानी सोने की कीमतें अब तक के उच्चतम स्तर पर हैं, इसलिए निवेशकों में कीमतों में गिरावट का इंतजार करने की प्रवृत्ति बढ़ सकती है. पूरे साल सोने की मांग 700-750 टन के दायरे में रहने की संभावना है, जो पिछले साल से थोड़ी कम है. धनतेरस और शादियों के मद्देनजर सोने की कुल मांग बढ़ने की संभावना भी है. भारत की सोने की मांग 2023 में 761 टन रही थी.

धनतेरस की भारी मांग के बीच कीमतें महंगी

ज्वैलर्स और रिटेल दुकानदारों की ओर से धनतेरस की भारी मांग के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 300 रुपये बढ़कर 81,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जो अब तक का रिकॉर्ड उच्च स्तर है. वैल्यू के लिहाज से इस कैलेंडर ईयर की तीसरी तिमाही में सोने की मांग 53 फीसदी बढ़कर 1,65,380 करोड़ रुपये हो गई, जबकि 2023 की इसी अवधि में यह 1,07,700 करोड़ रुपये थी.

सोने की मांग सालाना आधार पर 18 फीसदी बढ़ी

2024 की तीसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में भारत की सोने की मांग सालाना आधार पर 18 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 248.3 टन रही. जुलाई में सोने के आयात शुल्क में भारी कटौती से गहनों की मांग में सुधार हुआ. यह सोने के लिए 2015 के बाद से सबसे मजबूत तीसरी तिमाही रही. मांग 2023 की तीसरी तिमाही में 155.7 टन की तुलना में 10 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 171.6 टन हो गई है. 

WGC की वरिष्ठ बाजार विश्लेषक लुईस स्ट्रीट ने रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि तीसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में निवेश और ‘ओवर-द-काउंटर’ गतिविधि में वृद्धि देखी गई, जिससे वैश्विक स्तर पर सोने की मांग बढ़ी और कीमतों में भी सुधार हुआ. हालांकि, सोने की ऊंची कीमत ने अधिकतर उपभोक्ता बाजारों में मांग को कम कर दिया, लेकिन भारत में आयात शुल्क में कटौती से रिकॉर्ड तोड़ कीमतों के माहौल के बीच आभूषण और बार व सिक्कों की मांग उल्लेखनीय रूप से बढ़ी हैं.

ये भी पढ़ें

RBI Gold: धनतरेस पर आरबीआई ने कर दी भारत पर सोने की बरसात, 855 टन हो गया गोल्ड का भंडार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kim Kardashian: अंबानी ने किम कार्दशियन से मिलाया हाथ, भारत आ रहा ये धाकड़ ब्रांड, कहां बिकेगा?
अंबानी ने किम कार्दशियन से मिलाया हाथ, भारत आ रहा ये धाकड़ ब्रांड, कहां बिकेगा?
ATM से नहीं निकले पैसे, फिर भी कट गए? कोर्ट से ग्राहक को मिला भारी मुआवजा
ATM से नहीं निकले पैसे, फिर भी कट गए? कोर्ट से ग्राहक को मिला भारी मुआवजा
शाहरुख खान कैसे बन गए देश के सबसे वेल्यूएबल सेलिब्रिटी? आंकड़ों से समझें
शाहरुख खान कैसे बन गए देश के सबसे वेल्यूएबल सेलिब्रिटी? आंकड़ों से समझें
LPG News: 18 रुपए महंगा होगा गैस सिलेंडर! LPG-CNG पर नया चार्ज लगाने की तैयारी में सरकार
18 रुपए महंगा होगा गैस सिलेंडर! LPG-CNG पर नया चार्ज लगाने की तैयारी में सरकार

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget