एक्सप्लोरर

डोनाल्ड ट्रंप को भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, अब अमेरिकी प्रोडक्ट पर भी लगेगा तगड़ा टैरिफ!

भारत केवल जवाबी टैरिफ ही नहीं लगा रहा, बल्कि वह अपने घरेलू उद्योग को भी संरक्षण दे रहा है. पिछले महीने भारत ने चीन से आने वाले स्टील के आयात को रोकने के लिए 12 फीसदी का अस्थायी टैरिफ भी लगाया था.

अब तक शांत बैठा भारत आखिरकार पहली बार ट्रंप की टैक्स पॉलिसी के खिलाफ Retaliate कर रहा है. खबर है कि भारत ने अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर ड्यूटी लगाने का प्रस्ताव वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइज़ेशन (WTO) को सौंपा है. माना जा रहा है कि यह कदम अमेरिका द्वारा मार्च 2024 में स्टील और एल्युमिनियम आयात पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाए जाने के जवाब में उठाया गया है.

किन प्रोडक्ट्स पर लगेगा अतिरिक्त टैरिफ

WTO को भेजे गए 12 मई के दस्तावेज में स्पष्ट किया गया है कि "प्रस्तावित रियायतों का निलंबन या अन्य दायित्व अमेरिका से आने वाले चुनिंदा उत्पादों पर टैरिफ वृद्धि के रूप में होगा." हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं किया गया है कि किन खास उत्पादों पर यह टैरिफ लागू होगा.

अमेरिका ने मार्च में भारत समेत अन्य देशों से आयातित स्टील और एल्यूमिनियम पर 25 फीसदी टैरिफ लागू किया था. यह टैरिफ 2018 में डोनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल में शुरू की गई नीति का विस्तार है. इस कदम से भारत जैसे बड़े स्टील उत्पादक देश पर सीधा असर पड़ा है. भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कच्चा स्टील उत्पादक देश है.

अरबों के उत्पाद पर असर

भारत ने अपने दस्तावेज़ में कहा है कि अमेरिका के इस फैसले से करीब 7.6 बिलियन डॉलर के भारत-निर्मित उत्पादों पर असर पड़ा है, जो अमेरिका में निर्यात किए जाते हैं. इसके साथ ही, ट्रंप प्रशासन ने भारतीय सामानों पर 26 फीसदी तक का रेसिप्रोकल टैक्स लगाने की भी बात की है.

चल रही ट्रेड डील की बातचीत

टैरिफ युद्ध के इस माहौल के बीच, भारत और अमेरिका एक व्यापक ट्रेड डील को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में भी हैं. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल के अंत तक दोनों देश एक समझौते तक पहुंच सकते हैं. भारत ने संकेत दिया है कि वह अमेरिका के साथ अपने टैरिफ गैप को दो-तिहाई तक कम करने को तैयार है.

क्या यह कदम बातचीत पर असर डालेगा?

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए एक ट्रेड एक्सपर्ट ने कहा कि यह जवाबी कार्रवाई ऐसे समय में आई है जब भारत और अमेरिका एक व्यापक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की संभावनाओं पर काम कर रहे हैं. ऐसे में भारत द्वारा यह पलटवार बातचीत की प्रक्रिया को धीमा कर सकता है.

भारत भी उठा रहा है आंतरिक कदम

भारत केवल जवाबी टैरिफ ही नहीं लगा रहा, बल्कि वह अपने घरेलू उद्योग को भी संरक्षण दे रहा है. पिछले महीने भारत ने चीन से आने वाले सस्ते स्टील के आयात को रोकने के लिए 12 फीसदी का अस्थायी टैरिफ भी लगाया था. इसका उद्देश्य घरेलू सप्लाई को संतुलित करना और स्टील उद्योग की रक्षा करना है.

ये भी पढे़ं: डोनाल्ड ट्रंप का कौन सा दोस्त ले रहा "फैट शॉट", सोशल मीडिया पर इस बिजनेसमैन को वायरल कर रहे लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank Holiday Alert: अगर बैंक जाने का प्लान है तो पहले जान लें यह जरूरी अपडेट, अगले हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक...
अगर बैंक जाने का प्लान है तो पहले जान लें यह जरूरी अपडेट, अगले हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक...
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत आज घटी या बढ़ी? जानिए आज इन बहुमूल्य धातुओं को खरीदने के लिए कितना खर्च करना होगा...
सोने-चांदी की कीमत आज घटी या बढ़ी? जानिए आज इन बहुमूल्य धातुओं को खरीदने के लिए कितना खर्च करना होगा...
Meta में बड़े स्तर पर जॉब कट की आशंका, 16 हजार कर्मचारियों की नौकरियों पर मंडरा रहे संकट के बादल...
Meta में बड़े स्तर पर जॉब कट की आशंका, 16 हजार कर्मचारियों की नौकरियों पर मंडरा रहे संकट के बादल...
ईरान वॉर के तीसरे हफ्ते में पहुंचने पर बढ़ी पाकिस्तान की मुश्किलें, पेट्रोल पर 55 रुपये बढ़ाने के बाद अब लिया ये बड़ा फैसला
ईरान वॉर के तीसरे हफ्ते में पहुंचने पर बढ़ी पाकिस्तान की मुश्किलें, पेट्रोल पर 55 रुपये बढ़ाने के बाद अब लिया ये बड़ा फैसला

वीडियोज

Iran Israel War: IRGC की इजरायल को खुली धमकी..Netanyahu को मारने की खाई कसम! | Khamenei | Trump
Iran Israel War: ईरान की बरसती मिसाइलों का खौफनाक वीडियो..हैरान कर देगा! | Khamenei | Trump
Iran Israel War Update: ईरान-इजरायल के बीच भयंकर बमबारी..दहशत में खाड़ी | America | Trump | Mojtaba
Iran Israel War Update: ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जंग तेज | America | Trump | Mojtaba
LPG Gas Crisis: बारूदी पहरे के बीच Shivalik-Nanda को कैसे मिली Hormuz से पास करने की एंट्री?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Maharashtra News: 'शायद बीजेपी के ऑफिस में...', 5 राज्यों में चुनाव के ऐलान से पहले संजय राउत का EC पर तंज
'शायद बीजेपी के ऑफिस में...', 5 राज्यों में चुनाव के ऐलान से पहले संजय राउत का EC पर तंज
Donald Trump On Kharg Island: 'मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा', 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
'मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा', 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा; रन आउट पर मजेदार पोस्ट वायरल
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा
स्ट्रैपलेस पिंक बिकिनी में हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ ने ढाया कहर, समंदर किनारे दिए सिजलिंग पोज
स्ट्रैपलेस पिंक बिकिनी में हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ ने ढाया कहर, समंदर किनारे दिए सिजलिंग पोज
Donald Trump Statement: 'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
कौन तैयार करता है यूपी SI परीक्षा का पेपर, जिसमें 'पंडित' पर पूछे गए सवाल पर हो गया बवाल?
कौन तैयार करता है यूपी SI परीक्षा का पेपर, जिसमें 'पंडित' पर पूछे गए सवाल पर हो गया बवाल?
Tofu Vs Paneer: टोफू या पनीर... किसमें होता है ज्यादा प्रोटीन, वेट लॉस के लिए क्या है बेहतरीन?
टोफू या पनीर... किसमें होता है ज्यादा प्रोटीन, वेट लॉस के लिए क्या है बेहतरीन?
Embed widget