एक्सप्लोरर

India Gold Demand: भारत में 6 साल के निचले स्तर पर गिरकर पहुंची सोने की मांग, ज्वैलरी खरीदने से बच रहे लोग!

Gold Demand in India: गोल्ड की डिमांड 6 साल के निचले स्तर पर पहुंच गई है. वहीं गहनों की भी मांग घटी है. भारत में सोना अभी 60 हजार रुपये के ऊपर है. 

Gold Demand: भारत में गोल्ड के दाम रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच चुके हैं. सोना 60 हजार के उपर कारोबार कर रहा है. यह 61 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को भी छू चुका है. वहीं दूसरी ओर रिकॉर्ड हाई लेवल पर होने के बाद सोने की डिमांड घटी है. यह 6 साल के निचले स्तर तक गिर चुका है. 

भारत में सोने की मांग 2020 को छोड़कर, 6 साल के निचले स्तर पर है. एक साल पहले सोने की मांग 135 टन थी, लेकिन यह 17 फीसदी गिरकर 112 टन पर आ चुका है. एक साल के दौरान गोल्ड के दाम में अच्छी तेजी देखी गई है. सोना रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंचा है और इस साल के दौरान 10 फीसदी उछला है. 

6 साल के निचले स्तर पर सोने की मांग 

वर्ल्ड गोल्ड काउंसलिंग की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2020 कोविड साल को छोड़कर गोल्ड की डिमांड 6 साल के निचले स्तर पर आई है. वहीं एक साल के दौरान 17 फीसदी की गिरावट आई है. वैल्यू के हिसाब से देखें तो यह 9 फीसदी गिरकर 56,220 करोड़ हो चुका है. 

गहनों की मांग में भी गिरावट 

ज्वैलरी खरीदारों की मांग भी गिरी है और यह भी 6 साल के निचले स्तर पर आ गई है. यह 17 फीसदी घटकर 94 टन से 78 हो गई है. वैल्यू के हिसाब से यह 428 करोड़ रुपये से फिसलकर 390 करोड़ रुपये हो चुकी है. निवेश मांग भी 41 टन से घटकर 34 टन हो चुकी है. 

रिसाइकल गोल्ड की मांग बढ़ी 

रिसाइकल गोल्ड 25 प्रतिशत बढ़कर 35 टन (30 टन) हो चुका है, क्योंकि यूजर्स ने अपने पुराने सोने को रिसाइकल करने के लिए उच्च कीमतों का फायदा उठाया है. सर्राफा आयात पिछले साल के 134 टन के स्तर पर स्थिर रहा. हालांकि अशुद्ध सोना का आयात 41 फीसदी 52 टन से गिरकर 30 टन रह गया है. मार्च तिमाही में सोने की खुदरा कीमत 26 फीसदी बढ़कर 63 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, हालांकि औसत ​कीमत ​इस तिमाही में 49,977 रुपये थी. 

आरबीआई ने सोने को बढ़ाया 

वहीं भारतीय रिजर्व बैंक ने लगातार पांचवें साल अपने रिजर्व में सोना जोड़ा है. सिंगापुर, चीन, तुर्की और रूस के अन्य केंद्रीय बैंकों के साथ सात टन से 796 टन तक की खरीदारी की है. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के रीजनल सीईओ सोमसुंदरम पीआर ने कहा कि 2010 के बाद चौथी बार सोने के गहनों की मांग 100 टन से नीचे गिरी है. 

ये भी पढ़ें 

Go First Flights Cancelled: 12 मई तक गो फर्स्ट की सभी फ्लाइट कैंसिल, कंपनी ने यात्रियों से कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी की कीमतों में लगी आग, दिल्ली से मुंबई तक बढ़े रेट; जानें अब 1 किलो की कीमत?
चीनी की कीमतों में लगी आग, दिल्ली से मुंबई तक बढ़े रेट; जानें अब 1 किलो की कीमत?
सड़ी सब्जियां, घटिया मांस और एक्सपायर्ड दूध... 5-स्टार होटलों पर FDA का बड़ा छापा
सड़ी सब्जियां, घटिया मांस और एक्सपायर्ड दूध... 5-स्टार होटलों पर FDA का बड़ा छापा
बाइक-टैक्सी नियमों के दायरे में आएंगे Zomato-Zepto, राइड का 2% इस फंड में होगा जमा 
बाइक-टैक्सी नियमों के दायरे में आएंगे Zomato-Zepto, राइड का 2% इस फंड में होगा जमा 
1 सितंबर से बदलेगा Air India का शेड्यूल, टिकट बुकिंग से पहले ध्यान दें हवाई यात्री
1 सितंबर से बदलेगा Air India का शेड्यूल, टिकट बुकिंग से पहले ध्यान दें हवाई यात्री

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget